महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर टकराव के बाद सांसद नवनीत राणा और उनके पति गिरफ्तार
मुंबई: Hanuman Chalisa Row: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा को लेकर कई घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) और उनके विधायक पति को गिरफ्तार कर लिया गया. अमरावती की निर्दलीय सांसद नवनीत राणा औऱ उनके विधायक पति रवि राणा ने उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के आवास मातो श्री (Matoshree) के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था, लेकिन शनिवार सुबह ही सैकड़ों की तादाद में शिवसैनिक राणा के घर के बाहर जमा हो गए. भारी पुलिस बल के बीच आक्रोशित शिवसेना कार्यकर्ता राणा के आवास के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करते रहे. शिवसेना कार्यकर्ताओं ने वहां हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) भी पढ़ी. हालांकि राणा दंपति पहले तो अपने ऐलान पर डटे रहे, लेकिन जब उन्हें बाहर निकलने का रास्ता न मिला तो कदम वापस खींच लिए. राणा दंपति ने कहा कि वो फैसला वापस ले रहे हैं, क्योंकि कल पीएम मोदी मुंबई आने वाले हैं और वो इसको लेकर कोई कानून-व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति पैदा नहीं होने देना चाहते. हालांकि देर शाम मुंबई पुलिस (Mumbai police) सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को खार पुलिस ...