Posts

Showing posts with the label एडवाइजरी

'बॉम्ब शेल्टर में चले जाएं', रूसी हमले के बीच भारत की यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सलाह; ये है लोकेशन

Image
नई दिल्ली: यूक्रेन पर रूस के हमले से मुश्किलें बढ़ गई हैं. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने यहां फंसे भारतीयों के लिए शाम बजे तीसरी एडवाइजरी की है. भारतीय दूतावास ने कहा, "हम जानते हैं कि कुछ जगहों पर एयर सायरन और बम की चेतावनी सुनाई दे रही है. यदि आप भी ऐसी किसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो गूगल मैप पर बम से बचाव वाले नजदीकी आश्रय स्थलों का विवरण उपलब्ध है, जिनमें से कई आश्रय स्थल भूमिगत मेट्रो में स्थित हैं." दूतावास ने कहा कि कीव में रहने वालों के लिए, कीव शहर प्रशासन का आधिकारिक लिंक भी दिया गया है.  यह भी पढ़ें यूक्रेन में 18,000 के करीब भारतीय हैं, जिनमें से कई स्टूडेंट्स हैं. फंसे भारतीयों को निकालने के लिए एयर इंडिया का विभान भेजा गया था, लेकिन यह विमान वापस आ गया है क्योंकि यूक्रेन ने वाणिज्यिक उड़ानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया है.  विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा, "चूंकि यूक्रेन में एयर स्पेस बंद हो गया है इसलिए हमने फ्लाइट के जरिये भारतीयों को वापस लगाने के उपायों को फिलहाल रोक दिया है. हम यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए वैकल्प...

Ukraine-Russia crisis: जानिए 'संकट' को भांपते हुए दूतावास ने यूक्रेन में भारतीयों के लिए कब-कब जारी की थीं एडवाइजरी..

Image
रूस के हमले के चलते बड़ी संख्‍या में लोग जल्‍द से जल्‍द यूक्रेन छोड़ना चाहते हैं (फाइल फोटो) आखिर वही हुआ जिसका अंदेशा था. रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है. मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी सेना ने यूक्रेन के कई शहरों में मिसाइलें दागी हैं. रूस की फौजें यूक्रेन की राजधानी कीव के उत्तरी इलाके में घुस गई हैं. रूस के हमले के कारण कई भारतीय यूक्रेन में फंसकर रह गए हैं, इसमें बड़ी संख्‍या में भारत के स्‍टूडेंट शामिल हैं जो पढ़ाई के लिए इस मुल्‍क गए हैं. सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह बड़ी संख्‍या में भारतीय छात्र कीव में दूतावास के आगे जमा हो गए. स्वाभाविक तौर पर सबको दूतावास में जगह नहीं दी सकी.इसलिए आसपास के सुरक्षित जगहों पर उन्हें रखा गया है. जैसे ही नए स्‍टूडेंट आ रहे हैं, उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले ज़ाया जा रहा है. रूस-यूक्रेन विवाद के चलते यूक्रेन में संकट की आहट मिलते ही इस देश में रह रहे लोगों के लिए भारत सरकार की ओर से समय-समय पर एडवाइजरी और अन्‍य घोषणाएं की गई थीं. आइए डालते हैं इन पर नजर..  यह भी पढ़ें 15 फरवरी : भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को देश छोड़न...