पीएम नरेंद्र मोदी भुज के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल को करेंगे राष्ट्र को समर्पित, सस्ता इलाज मिलेगा
पीएम मोदी भुज के सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल को करेंगे राष्ट्र को समर्पित नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज भुज स्थित केके सुपर स्पेशलिटी अस्पताल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश को समर्पित करेंगे. अस्पताल का निर्माण श्री कची लेवा पटेल समाज ने करवाया है. प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार- यह कच्छ का पहला धर्मार्थ 200 बिस्तरों वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल है. इस क्षेत्र के लोगों कम फीस में चिकित्सा सुपरस्पेशिलिटी सेवाओं को उपलब्ध करवाएगा. यह भी पढ़ें इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री संग्रहालय का उद्घाटन किया था. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि हमारे ज्यादातर प्रधानमंत्री बेहद साधारण परिवारों से आते हैं. पीएम मोदी ने यह विचार गुरुवार को अब तक के 14 प्रधानमंत्रियों को समर्पित नवनिर्मित प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhanmantri Sangrahalaya) का उद्घाटन करने के बाद व्यक्त किए. पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित करके की जिनकी जयंती आज देश मना रहा है. पीएम...