Posts

Showing posts with the label interimreportonPegasusrow

Pegasus Case : शुक्रवार को होगी सुनवाई, SC की ओर से नियुक्त समिति ने सौंप दी है अंतरिम रिपोर्ट

Image
Pegasus Case में शुक्रवार को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट. नई दिल्‍ली: स्पाइवेयर पेगासस मामले (Spyware Pegasus Case) की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई (Supreme Court Hearing in Pegasus Case) अब बुधवार को नहीं शुक्रवार यानी 25 फरवरी को होगी. मंगलवार को सुनवाई की तारीख में बदलाव किया गया है. सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत के सामने इसके लिए आग्रह किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने मान लिया है. इस मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी. इसपर सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस एन वी रमना की बेंच से कहा कि पेगासस मामले में कल सुनवाई होनी है लेकिन वो PMLA मामले की सुनवाई में होंगे, इसलिए मामले की सुनवाई शुक्रवार के लिए टाल दी जाए.  यह भी पढ़ें उनके आग्रह पर CJI ने कहा कि ठीक है इसकी सूचना पक्षकारों को दे दी जाए. अब इस केस में CJI रमना, जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस हिमा कोहली की बेंच शुक्रवार को सुनवाई करेगी. ये भी पढ़ें :   "न्यूयॉर्क टाइम्स ने भयानक गलती की": ताजा Pegasus विवाद पर NDTV से बोले पूर्व राजनयिक बता दें कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित जस्टिस आर रवींद्रन कमेटी...