Posts

Showing posts with the label dinosaurextinctiontime

पता चल गया! डायनासोर का खात्मा किसने किया, वैज्ञानिकों को यहां मिले अंतरिक्ष से आए एस्ट्रॉयड के टुकड़े

Image
डायनासोर का नाम सुनते ही ज़हन में विशालकाय जीवों की छवि उभर आती है जिन्होंने कभी इस धरती पर राज किया होगा। वैज्ञानिक मानते हैं कि डायनासोर 6.60 करोड़ साल पहले दुनिया में मौजूद थे और एक अत्य़ंत विशाल एस्ट्रॉयड के धरती से टकराने पर उनका नीले ग्रह से खात्मा हो गया। जहां पर ये एस्ट्रॉयड टकराया बताया जाता है उसे मैक्सिको के युक्टान आइलैंड के रूप में जाना जाता है। एस्ट्रॉयड के टकराने के बाद धरती पर शीत युग की शुरुआत हुई और उसके बाद फिर इन्सानों का आना हुआ।  NASA ने डायनासोरों की मौजूदगी के जुडी एक बहुत बड़ी खोज का दावा किया है। एजेंसी ने दावा किया है कि टकराने वाले एस्ट्रॉयड के बहुत ही छोटे टुकड़े खोजे गए हैं जो गोंद में जमे पाए गए हैं। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, वैज्ञानिकों को उत्तरी डकोटा के हेल क्रीक फॉर्मेशन की एक जीवाश्म साइट पर कुछ ऐसी चीजें मिली हैं जो बहुत हैरान करने वाली हैं। यह वही जगह है जहां पर डायनासोर का दुनिया से नाम-ओ-निशान मिटने के समय के सबूतों को अवशेषों के रूप में संजोकर रखा गया है। इनमें मलबे में फंसी एक मछली मिली है। इसके बारे में कहा गया है कि इस मछली ने उस मलबे को ...