Posts

Showing posts with the label SunilJakhar

'पीएम की सुरक्षा में चूक अस्‍वीकार्य' : पंजाब के प्रमुख कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी पर साधा निशाना

Image
सुनील जाखड़ ने 'सुरक्षा चूक' मामले में एक ट्वीट करके अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है पंजाब के कद्दावर कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar)ने पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान 'गंभीर सुरक्षा चूक' को लेकर अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है.   गौरतलब है कि पीएम के सुरक्षा काफिले के करीब 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहने के मामले में राज्‍य में सत्‍तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और बीजेपी के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी. पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने एक ट्वीट में लिखा, 'आज जो कुछ हुआ वह स्‍वीकार्य नहीं है. यह पंजाबियत के खिलाफ है. देश के प्रधानमंत्री को फिरोजपुर में बीजेपी की एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने के लिए सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित किया जाना चाहिए था. लोकतंत्र इसी तरह काम करता है.'  यह भी पढ़ें 'आपको पद छोड़ देना चाहिए' : पीएम की सुरक्षा चूक पर कैप्टन अमरिंदर का सीएम चन्नी पर निशाना गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी सड़क मार्ग से जाते समय एक फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट के लिए उस वक्त फंस गए थे जब कुछ प्रदर्शनकारियों ने रास्ते को अवरु...