Posts

Showing posts with the label अंतरिक्षयात्री

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में आती है भयंकर बदबू, वजह जानकर नहीं रुकेगी आपकी ‘हंसी’

Image
इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) को अंतरिक्ष में यात्रियों का घर कहा जाता है। यात्री जब स्‍पेस स्‍टेशन के लिए उड़ान भरते हैं, तो पृथ्‍वी पर लाखों लोगों के लिए यह कौतुहल होता है कि वह वहां किस तरह से रहते होंगे। अंतरिक्ष में यात्रियों के पास तमाम सुविधाएं होती हैं, इसके बावजूद एक समस्‍या उन्‍हें सताती है। स्‍पेस स्‍टेशन में लंबा वक्‍त गुजारने वाले एक यात्री ने इसका खुलासा किया है, जिसके बारे में जानकर आपके चेहरे पर भी मुस्‍कुराहट बिखर जाएगी। अंतरिक्ष यात्री ने बताया है कि इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन से एक ‘बारबेक्यू' की तरह बदबू आती है, क्योंकि ऑर्बिट में अंतरिक्ष यात्री ज्‍यादा गैस पास करते हैं।  डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2016 में स्‍पेस स्टेशन पर 186 दिन बिताने वाले 50 वर्षीय टिम पीक ने एक पॉडकास्ट के दौरान 8 साल के बच्चे द्वारा पूछे गए एक सवाल में जवाब में यह हैरान करने वाली बात बताई।   टिम पीक से पूछा गया था कि स्‍पेस स्‍टेशन में हेलमेट पहनने के बाद अंतरिक्ष में डकार आना उन्‍हें कैसा लगता है? टिम ने कहा कि यह एक अच्‍छा सवाल है। उन्‍होंने खुलासा किया कि वास्‍तव में यात्...

6 महीने अंतरिक्ष में बिताएंगे 3 चीनी एस्‍ट्रोनॉट, जून में होगा मिशन लॉन्‍च

Image
अमेरिका और बाकी पश्चिमी देशों को मजबूत कॉम्‍पिटिशन देते हुए चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों को लगातार आगे बढ़ा रहा है। जून महीने में तीन और अंतरिक्ष यात्रियों को नए स्‍पेस स्‍टेशन में भेजे जाने की तैयारी है। हाल ही में इस स्‍पेस स्‍टेशन में 6 महीने का समय बिताकर यात्रियों का एक ग्रुप देश वापस लौटा है। साल 2003 में चीन ने अपना महत्वाकांक्षी अंतरिक्ष कार्यक्रम शुरू किया था, जिसके तहत पहले अंतरिक्ष यात्री को लॉन्‍च किया गया था। इसके बाद अहम उपलब्‍ध‍ि साल 2013 में चीन के नाम हुई, जब उसने चंद्रमा पर अपना रोवर उतारा। पिछले साल मंगल ग्रह पर भी चीन अपना रोवर उतार चुका है। बताया जा रहा है कि चंद्रमा पर एक क्रू मिशन को भेजने के बारे में भी चीन चर्चा कर रहा है।   एक न्‍यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के स्‍पेस इंजीनियरिंग ऑफ‍िस के डायरेक्‍टर- हाओ चुन ने एक न्‍यूज कॉन्‍फ्रेंस में बताया कि शेनझोउ 14 कैप्सूल का चालक दल स्टेशन में दो मॉड्यूल जोड़ने के लिए तियांगोंग पर छह महीने बिताएंगे। तियांगोंग जिसे हेवनली पैलेस भी कहते हैं, उसका मुख्‍य मॉड्यूल अप्रैल 2021 में लॉन्च किया गया था। इसका काम इस...

अंतरिक्ष स्टेशन में 6 माह बिताकर बनाया रिकॉर्ड, वापस पृथ्वी लौटे चीनी एस्ट्रोनॉट

Image
चीन के नए अंतरिक्ष स्टेशन पर 6 माह बिताने के बाद शनिवार को 3 चीनी एस्ट्रोनॉट्स सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं। अंतरिक्ष में चीन की सबसे लंबी सिंगल उड़ान ने पहले वाले रिकॉर्ड को पार कर दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी Xinhua की रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्रोनॉट Zhai Zhigang, Wang Yaping और Ye Guangfu को लेकर आ रहे Shenzhou-13 कैप्सूल ने स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 9:56 बजे उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के गोबी डेजर्ट में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की। पीटीआई के मुताबिक, ग्लोबल टाइम्स न्यूजपेपर ने बताया कि मेडिकल टीम ने Shenzhou-13 स्पेस फ्लाइट मिशन की पूरी सफलता को बताते हुए कंफर्म किया कि सभी क्रू मेंबर्स का स्वास्थ्य ठीक है। एस्ट्रोनॉट्स ने Tiangong स्पेस स्टेशन पर 6 माह बिताए और Shenzhou-12 द्वारा तय किए गए 92 दिनों के चीन के सबसे लंबे सिंगल स्पेस फ्लाइट मिशन के पुराने रिकॉर्ड से दोगुना किया। अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के अलावा मिशन ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और देश के इंसान वाले अंतरिक्ष इतिहास में पहला स्थान हासिल किया है। Shenzhou स्पेसक...

हर 90 मिनट में सूर्योदय-सूर्यास्‍त देखते हैं अंतरिक्ष यात्री

Image
स्‍पेस में होने वाली घटनाएं लोगों के मन में उत्‍सुकता जगाती हैं। स्‍पेस को लेकर हम सभी के मन में ना जाने कितने ही सवाल आए दिन तैरते रहते हैं। कैसा हो, अगर लोगों के सवालों का जवाब स्‍पेस से हाल में लौटे एस्ट्रोनॉट दें। एक ऐसा ही बेहतरीन आयोजन हाल ही में हुआ। सोशल मीडिया पर एक ताजा बातचीत में इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन ने ट्विटर यूजर्स के सवालों का जवाब दिया। इस स्‍पेस स्‍टेशन के दो एस्ट्रोनॉट (जापान के अकिहिको होशाइड और फ्रांस के थॉमस पेसक्वेस्ट) हाल ही में लगभग सात घंटे तक स्पेसवॉक बाद स्‍पेस स्टेशन पर लौट आए। बातचीत के दौरान एक ट्विटर यूजर ने पूछा कि क्या दोनों एस्ट्रोनॉट को उनके सूट के टेंपरेचर में कोई फर्क महसूस हुआ। इसके जवाब में इंटरनैशनल स्‍पेस स्‍टेशन के ट्विटर हैंडल से ऐसा जवाब दिया गया, जिसने सभी को हैरान कर दिया। जवाब में लिखा गया, स्पेसवॉकर हर 90 मिनट में सूर्योदय और सूर्यास्त का अनुभव करते हैं और यूजर पूछ रहे हैं कि क्या दोनों एस्ट्रोनॉट अपने सूट में तापमान में अंतर महसूस करते हैं।    इस अविश्वसनीय घटना के बारे में बात करते हुए नासा के एक विशेषज्ञ ने बताया कि इंटरनैशनल स...