Posts

Showing posts with the label pmmodi

PM मोदी का आज असम दौरा, कई परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जाएंगे नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर जाएंगे, जहां वह कई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. प्रधानमंत्री सुबह करीब 11 बजे कार्बी आंगलोंग जिले के दीफू में 'शांति, एकता और विकास रैली' को संबोधित करेंगे.  प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के मुताबिक, कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/pm-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%86%e0%a4%9c-%e0%a4%85%e0%a4%b8%e0%a4%ae-%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%88-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af/?feed_id=22848&_unique_id=6270e38cc2522

PM मोदी की मुख्यमंत्रियों संग बैठक को तृणमूल ने बताया 'ज्ञान बांटो सत्र', बोली- "पहले हमारा बकाया चुकाओ"

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी. नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुख्यमंत्रियों की बैठक को ‘ज्ञान बांटो' सत्र करार दिया और केंद्र से पश्चिम बंगाल सरकार का बकाया चुकाने की मांग की. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी ने प्रधानमंत्री की उस टिप्पणी को लेकर उनकी आलोचना भी की, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों को ‘राष्ट्र हित' में मूल्य वर्द्धित कर (वैट) घटाना चाहिए. यह भी पढ़ें विपक्ष शासित कई राज्यों में ईंधन की अधिक कीमतों का मुद्दा उठाते हुए पीएमं मोदी ने बुधवार को उनसे आम आदमी के हित में वैट घटाने और वैश्विक संकट के इस वक्त में सहकारी संघवाद की भावना के साथ काम करने का आग्रह किया था. पीएम मोदी ने कहा था कि कई राज्य पेट्रोल और डीजल पर वैट घटाने की केंद्र की अपील पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. जबकि केंद्र सरकार ने पिछले साल नवंबर में ही उत्पाद शुल्क घटा दिया था. पीएम मोदी के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस ने ट्वीट में कहा, ‘‘न...

पेट्रोल-डीजल पर VAT घटाने के PM के प्रस्ताव को विपक्ष शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने किया खारिज

Image
'देशवासियों पर पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमत का बोझ कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) में कमी की थी. केंद्र सरकार ने राज्यों से भी आग्रह किया था कि वो अपने यहां टैक्स कम करें. कई राज्य जैसे महाराष्ट्र,  पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरला और झारखंड, किसी ने किसी कारण से उन्होंने इस बात को नहीं माना. अब आपसे मेरी प्रार्थना है कि देशहित में आप पिछले नवंबर में जो करना था अब आप अपने राज्य के नागरिकों को वेट कम करके इसका फायदा पहुंचाएं.' कोरोना संकट पर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह प्रस्ताव राज्यों के सामने रखा रखा था, यह प्रस्ताव खासतौर पर विपक्षी दलों द्वारा शाषित राज्यों के लिए था.  इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'केंद्र के पास पश्चिम बंगाल का करीब 97,000 करोड़ रूपया बकाया है, जिस दिन केंद्र इसका आधा भी रिलीज़ करेगी, हम पेट्रोल-डीजल पर 3000 करोड़ की सब्सिडी दे देंगे.' ममता बनर्जी ने साथ ही कहा, 'पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरी तरह से एकतरफा और भ्रामक भाषण दिया है. उनके द्व...

"क्या आपने मेरे लिए कोई नाम तय किया है?" WHO प्रमुख ने पूछा, पीएम मोदी ने कहा- "तुलसीभाई"

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विश्व स्वास्थ्य संगठन के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस घेब्रेयसस. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस को उनके अनुरोध पर "गुजराती नाम" दिया. गांधीनगर में ग्लोबल आयुष इन्वेस्टमेंट एंड इनोवेशन समिट में डब्ल्यूएचओ प्रमुख से पीएम मोदी ने कहा, "मुझे आपको तुलसीभाई कहकर बहुत मजा आ रहा है." पीएम मोदी ने उन्हें समझाया कि भारतीय पीढ़ियों से तुलसी के पौधे की पूजा करते आ रहे हैं. यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने कहा कि "डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस मेरे अच्छे दोस्त हैं. उन्होंने हमेशा मुझसे कहा कि भारतीय शिक्षकों ने मुझे पढ़ाया है और मैं उनकी वजह से यहां हूं. आज उन्होंने मुझसे कहा - 'मैं एक पक्का गुजराती बन गया हूं. क्या आपने मेरे लिए एक नाम तय किया है?' इसलिए मैं उन्हें तुलसीभाई कहूंगा. तुलसी एक ऐसा पौधा है जिसे आधुनिक पीढ़ियां भूल रही हैं. पीढ़ियों ने तुलसी की पूजा की है. आप शादी में भी तुलसी के पौधे का उपयोग कर सकते हैं. इसलिए अब आप हमारे साथ हैं. पीएम मोदी गुजरात में तीन द...

