Posts

Showing posts with the label nrol87

NROL-87 मिशन क्या है?

Image
First Published: February 9, 2022 | Last Updated:February 9, 2022 NROL-87 को SpaceX द्वारा लॉन्च किया गया था। इस मिशन के तहत, कंपनी ने हाल ही में अमेरिकी सेना के लिए एक जासूसी उपग्रह लॉन्च किया। इस उपग्रह को फाल्कन रॉकेट द्वारा ले जाया गया था। यह मिशन के तहत तीन नियोजित प्रक्षेपणों में से दूसरा है। NRO बेड़े की अधिक जानकारी कभी लीक नहीं होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इन उपग्रहों का उपयोग सैन्य उद्देश्यों के लिए किया जाता है। NROL-87  यह पहला NRO मिशन है जिसमें रॉकेट लैंडिंग शामिल है। रॉकेट लैंडिंग को वर्टिकल लैंडिंग भी कहा जाता है। इसे कैलिफोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से लॉन्च किया गया था। NROL-87 एक अमेरिकी टोही उपग्रह है। फाल्कन रॉकेट ने उपग्रह को 512.7 किमी की कक्षा में पहुंचाया। इसे सूर्य तुल्यकालिक कक्षा (Sun Synchronous Orbit) में स्थापित किया गया था। इसे हेलियो सिंक्रोनस ऑर्बिट भी कहा जाता है। यह एक ध्रुवीय कक्षा है।  अमेरिका का टोही उपग्रह इन उपग्रहों को 1961 से लॉन्च किया जा रहा है। इनका नियंत्रण और संचालन NRO, यानी National Recon...

SpaceX रॉकेट ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया अमेरिका का जासूसी सैटेलाइट

Image
एक US इंटेलिजेंस एजेंसी ने बुधवार को बताया कि उसके नए जासूसी सैटेलाइट को स्पेसएक्स (SpaceX) फाल्कन 9 रॉकेट पर सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च किया गया है। SpaceX रॉकेट ने 3 फरवरी को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12:27 बजे कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग वायु सेना बेस से उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक, NROL-87 नाम के सैटेलाइट को ऑर्बिट में छोड़ने के बाद फाल्कन-9 रॉकेट वापस बेस पर उतर गया। बताया गया है कि NROL-87 को NRO द्वारा उसके ओवरहेड टोही मिशन को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन और ऑपरेट किया गया है।  एक न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, NRO ने सैटेलाइट के बारे में कुछ और डिटेल्‍स दी हैं। कहा है कि यह ‘वक्‍त पर इंटेलिजेंस इन्‍फर्मेशन की एक डिटेल सीरीज देगा।' अमेरिकी रक्षा विभाग के डिपार्टमेंट के रूप में NRO सर्विलांस सैटेलाइट का एक बड़ा नेटवर्क ऑपरेट करता है। इसका हेडक्‍वॉर्टर नॉर्थ वर्जीनिया में वॉशिंगटन के पास है। NROL-87 साल 2022 में NRO द्वारा लॉन्च किया गया पहला सैटेलाइट है। यह तीसरी बार है, जब एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया है। NRO ने पिछले दो साल में 16 और सैटेलाइट को लॉन्च किया ह...