'असहिष्णुता' का हवाला दे नौकरी छोड़ने वाले IAS शाह दोबारा सरकारी सेवा में, बोले- जिंदगी ने एक और मौका दिया
फैसल ने राजनीति छोड़ दी और सरकारी सेवा में वापस आने के संकेत देने लगे. श्रीनगर: देश में बढ़ती असहिष्णुता का हवाला दे 2019 में सरकारी सेवा छोड़ एक राजनीतिक पार्टी (Political Party) बनाने वाले पूर्व आईएएस अधिकारी शाह फैसल (Shah Faesal) फिर से सेवा में शामिल हो गए हैं. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि फैसल का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था. अधिकारियों ने कहा कि फैसल की सेवाओं को जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन रखा गया है. उन्होंने कहा, “वह पोस्टिंग के आदेशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं.” यह भी पढ़ें जम्मू-कश्मीर से संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के पहले टॉपर (First Topper) रहे फैसल ने बुधवार को सरकारी सेवा में अपनी वापसी के संकेत दिए थे. ट्वीट की एक श्रृंखला में, उन्होंने 2019 में अपने आदर्शवाद के बारे में बात की, जब उन्होंने राजनीति में शामिल होने के लिए सरकारी सेवा से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा, “मेरे जीवन के 8 महीनों (जनवरी 2019-अगस्त 2019) ने मुझ पर इतना दबाव डाला कि मैं लगभग खत्म हो गया था. एक मिथ्या परिकल्पना का पीछा करते हुए...