आज से गुजरात दौरे पर PM मोदी; औषधि वैश्विक केंद्र की रखेंगे आधारशिला, WHO के हेड भी होंगे साथ

Image
प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार सम्मेलन का उदघाटन करेंगे. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Gujarat Tour)  आज अपने गृह राज्य गुजरात की तीन दिवसीय यात्रा पर जा रहे हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शरीक होंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 18 अप्रैल को शाम करीब छह बजे गांधीनगर में स्कूलों के लिए कमान एवं नियंत्रण केंद्र की यात्रा करेंगे. अगले दिन वे बनासकंठा में दियोदर स्थित बनास डेयरी संकुल में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे. उसी दिन, वे जामनगर में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) पारंपरिक औषधि वैश्विक केंद्र की आधारशिला रखेंगे. इस अवसर पर मॉरीशस के उनके समकक्ष प्रवींद कुमार जगन्नाथ और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस गेब्रेयसस भी मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें प्रधानमंत्री 20 अप्रैल को गांधीनगर में वैश्विक आयुष निवेश एवं नवाचार सम्मेलन का उदघाटन करेंगे. बाद में वे दाहोद में आदिजाति महासम्मेलन में शरीक होंगे तथा विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्प...

भारत से व्यापारिक रिश्तों में प्रगति से ऑस्ट्रेलिया के पीएम उत्साहित, जश्न मनाने के लिए खिचड़ी बनाई

Image
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानंत्री स्कॉट मॉरिसन ने खिचड़ी पकाई. नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ व्यापारिक संबंधों में प्रगति को लेकर उत्साहित है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत निर्मित कई वस्तुओं का अपने देश में कर मुक्त आयात करने का समझौता किया है.ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने भारत के साथ नए व्यापारिक समझौते का जश्न अपने अलग तरीके से मनाया. पीएम स्कॉट मॉरिसन ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डाली जिसमें वह खिचड़ी बनाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वास्तव में खिचड़ी उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी का पसंदीदा व्यंजन है. यह भी पढ़ें भारत और ऑस्ट्रेलिया ने दो अप्रैल को एक आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे जिसके तहत कैनबेरा, कपड़े, चमड़े, गहने और खेल संबंधित उत्पादों जैसे 95 प्रतिशत से अधिक भारतीय सामान के अपने बाजार में कर मुक्त प्रवेश सुनिश्चित करेगा. मॉरिसन ने शनिवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर लिखा, “भारत के साथ हमारे नए व्यापारिक समझौते का जश्न मनाने के लिए आज रात मैंने पकाने के लिए जिन 'करी' का चयन किया है वह मेरे प्यारे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क...

शिवपाल सिंह यादव ने पीएम मोदी-सीएम योगी को ट्विटर पर किया फॉलो, प्रवक्ता बोले-नए साल में कुछ नया...

Image
लखनऊ: सपा सुप्रीमो और अपने भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)से नाराज चल रहे शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने बीजेपी (BJP) से हाथ मिलाने की संभावनाओं को पंख दे दिए हैं. शिवपाल सिंह यादव ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू कर दिया. इससे उनके बीजेपी में जाने की अटकलों को और बल मिला है. सियासी हलकों में इस नए कदम को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रमुख शिवपाल यादव के सपा गठबंधन को छोड़कर भाजपा में जाने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है. शिवपाल यादव द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath ) से मुलाकात के बाद अटकलों को बल मिला था. यह भी पढ़ें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने कहा कि नए साल में कुछ नया होना चाहिए. शिवपाल जी ने हिंदू नव वर्ष के पहले दिन पीएम मोदी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को ट्विटर पर फॉलो करना शुरू किया है. शिवपाल के बीजेपी में जाने की संभावना पर मिश्रा ने कहा...

