Posts

Showing posts with the label Ethanol

भारत 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इथेनॉल बाजार बन जायेगा : IEA

Image
First Published: January 8, 2022 | Last Updated:January 8, 2022 अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (International Energy Agency – IEA) के हालिया शोध के अनुसार, भारत 2026 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इथेनॉल बाजार बनने की राह पर अग्रसर है। मुख्य बिंदु  2026 तक भारत केवल अमेरिका और ब्राजील से पीछे रह जाएगा, क्योंकि इसने 2070 तक स्वच्छ ऊर्जा पर्यावरण की दिशा में कार्बन न्यूट्रल बनने के लिए संक्रमण (transition) को तेज कर दिया है। भारत द्वारा 2017-2021 के बीच इथेनॉल के उपयोग को तीन गुना बढ़ाकर अनुमानित 3 बिलियन लीटर कर दिया गया है। इसके साथ, भारत 2026 तक चीन को दुनिया के तीसरे सबसे बड़े इथेनॉल यूजर के रूप में पछाड़ देगा। इथेनॉल सम्मिश्रण में भारत की प्रगति IEA के अनुसार, भारत ने इथेनॉल सम्मिश्रण (ethanol blending) के विस्तार में “भारी प्रगति” की है। 2017 में सम्मिश्रण 2 फीसदी था। 2021 तक यह 8 फीसदी तक पहुंच गया था। इस प्रकार इसने भारत को 2022 में 10 प्रतिशत सम्मिश्रण प्राप्त करने के की कगार  पर ला दिया है। भारत का लक्ष्य पीएम नरेंद्र मोदी ने जून में कहा था क...