Posts

Showing posts with the label asteroid

आज पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा विशाल एस्ट्रॉयड, NASA को सता रही है चिंता

Image
190 फीट चौड़ा एक एस्टेरॉयड जल्द ही पृथ्वी के पास आने वाला है और NASA ने इसके आगमन की घोषणा कर दी है। आपको बता दें, यह एस्टेरॉयड रोम में स्थित कोलोसियम (157 फीट) से बड़ा है। अंतरिक्ष एजेंसी के अनुसार, बुधवार, 8 जून को एस्टेरॉयड हमारे ग्रह के सबसे करीब पहुंच जाएगा। एस्टेरॉयड का पृथ्वी के करीब से गुजरना असामान्य नहीं है। इससे पहले सोमवार को 160 फीट लंबा एक एस्टेरॉयड पृथ्वी के करीब पहुंच गया था। हालांकि, अपकमिंग एस्टेरॉयड थोड़ी चिंता बढ़ा रहा है। बुधवार को आने पर इस बड़े एस्टेरॉयड का हमारे ग्रह पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। NASA ने एस्टेरॉयड 2022 KV1 को 'नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट' (NEO) के रूप में लेबल किया है। एस्टेरॉयड की यह कैटेगरी पृथ्वी के लिए खतरा पैदा कर सकती है और नासा द्वारा लगातार इसपर निगरानी रखी जा रही है। पृथ्वी के लिए एस्टेरॉयड का निकटतम फ्लाईबाई 2,660,000 मील/घंटा की दूरी पर होगा। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने एस्टेरॉयड के बारे में अधिक जानकारी का खुलासा किया है। जैसा कि नाम से पता चलता है, इस एस्टेरॉयड को पहली बार 2022 में खोजा गया था। NASA की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी...

ब्‍लू व्‍हेल से भी 3 गुना बड़ा एस्‍टरॉयड आ रहा हमारे करीब, 6 जून को होगा ‘सामना’

Image
एस्‍टरॉयड जिज्ञासा जगाते हैं, जब ये पृथ्‍वी के पास से गुजरते हैं। कुछ ऐसा ही फ‍िर होने जा रहा है। नासा के अनुसार, ब्लू व्हेल से भी तीन गुना बड़ा एक एस्‍टरॉयड सोमवार को 26,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी के ऊपर से गुजरेगा। रिपोर्टों के अनुसार, 2021 GT2 नाम का यह एस्‍टरॉयड हमारी पृथ्‍वी से 35 लाख किलोमीटर की दूरी से पास होगा। यह पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की औसत दूरी का 10 गुना है। इस हिसाब से यह माना जा सकता है कि यह एक सुरक्षित सफर होगा, जिसका पृथ्‍वी पर कोई असर दिखने की उम्‍मीद नहीं है।   हाल ही में एक और एस्‍टरॉयड- 7335 (1989 JA) भी पृथ्‍वी के करीब से गुजरा था। इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया था। यह इस साल का अबतक का सबसे बड़ा एस्‍टरॉयड था, जिसने हमारी पृथ्‍वी के पास से सफर किया।   बात करें एस्‍टरॉयड 2021 GT2 की, तो इस अंतरिक्ष चट्टान का पता पिछले साल लगा था। अनुमान है कि इसका आकार 121 से 272 फीट के बीच है। आसानी से समझने के लिए इसकी लंबाई एक ब्लू व्हेल की लंबाई से तीन गुना तक ज्‍यादा हो सकती है। क्‍योंकि यह साइज में बहुत बड़ा नहीं है, इसीलिए इसे पृथ...

पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा बुर्ज खलीफा जितना बड़ा एस्‍टरॉयड, देखें वीडियो

Image
विज्ञान में दिलचस्‍पी रखने वालों के लिए एस्‍टरॉयड या क्षुद्रग्रह कौतूहल का विषय होते हैं। यह हर साल हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजरते हैं, जिनमें से कुछ को ‘खतरनाक' की श्रेणी में रखा जाता है। अंतरिक्ष में सफर कर रही ऐसी ही एक चट्टान जिसे एस्‍टरॉयड 7335 (1989 JA) के रूप में जाना जाता है, हमारी पृथ्‍वी के करीब से गुजर रही है। रिपोर्टों के अनुसार, यह इस साल का अबतक का सबसे बड़ा एस्‍टरॉयड है, जो पृथ्‍वी के पास से गुजर रहा है।  अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने भी इस एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी की ओर आने की जानकारी दी थी। बताया था कि 3,400 फीट चौड़ा एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। कुछ दिनों पहले तक इसकी रफ्तार 47,196 किलोमीटर प्रति घंटा थी।  अगर आपकी दिलचस्‍पी इस फ्लाईबाई को देखने में है, तो इस यूट्यूब लिंक पर जाकर एक्‍सपीरियंस कर सकते हैं। भले ही इस एस्‍टरॉयड को पृथ्‍वी के लिए ‘संभाव‍ित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है, लेकिन यह पृथ्‍वी से काफी दूर होगा। यह दूरी, पृथ्‍वी और चंद्रमा की दूरी से भी 10 गुना ज्‍यादा है।     द वर्चुअल टेली...

50 हजार किमी/घंटे की रफ्तार से पृथ्‍वी की ओर आ रहा 3400 फीट का ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की जेट प्रोपल्‍शन लेबोरेटरी ने एक एस्‍टरॉयड के पृथ्‍वी की ओर आने की जानकारी दी है। बताया है कि 3,400 फीट चौड़ा एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। अभी इसकी रफ्तार 47,196 किलोमीटर प्रति घंटा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 27 मई को पृथ्वी के सबसे करीब होगा। इससे पहले 15 मई को रिसर्चर्स ने 1,600 फीट चौड़े एस्‍टरॉयड के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि वह पृथ्वी के करीब नहीं आया। लेकिन इस रिपोर्ट ने अलर्ट कर दिया है, क्‍योंकि इसका साइज पिछले एस्‍टरॉयड का दोगुना है। इसे संभावित खतरनाक की कै‍टिगरी में रखा गया है।  जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी ने बताया है कि इस विशालकाय एस्‍टरॉयड का नाम 1989 JA है। इसका आकार 3,400 फीट है यानी यह 1.8 किलोमीटर चौड़ा है। इसे अपोलो कैटिगरी के एस्‍टरॉयड के रूप में क्‍लासिफाइड किया गया है। इसे और आसानी से समझना हो तो पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा एस्‍टरॉयड दुबई स्थित बुर्ज खलीफा से दोगुना बड़ा है।  हालांकि बहुत ज्‍यादा चिंत‍ित होने की बात नहीं है। रिपोर्टों में बताया गया है कि जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी इसक...

अमेरिका को चीन की चुनौती, लॉन्‍च करेगा 2.5 अरब पिक्‍सल कैमरे वाला स्‍पेस टेलीस्‍कोप, यह है तैयारी

Image
अमेरिका और यूरोपीय स्‍पेस एजेंस‍ियों को अंतरिक्ष में चीन से चुनौती मिल रही है। हाल में चीनी वैज्ञानिकों ने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि चंद्रमा की मिट्टी में ऑक्सीजन और ईंधन को पैदा करने की क्षमता है। चीन के Chang'e 5 स्‍पेसक्राफ्ट द्वारा लाई गई चंद्रमा की मिट्टी का विश्लेषण करने के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे। चीन मंगल मिशन पर भी काम कर रहा है। यही नहीं, अब उसकी तैयारी साल 2023 तक अपना पहला बड़ा स्‍पेस टेलीस्‍कोप लॉन्‍च करने की है। इस टेलीस्‍कोप के जरिए चीन, अंतरिक्ष का सर्वेक्षण करना चाहता है। आकाशगंगाओं को एक्‍स्‍प्‍लोर करना चाहता है और तो और डार्क मैटर व डार्क एनर्जी के रहस्‍यों को उजागर करना चाहता है। चीन का यह टेलीस्‍कोप सीधे तौर पर अमेरिका और यूरोप के हबल टेलीस्‍कोप और हाल में लॉन्‍च किए गए जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को टक्‍कर देगा।  space.com के मुताबिक, चीन की नेशनल एस्‍ट्रोनॉमिकल ऑब्‍जर्वेट्री के डेप्‍युटी डायरेक्‍टर लियू जिफेंग ने न्‍यूज एजेंसी सिन्हुआ को बताया है कि चीनी स्‍पेस स्‍टेशन टेलीस्कोप (CSST) एक ऑप्टिकल और अल्‍ट्रावॉयलेट स्‍पेस ऑब्‍जर्वेट्री है। इसमें ...

NASA ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के पुराने डेटाबेस से खोजे 1,031 अज्ञात एस्ट्रॉयड का ग्रुप