'यदि PM मोदी मध्यस्थता पर विचार करते हैं तो स्वागत करेंगे' : NDTV से बोले यूक्रेन के मंत्री

Image
यूक्रेन के मंत्री ने कहा कि रूसी हमलों में सैकड़ों महिलाएं और बच्चे मारे गए हैं. मैंने पांच हफ्तों में अपने बच्चों को नहीं देखा है. नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध को दूसरा महीना चल रहा है. कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है और रूस ने इस्तांबुल में हुई बैठक में हमलों में कमी करने की बात कही है. इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने एनडीटीवी के साथ एक विशेष बातचीत में बताया कि रूसी हमले के बीच उनके देश में क्या हो रहा है. इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मध्यस्थता करने की भी मांग की है. पढ़ें उनके द्वारा कही गई 10 बड़ी बातें- मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : हमने रूस को कुछ अच्छे प्रस्ताव दिए हैं, लेकिन हमें जमीनी स्तर पर स्थिति देखने की जरूरत है. हमले हो रहे हैं. जमीन पर जो हो रहा है, उससे बातचीत टूटती नजर आ रही है. कीव और चेर्निहाइव से कोई रूसी सेना की कोई सार्थक वापसी नहीं हुई है. हमने कुछ क्षेत्रों से कुछ रूसी सेना को वापस जाते देखा. लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि सेना पूरी तरह से वापस लौट चुकी है. इसलिए हमें रूसी आश्वासनों से सावधा...

पीएम मोदी ने प्लास्टिक कचरा साफ करने के लिए की ओडिशा के युवक की तारीफ

Image
ओडिशा में सफाई में जुटे युवक राहुल महाराणा की पीएम मोदी ने तारीफ की है. भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने समुद्र तट से प्लास्टिक कचरा साफ करने के प्रयासों के लिए ओडिशा के पुरी जिले के 22 वर्षीय युवक की रविवार को प्रशंसा की. प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात' रेडियो कार्यक्रम में राहुल महाराणा (Rahul Maharana) के नाम का जिक्र किया, जो स्नातक करने के बाद सुरक्षा कर्मी के तौर पर काम करता है और छुट्टी वाले दिन रविवार को शहर से प्लास्टिक का कचरा साफ करता है. यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने कहा, ‘‘एक और स्वच्छग्रही ओडिशा में पुरी के राहुल महाराणा हैं. राहुल प्रत्येक रविवार को सुबह-सुबह पुरी में तीर्थ स्थलों पर जाते हैं और वहां प्लास्टिक कचरा साफ करते हैं. उन्होंने अभी तक सैकड़ों किलोग्राम प्लास्टिक कचरा और गंदगी साफ की है.'' उन्होंने ऐसे ही स्वयंसेवी कार्यों के लिए नासिक के चंद्रकिशोर का भी जिक्र किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘चाहे पुरी का राहुल हो या नासिक का चंद्रकिशोर, उन्होंने हमें काफी कुछ सिखाया है. नागरिकों के तौर पर हमें अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए...

VIDEO: प्रमोद सावंत ने दूसरी बार ली गोवा के CM पद की शपथ, PM समेत कई दिग्गज नेता बने शपथग्रहण समारोह का हिस्सा

Image
पणजी: गोवा (Goa) में आज बीजेपी (BJP) की सरकार का भव्य शपथ ग्रहण आयोजित किया गया है. पणजी के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में प्रमोद सावंत (Pramod Sawant) ने आज लगातार दूसरी बार गोवा के सीएम पद की शपथ लीं. शपथग्रहण में पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता मौजूद रहें यह भी पढ़ें शपथ ग्रहण समारोह से पहले शनिवार को प्रमोद सावंत ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में हो रही तैयारियों का जायजा लिया. हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में, बीजेपी गोवा (Goa BJP) में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी. 40 सदस्यीय राज्य विधानसभा में इस बार बीजेपी (BJP) ने 20 सीटें जीतीं. प्रमोद सावंत के नेतृत्व में बीजेपी यहां दोबारा सत्ता में आई है. शपथग्रहण समारोह से पहले सावंत ने पूजा-अर्चना भी की.  ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस अपडेट : भारत में COVID19 केसों में 10.6 फीसदी कमी, पिछले 24 घंटे में 1,270 नए मामले इस बार बीजेपी को महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (MGP) के दो और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन हासिल है. आपको बता द...

