आंध्र प्रदेश: जगन रेड्डी कैबिनेट में बड़े बदलाव के संकेत, पुरानी टीम में 90% बदलाव की संभावना - सूत्र
आंध्र प्रदेश: जगन रेड्डी कैबिनेट में बड़े बदलाव के संकेत हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है. खबर आ रही है कि मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (YS Jagan Mohan Reddy) अपने मंत्रिमंडल को भंग करने और नए मंत्रियों को लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. साल 2024 विधानसभा चुनाव से पहले जगन मोहन रेड्डी के इस संकेत से सियासी हलचल बढ़ गई है. एनडीटीवी को सूत्रों ने बताया कि आज दोपहर 3 बजे कैबिनेट की बैठक में बड़े कदम उठाए जाने की संभावना है. साथ ही मंत्रियों को कथित तौर पर अपना त्यागपत्र जमा करने के लिए कहा जाएगा. बताया जा रहा है कि 90 प्रतिशत पुरानी टीम को हटा दिया जाएगा. यह भी पढ़ें बैठक के लिए 20 सूत्री एजेंडा रखा गया है. हालांकि, बड़ा बदलाव ये अप्रत्याशित नहीं है. क्योंकि पहले ही जगन मोहन रेड्डी ने कहा था कि वह अपने कार्यकाल के बीच में पूरी तरह से नई टीम के लिए जाएंगे. यह दिसंबर 2021 में होना था, लेकिन महामारी के कारण इसे स्थगित करना पड़ा. मुख्यमंत्री ने कल शाम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से मुलाकात की और कथित तौर पर उन्हें सूचित किया कि वह अपने मंत्रिमंडल में बदलाव करेंगे. मुख...