'यदि PM मोदी मध्यस्थता पर विचार करते हैं तो स्वागत करेंगे' : NDTV से बोले यूक्रेन के मंत्री
यूक्रेन के मंत्री ने कहा कि रूसी हमलों में सैकड़ों महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं. मैंने पांच हफ्तों में अपने बच्चों को नहीं देखा है. नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध को दूसरा महीना चल रहा है. कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है और रूस ने इस्तांबुल में हुई बैठक में हमलों में कमी करने की बात कही है. इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एनडीटीवी के साथ एक विशेष बातचीत में बताया कि रूसी हमले के बीच उनके देश में क्या हो रहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यस्थता करने की भी मांग की है. पढ़ें उनके द्वारा कही गई 10 बड़ी बातें- मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : हमने रूस को कुछ अच्छे प्रस्ताव दिए हैं, लेकिन हमें जमीनी स्तर पर स्थिति देखने की जरूरत है. हमले हो रहे हैं. जमीन पर जो हो रहा है, उससे बातचीत टूटती नजर आ रही है. कीव और चेर्निहाइव से कोई रूसी सेना की कोई सार्थक वापसी नहीं हुई है. हमने कुछ क्षेत्रों से कुछ रूसी सेना को वापस जाते देखा. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सेना पूरी तरह से वापस लौट चुकी है. इसलिए हमें रूसी आश्वासनों से सावधा...