पीएम मोदी और योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने पर शिक्षक सस्पेंड

Image
अभद्र टिप्पणी मामले में शिक्षक सस्पेंड प्रयागराज: जिले के बहरिया विकास खंड में कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापक अजीत यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में शुक्रवार को निलंबित कर दिया गया. बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी द्वारा जारी निलंबन आदेश के मुताबिक अजीत यादव को हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में एक राजनीतिक दल के लिए जनसंपर्क, जनसभा और प्रचार प्रसार में सक्रिय रूप से भागीदारी करने का दोषी पाया गया. यह भी पढ़ें आदेश में कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता लागू होने और सरकारी कर्मचारी होने के बावजूद अजीत यादव को राजनीतिक व्यक्तियों के साथ मंच साझा करने और राजनीतिक प्रचार प्रसार करने का दोषी पाया गया है. इसके साथ ही उन्हें संवैधानिक पदों पर आसीन जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करने का भी दोषी पाया गया है. ये भी पढ़ें: सपा गठबंधन यूपी चुनाव में क्यों नहीं हुआ कामयाब? SBSP अध्यक्ष राजभर ने बताई ये वजह उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों के मतदान से पूर्व एक राजनीतिक दल की जनसभा में अजीत यादव द्व...

गांधी जी के आदर्शों से भटक गया था भारत, पीएम मोदी उन्हें वापस लाए : अमित शाह

Image
प्रधानमंत्री मोदी ने एनईपी और सरकारी परियोजनाओं में गांधीवादी आदर्शों को शामिल किया है (फाइल फोटो). अहमदाबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के साथ-साथ कई सरकारी परियोजनाओं और योजनाओं में महात्मा गांधी के सिद्धांतों को शामिल किया है. शाह ने अहमदाबाद के पालदी इलाके में स्थित कोचरब आश्रम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया, जहां वह महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह की 92वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दक्षिण गुजरात के दांडी तक एक साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे. इस रैली के तहत 12 साइकिल चालक दांडी मार्च यात्रा मार्ग से गुजरते हुए महात्मा गांधी के संदेशों का प्रचार-प्रसार करेंगे. यह भी पढ़ें गृह मंत्री ने कहा कि अगर भारत शुरू से ही गांधी के दिखाए रास्ते पर चल रहा होता तो देश को उन अधिकांश समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता, जिनसे वह मौजूदा समय में जूझ रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘समस्या यह है कि हम गांधी के दिखाए रास्ते से भटक गए. प्रधानमंत्री मोदी ने नई शिक्षा नीति में गांधी के आदर्शों को शामिल किया है. मसलन, मात...

आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करेंगे पीएम मोदी, यूक्रेन के राष्ट्रपति से भी करेंगे संपर्क: सूत्र

Image
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदिमीर जेलेंस्की (Ukraine President Volodymyr Zelensky) से फोन पर बात करेंगे. सरकार के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है. इसके अलावा सूत्रों ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी आज दोपहर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी बात करेंगे. यह भी पढ़ें बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमलों का आज 12वां दिन है. इस दौरान रूसी सेना यूक्रेन के कई शहरों को तबाह कर चुकी है. यूक्रेन के राष्ट्रपति पहले ही भारत से अपील कर चुके हैं कि भारत रूस से बात करे और हमले रोकने में मदद करे. पीएम मोदी की तरफ से यह पहल तब हुई है, जब युद्धग्रस्त यूक्रेन से करीब 15 लाख लोग बाहर निकल चुके हैं. इस बीच, भारत यूक्रेन में फंसे नागरिकों को निकालने में लगा हुआ है. इसके लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है. यह ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युद्ध ग्रस्त यूक्रेन से अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए गए ‘ऑपरेशन गंगा' की सफलता का श्रेय वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को दिया है. रूस ने यूक्रेन से सरेंडर क...

UP Election 2022: सपा के गढ़ आजमगढ़ में क्या BJP बढ़ा पाएगी अपनी सीटें, क्या हैं सियासी समीकरण?

Image
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान जारी है. अंतिम चरण के लिए आजमगढ़ में भी अलग-अलग बूथों पर वोटिंग जारी है. आजमगढ़ सपा का गढ़ रहा है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने साल 2019 के आम चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट जीती थी. भाजपा ने आजमगढ़ विधानसभा सीट से सपा के दुर्गा प्रसाद यादव के खिलाफ अखिलेश मिश्रा को मैदान में उतारा है. सपा के दुर्गा प्रसाद यादव का इस सीट पर दबदबा रहा है. 2017 के विधानसभा चुनाव में जिले की 10 विधानसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर ही भाजपा जीत पाई थी. वहीं सपा पांच सीटों पर विजयी रही थी.  सात चरणों वाले उत्तर प्रदेश चुनाव के अंतिम चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा. इस बीच, दक्षिण वाराणसी के मऊ में भी मतदान जारी है. मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही (संत रविदास नगर) के नौ जिलों के 54 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 613 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं.  इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजप...

UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी, वाराणसी में यूक्रेन से लौटी छात्रा वोट डालने पहुंची

Image
यूपी में 7वें चरण का मतदान जारी UP Election 2022 Phase 7 Live Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान जारी है. इस चरण में आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र सहित नौ जिलों की कुल 54 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. सुबह नौ बजे तक 8.58% वोटिंग हुई है. वहीं 11 बजे तक 21.55 प्रतिशत मतदान हुआ. करीब 2.06 करोड़ मतदाता चुनाव लड़ रहे 613 उम्मीदवारों की किस्मत पर आज मुहर लगाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी और अखिलेश यादव के लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ में भी आज वोटिंग हो रही है. 2017 में बीजेपी ने 54 सीटों में 36 सीटें जीती थीं. वहीं सपा ने 2017 में 11 सीटें जीती थीं. मायावती ने भी 6 सीटें जीती थीं. वाराणसी में सभी पार्टियों के बड़े नेताओं ने प्रचार किया था. यहां पर पीएम मोदी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव अपने चुनाव प्रचार अभियान के दौरान जनता से वोट मांगते दिखे.  इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. इस चरण में भाजपा का साथ छोड़कर इस बार सपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे सुभासपा अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम...

यूक्रेन से लौटे भारतीय मेडिकल स्‍टूडेंट्स के मुद्दे पर IMA ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

Image
यूक्रेन के मेडिकल स्‍टूडेंट्स के मुद्दे पर आईएमए ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है नई दिल्‍ली : इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने यूक्रेन के मेडिकल कॉलेजों में विभिन चरणों में अंडर ग्रेजुएट कोर्स कर रहे स्‍टूडेंट्स के भविष्‍य पर मंडरा रहे अनिश्चितता के बादल को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि इस यूरोपीय देश से निकाले गए सभी मेडिकल स्‍टूडेंट भारतीय नागरिक हैं और इन्‍होंने भारत में नियामक प्राधिकरणों (statutory authorities) से पात्रता प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद वहां प्रवेश हासिल किया है. विभिन्‍न चरणों में एकमुश्‍त उपाय के रूप में इन्‍हें देश के मौजूदा मेडिकल संस्‍थानों में समायोजित किया जाएगा. इसके लिए मेडिकल छात्र के संबंधित गृह राज्य का ध्यान रखा जाए और उन्हें स्थानीय मेडिकल कॉलेजों में ही समायोजित किया जाए. लेकिन यह एक बार की जो तात्कालिक सुविधा दी जाए, उसे मेडिकल कॉलेज में बढ़ी हुई सीटों की क्षमता के तौर पर न मान लिया जाए. इसे सिर्फ भारतीय मेडिकल संस्थानों में उनके बाकी बचे एमबीबीएस कोर्स को पूरा कराने की प्रक्रिया के तौर पर रखा जाए. यह भी पढ़ें आईएमए...

PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के लिए यूजर्स ने Koo पर रखी 'जन की बात'

Image
केंद्र सरकार के माई गवर्मेंट (my Gov) प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप पर अपने आधिकारिक हैंडल @MyGovHindi के जरिये 8 फरवरी को एक पोस्ट की थी. इस पोस्ट में लिखा था, "मन में है देशहित से जुड़ा कोई सुझाव या विचार, 27 फरवरी 2022 के #MannKiBaat एपिसोड के लिए साझा करें... पीएम नरेंद्र मोदी के साथ. अपना सुझाव भेजने के लिए 1800-11-7800 डायल करें या विजिट करें: https://mygov.in/group-issue/inviting-ideas-mann-ki-baat-prime-minister-narendra-modi-27th-february-2022/ देशभर के कई यूजर्स अपने सुझाव दे रहे हैं. कान्ति नाम की एक यूजर ने अपनी पोस्ट में लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री जी कानपुर देहात रसूलाबाद मे लाहरापुर रोड पर एक सरकारी अस्पताल था, जिसमें पूरे गांव के लोग इलाज के लिए जाते थे. परन्तु वह अस्पताल कई सालों से बंद पड़ा है. कृपया उसे पुनः चालू करने की कृपा करें क्योंकि जच्चा-बच्चा के इलाज और बड़े आपरेशन के लिए पूरे गांव में कोई अस्पताल नहीं है जिसके कारण कई गभर्वती महिलाएं अपनी जान गंवा चुकी है कृपया करके उस पुराने अस्पताल को चालू करने की कृपा करें.” वहीं, शिक्षा व्यवस्था को लेकर ज...

यूक्रेन संकट पर PM मोदी ने पुतिन से की बात, हिंसा रोकने की अपील, भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया

Image
नई दिल्ली: यूक्रेन संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से गुरुवार रात को बात की. प्रधानमंत्री मोदी ने हिंसा को तत्काल खत्म करने की अपील की है. साथ ही भारतीयों की सुरक्षा का भी मुद्दा उठाया. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर सैन्य कार्रवाई का ऐलान किया. इसके बाद, रूसी सैनिकों ने यूक्रेन पर धावा बोल दिया. यूक्रेन पर हमले को लेकर दुनियाभर के देश चिंतित हैं और अमेरिका समेत पश्चिमी देश रूस पर कड़ा प्रतिबंध लगाने की बात कर रहे हैं.  यह भी पढ़ें वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस-यूक्रेन संकट के आर्थिक असर और विवाद के चलते क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट के अहम मंत्रियों के साथ बैठक की. गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री आवास पहुंचे. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अन्य अधिकारी भी बैठक में हिस्सा लेंगे. अधिकारियों और मीडिया ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की ओर से सैन्य कार्रवाई की मंजूरी मिलने के बाद गुरुवार को ...

PM मोदी ने लॉन्च किए 100 'किसान ड्रोन', बोले- भारत की ड्रोन क्षमता दुनिया को देगी नया नेतृत्व

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 ‘किसान ड्रोन’ का उद्घाटन किया. नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को देश के विभिन्न हिस्सों में कीटनाशकों तथा अन्य कृषि सामग्री का छिड़काव करने के लिए 100 ‘किसान ड्रोन' का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि ड्रोन क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमता दुनिया को एक नया नेतृत्व देगी. पीएम मोदी ने इसे किसानों के लिए ‘‘बेहद नवीन और रोमांचक पहल'' बताया. यह भी पढ़ें इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में ड्रोन स्टार्ट-अप की एक नयी संस्कृति तैयार हो रही है. उनकी संख्या अभी 200 से अधिक है, जो आने वाले वक्त में हजारों में होगी और इससे बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इस क्षेत्र के विकास में कोई बाधा न हो और सरकार ने इसकी वृद्धि के लिए कई सुधार और नीतिगत कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि यह इस बात का उदाहरण है कि अगर नीतियां सही हो तो देश कितनी ऊंची उड़ान भर सकता है. ड्रोन कुछ वर्ष पहले तक मुख्य रूप से रक्षा क्षेत्र से ही जुड़े हुए थे. मोदी न...