Posts

Showing posts with the label AssemblyElectionResults2022

चुनावी हार के बाद कांग्रेस की अहम बैठक, सरकार को घेरने की नई रणनीति पर चर्चा

Image
10 जनपथ पर कांग्रेस की हुई अहम बैठक नई दिल्ली: CWC Meeting : उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election Results) में पराजय के बाद आज कांग्रेस की संसदीय रणनीति समिति की बैठक हुई. बैठक 10 जनपथ में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई. साथ ही विपक्ष के साथ मिलकर सरकार को घेरने की बात हुई. बैठक में आए कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने यूक्रेन से छात्रों की वापसी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर चर्चा की. इस मौके पर के सी वेणुगोपाल, मल्लिकार्जुन खड़गे, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे. यह बैठक पांच राज्यों में कांग्रेस की करारी हार को देखते हुए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही थी.  यह भी पढ़ें गौरतलब है कि यह बैठक ऐसे वक्त हुई, जब कांग्रेस के असंतुष्ट धड़े जी-23 के कुछ नेताओं ने शुक्रवार रात को बैठक की थी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के घर हुई इस बैठक में मनीष तिवारी और अन्य नेता शामिल हुए थे. उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कांग्रेस कोई खास कमाल नहीं कर पाई है, वहीं पंजाब में उसने बुरे...