Posts

Showing posts with the label IndianRailway

ट्रेन में टॉयलेट की सारी गंदगी मुसाफिर के ऊपर गिरी, राजधानी एक्सप्रेस में शर्मनाक घटना

Image
Railway Bio Tiolet : राजधानी एक्सप्रेस में सामने आया शर्मनाक वाकया नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railway) की तरफ से यात्री सुविधा को लेकर तमाम तरह के दावे होते रहे हैं. वहीं राजधानी एक्सप्रेस (Bilaspur Rajdhani Express) में एक शर्मनाक घटना सामने आयी है।  शुक्रवार सुबह नागपुर से नई दिल्ली आ रही एक महिला जब ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल करने पहुंची तो फ्लश का बटन दबाते ही टॉयलेट की सारी गंदगी पंप होते हुए उनके शरीर पर आकर गिर गई.यह घटना करीब 9:00 बजे सुबह की है. घटना बिलासपुर राजधानी के B10 कोच में हुई. अमरावती का रहने वाला यह परिवार राजधानी एक्सप्रेस से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आ रहा था.  फिर शाम को इनको निजामुद्दीन से दूसरी ट्रेन लेकर वैष्णो देवी जाना है. लेकिन इस घटना के बाद पूरा परिवार एक तरह से सदमे में आ गया. परिवार की तरफ से ट्रेन में कंप्लेंट करने के लिए शिकायत पुस्तिका मांगी गयी, लेकिन ट्रेन में यह पुस्तिका उन्हें उपलब्ध नहीं करवायी गयी.  यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%...

जबलपुर रेलवे स्टेशन की हुई कायापलट, यात्रियों को मिल रही एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं

Image
जबलपुर स्टेशन हुआ हाईटेक जबलपुर: इंडियन रेलवे अब स्टेशनों को भी एयरपोर्ट की तर्ज पर विकसित करने में लगा है. स्टेशनों पर भी एयरपोर्ट स्तर की सुविधाएं देने की कोशिश तेज हो रही है. इसी के तहत जबलपुर रेलवे स्टेशन (Jabalpur) को नया लुक दिया गया है. मध्य प्रदेश में रेलवे यात्रियों को अब स्टेशन पर किसी एयरपोर्ट का एहसास होगा क्योंकि पश्चिम मध्य रेलवे ने जबलपुर स्टेशन को अपग्रेड किया है. मध्य प्रदेश में जबलपुर स्टेशन पर यह पहला प्रयोग किया गया है. यह भी पढ़ें इस स्टेशन पर एसी प्रतीक्षालय, एसी लाउंज, एस्केलेटर, लिफ्ट, वीडियो वॉल और एचडी स्क्रीन समेत कई अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं स्थापित की गई हैं, ताकि रेलवे पैसंजर्स का सफर और मजेदार हो सके. रेलवे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें स्टेशन के अपग्रेड खासियतों के बारे में बताया गया है. सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया गया है, उसमें रेलवे स्टेशन पर मिलने वाली सभी सुविधों के बारे में बताया गया है. ये भी पढ़ें: 'देश को एकजुट रखना हमारी जिम्मेदारी' : मस्जिदों में लाउडस्पीकर वाले राज ठाकरे के बयान पर मंत्री का पलटवार स्...