एन चंद्रशेखरन फिर बने टाटा संस के चेयरमैन
11 फरवरी को हुई बैठक में टाटा संस के निदेशक ने कार्यकारी चेयरमैन चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति का फैसला किया नई दिल्ली: एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) को पांच वर्ष के दूसरे कार्यकाल के लिए शुक्रवार को फिर से टाटा संस (Tata Sons) का चेयरमैन नियुक्त किया गया. टाटा संस ने एक बयान में कहा कि निदेशक मंडल ने चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति की पुष्टि की है. बयान में कहा गया, ‘‘11 फरवरी 2022 को हुई बैठक में टाटा संस के निदेशक मंडल ने बीते पांच साल की समीक्षा की और कार्यकारी चेयरमैन एन चंद्रशेखरन की पुन: नियुक्ति का फैसला किया.'' इससे पहले, साल कि शुरुआत में टाटा ने एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया (Air India) की कमान सरकार के पास से पूरी तरह आपने हाथ में ले ली . यह भी पढ़ें 'डियर एयर इंडिया फैमिली, वापसी का स्वागत...' : टाटा संस चेयरमैन ने एयरलाइन के कर्मचारियों को लिखी 'भावुक' चिट्ठी एयर इंडिया को टाटा समूह को ऑफिशियली हैंडओवर कर दिया. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekharan) ने एयर इंडिया के कर्मचारियों को चिट्ठी लिखी थी. एयर इंडिया परिवार के सदस्यों को लिखे ...