Posts

Showing posts with the label Assemblyspeaker

महाराष्‍ट्र : राज्‍यपाल ने उद्धव ठाकरे सरकार का आग्रह ठुकराया, इस विधानसभा सत्र में नहीं होगा स्‍पीकर का चुनाव

Image
राज्‍यपाल ने इस विधानसभा चुनाव में उद्धव सरकार को स्‍पीकर चुनाव की अनुमति नहीं दी (फाइल फोटो) मुंबई : Maharashtra: महाराष्‍ट्र में इस विधानसभा सत्र में स्पीकर चुनाव नहीं होगा. दरअसल, राज्‍य की महाविकास आघाड़ी  सरकार इस सत्र में स्पीकर पद का चुनाव करवाना चाहती थी लेकिन चार पत्र लिखने के बावजूद राज्यपाल भगत सिंह कोश्‍यारी ने इसकी अनुमति नहीं दी. राज्यपाल ने सरकार को पत्र लिखा कि तकनीकी कारणों से इसकीअनुमति नहीं दी गई. कांग्रेस को आज चुनाव करवाने की उम्मीद थी इसके लिए पार्टी ने अपने सभी विधायकों को व्हिप देकर विधानसभा में बुलाया था. अब सरकार फरवरी में होने वाले अगले सत्र में चुनाव करवाने की कोशिश करेगी.  यह भी पढ़ें ''म्‍याऊं'' : आदित्‍य ठाकरे को देख BJP विधायक ने निकाली 'अजीब' आवाज गौरतलब है कि इस मसले पर रविवार को महाविकास आघाडी के नेताओं ने राज्यपाल से मुलाकात करके स्पीकर चुनाव करवाने की अनुमति देने का आग्रह किया था. कांग्रेस राज्‍यपाल के इस फैसले को राजनीति से प्रेरित मान रही है. विधानसभा के मानसून सत्र में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर ...