भारत के सबसे तेज़ सुपरकंप्यूटर परम प्रवेग (Param Pravega) को कमीशन किया गया
First Published: February 8, 2022 | Last Updated:February 8, 2022 भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC), बेंगलुरु ने भारत में “परम प्रवेग” ( Param Pravega) नामक सबसे शक्तिशाली सुपर कंप्यूटरों में से एक को कमीशन किया है। सुपर कंप्यूटर परम प्रवेग ( Supercomputer Param Pravega) परम प्रवेग सुपरकंप्यूटर में 3.3 पेटाफ्लॉप्स की सुपरकंप्यूटिंग क्षमता है। यह किसी भारतीय शैक्षणिक संस्थान का सबसे बड़ा सुपर कंप्यूटर है। इस सुपर कंप्यूटर को सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (सी-डैक) द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है। इस सुपरकंप्यूटर में उपयोग किए जाने वाले अधिकांश घटकों को स्वदेशी रूप से निर्मित और असेंबल किया गया है। इसका सॉफ्टवेयर भी भारत में ही विकसित किया गया है। सुपरकंप्यूटर को कमीशन करने का उद्देश्य परम प्रवेग सुपरकंप्यूटर को राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन (National Supercomputing Mission – NSM) के तहत संस्था में कमीशन किया गया है। इसे पूरे भारत से विविध अनुसंधान और शैक्षिक गतिविधियों को शक्ति प्रदान करने के लिए कमीशन किया गया है। NSM के तहत, भारत में अब...