Posts

Showing posts with the label StateElection2022

डिजिटल चुनाव प्रचार के खर्च में बीजेपी को कांग्रेस-सपा ने दी कड़ी टक्कर, छोटे राज्यों में आगे रही 'आप'

Image
VIDEO: 'नाराज हूं मैं आपसे, कब तक ऐसे जाल में फंसे रहोगे?' चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी के तेवर तल्ख  इंडियन नेशनल कांग्रेस पंजाब (Punjab Congress) ने राज्य में 1.23 करोड़ रुपये 2045 विज्ञापनों पर खर्च किए हैं. वहीं यूपी में लड़की हूं लड़ सकती हूं, आ रही है कांग्रेस, हमारी प्रियंका दीदी जैसे पेजों से करीब एक करोड़ रुपये प्रचार पर खर्च कर जनता को अपनी ओर आकर्षित किया है. कांग्रेस का कुल डिजिटल प्रचार खर्च अब तक तीन करोड़ रुपये से ज्यादा रहा है. कांग्रेस की ओर से यूपी में महिलाओं पर फोकस करते हुए आ रही है कांग्रेस 47.21 लाख रुपये खर्च किए गए.इंडियन नेशनल कांग्रेस उत्तर प्रदेश ने भी 16.45 लाख रुपये खर्चे हैं.  बीजेपी का यूपी पर रहा जोर यूपी में भारतीय जनता पार्टी के आधिकारिक फेसबुक पेज (Facebook Page) के जरिये भी करीब 20 लाख रुपये इस दौरान खर्च किए गए हैं. बीजेपी गोवा ने 10.37 लाख , बीजेपी उत्तराखंड 9.49 लाख बीजेपी पंजाब 7.37 लाख, बीजेपी मणिपुर 6.38 लाख रुपये खर्च किए हैं.  सपा ने डिजिटल कंपेन (Online Campaign) पर बहाया पैसा पहली बार देखा गया कि समाजवादी पार्टी ने भी डि...

UP विधानसभा चुनाव के 5वें चरण में 55.7% वोटिंग, पिछली बार से 2.7 फीसदी कम रहा

Image
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए हो रहा मतदान UP Election 2022 Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Polls 2022) के पांचवें चरण में 55.7 फीसदी वोटिंग हुई है. पिछली बार 2017 के विधानसभा चुनाव में 58.4 फीसदी मतदान हुआ था. यानी पिछली बार से करीब 2.7 फीसदी कम वोटिंग इस बार देखने को मिली है. पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान (Voting Updates) हुआ था. हालांकि मतदान का आंकड़ा चुनाव आयोग की अंतिम सूचना के मुताबिक थोड़ा बदल सकता है.इस चरण में पूर्वी उत्तर प्रदेश के अयोध्या, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, प्रयागराज, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, अमेठी और रायबरेली सहित 12 जिलों में फैले कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है.चुनाव आयोग के अनुसार, अमेठी में 55.86 प्रतिशत, बहराइच में 54.60, बाराबंकी में 54.65, चित्रकूट में 59.64, गोंडा में 54.98, कौशाम्बी में 57.01, प्रतापगढ़ में 52.65, प्रयागराज में 53.19, रायबरेली में 56.60, श्रावस्ती में 57.24 और सुलतानपुर में 55.38 मतदाताओं ने वोटिंग की. ख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने ब...

UP विधानसभा चुनाव 2022: दूसरे चरण में 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग, इन दिग्‍गजों की प्रतिष्‍ठा दांव पर

Image
Assembly Election: आज उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 55 सीटों पर वोटिंग हो रही है. नई दिल्‍ली : UP Assembly Polls 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू हो चुका है. दूसरे चरण में प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के मतदान में कई दिग्‍गज नेताओं की प्रतिष्‍ठा दांव पर है, जिनमें समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान भी शामिल हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इन 55 सीटों में से 38 पर जीत दर्ज की थी. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : उत्तर प्रदेश में दूसरे चरण के मतदान में नौ जिलों- सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, सम्भल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली तथा शाहजहांपुर में वोटिंग हो रही है. दूसरे चरण के चुनाव में 586 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.  प्रदेश की 55 विधानसभा सीटों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हो चुका है. यह शाम 6 बजे तक चलेगा.  समाजवादी पार्टी नेता आजम खान प्रमुख उम्मीदवारों में शामिल हैं. आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं.  उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी भी अपना भाग्‍य आजमा रहे हैं,...