महाराष्ट्र : परिवार की प्यास बुझाने के लिए गहरे कुएं में उतर रही महिलाएं, VIDEO देख सिहर जाएंगे
महाराष्ट्र : पानी के लिए गहरे कुएं में उतर रही हैं महिलाएं, VIDEO देखेंगे तो सिहर जाएंगे मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के नासिक के रोहीले गांव में पानी की कमी से लोग परेशान हैं. पानी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं कुएं की गहराई तक जा रही हैं. इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है महिलाएं सीढ़ी और रस्सी के सहारे में कुएं में उतरकर पानी निकाल रही हैं.इसी गांव की छात्रा प्रिया ने बताया कि हमारे गांव में पानी की कमी है. हमें बहुत परेशानी होती है. कई बार तो मुझे अपनी पढ़ाई छोड़कर पानी लाने के लिए जाना पड़ता है. एक दिन मैं पानी लाने के लिए गई हुई थीं, उस दिन मेरी परीक्षा भी थी, जिसके बाद मैं परीक्षा में लेट हो गई थीं. #WATCH महाराष्ट्र: नासिक के रोहीले गांव में पानी की कमी से लोग परेशान हैं। पानी की कमी को पूरा करने के लिए महिलाएं कुएं की गहराई तक जा रहीं हैं। pic.twitter.com/GBQqKlZOqS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 15, 2022 यह भी पढ़ें वीडियो में दिख रहा है कि कुछ महिलाएं कुएं के किनारे इक्ट्ठा है, जबकि कुछ सीढ़ी और रस्सी के सहारे कुएं में उतरी हुई हैं. एक मह...