Image
पिछले 20 वर्षों में हबल स्पेस टेलीस्कोप द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा में 1701 नए एस्ट्रॉयड ट्रेल्स का पता लगाने के लिए एस्ट्रोनॉमर्स ने मानव और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक जटिल कॉम्बिनेशन का इस्तेमाल किया है। रिसर्चर्स का मानना ​​​​है कि खोजे गए इन नए एस्ट्रॉयड से सोलर सिस्टम की शुरुआत के बारे में अहम जानकारियां दे सकते हैं, जब ग्रहों का निर्माण हुआ था। हबल टेलीस्कोप NASA का सबसे मूल्यवान टेलीस्कोप है, जिसने खगोल विज्ञान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दुनिया के इस सबसे बड़े स्पेस टेलीस्कोप को 1990 में लॉन्च किया गया था। UK के डेली न्यूजपेपर Daily Express की रिपोर्ट के अनुसार, जून 2019 में, एस्ट्रोनॉमर्स के एक अंतरराष्ट्रीय ग्रुप ने हबल स्पेस टेलीस्कोप के आर्काइव डेटा की जांच की और इसमें छिपे हजारों एस्ट्रॉयड की पहचान करने के लिए Hubble Asteroid Hunter नाम का एक सिटिजन साइंस प्रोजेक्ट लॉन्च किया। इस प्रोजेक्ट का नेतृत्व करने वाले मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर एक्स्ट्राटेरेस्ट्रियल फिजिक्स के सैंडोर क्रुक (Sandor Kruk) ने कहा "एक खगोलविद का कचरा दूसरे खगोलविद का खजाना हो सकता है।...

फुटबॉल स्टेडियम जितना बड़ा एस्ट्रॉयड (Asteroid) इस हफ्ते पहुंचेगा पृथ्‍वी के करीब

Image
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने कहा है कि एक विशालकाय एस्‍टरॉयड (asteroid) इस हफ्ते पृथ्‍वी के करीब पहुंचेगा। 2013 BO76 नाम का यह एस्‍टरॉयड लगभग 200 से 450 मीटर चौड़ा होगा और 50,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा करेगा। एजेंसी ने इस एस्‍टरॉयड को ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा है, हालांकि इसके पृथ्वी से सुरक्षित दूरी पर उड़ने की उम्मीद है। नासा के अनुसार, एक फुटबॉल स्टेडियम के आकार का यह एस्‍टरॉयड भारतीय के समय के अनुसार शुक्रवार को पृथ्वी के सबसे करीब पहुंच जाएगा। नासा ने बताया है कि जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी इसके और पृथ्‍वी के बीच की दूरी 51 लाख किलोमीटर से ज्‍यादा होगी। यह चंद्रमा और पृथ्वी के बीच की दूरी से 13 गुना ज्‍यादा है। फ‍िर क्‍यों इसे संभावित रूप से खतरनाक की कैटिगरी में रखा गया है? दरअसल ऐसा एस्‍टरॉयड के साइज और पृथ्‍वी से उसकी दूरी को देखते हुए किया जाता है। इसका मतलब यह नहीं होता कि वह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के लिए किसी तरह का खतरा बन सकता है।  Object name ☄️: (2013 BO76) Is potentially hazardous ???? Close approach da...

वैज्ञानिकों के खोजने के दो घंटे बाद ही पृथ्‍वी से टकराया 3 मीटर चौड़ा एस्‍टरॉयड

Image
हंगरी के एक एस्‍ट्रोनॉमर ने 11 मार्च को एक एस्‍टरॉयड की खोज की, लेकिन उस खोज के दो घंटे बाद ही लगभग 3 मीटर चौड़ा वह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के वायुमंडल से टकरा गया। इसे 2022 EB5 नाम दिया गया है। यह एस्‍टरॉयड आइसलैंड के नॉर्थ में टकराया। खास बात यह है कि 2022 EB5 हमारी पृथ्‍वी से टकराने वाला ऐसा पांचवां एस्‍टरॉयड है, जो खोजे जाने के कुछ देर बाद ही पृथ्‍वी से टकरा गया। इससे पहले जो चार एस्‍टरॉयड अपनी खोज के तुरंत बाद पृथ्‍वी से टकराए थे, उनमें 2014 AA, 2018 LA, 2008 TC3 और 2019 MO शामिल हैं।  Taarifa.com की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बुडापेस्ट के पास कोंकोली ऑब्जर्वेटरी के हंगेरियन एस्‍ट्रोनॉमर क्रिस्‍जटियन सरनेजकी ने एस्‍टरॉयड की खोज की है। भले ही यह पृथ्‍वी से टकराया है, लेकिन इससे किसी भी तरह के नुकसान की संभावना नहीं है।  रिपोर्टों के अनुसार, आइसलैंड में कुछ लोगों ने कथित तौर पर तेज आवाज सुनी और तेज रोशनी देखी। अंतर्राष्ट्रीय उल्का संगठन अब उन गवाहों की तलाश कर रहा है। उनसे बात करके यह समझा जा सकेगा कि एस्‍टरॉयड के पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने पर क्या हुआ था।  Earthsky.org की ए...

वैज्ञानिकों ने खोजे अनोखे जुड़वां एस्‍टरॉयड, उम्र में हो सकते हैं सबसे छोटे

Image
एक अजीबोगरीब खोज के तहत वैज्ञानिकों को जुड़वां एस्‍टरॉयड (asteroid) मिले हैं। ये पृथ्वी के सबसे नए पड़ोसी हो सकते हैं। अनुमान है कि लगभग 6 लाख मील की दूरी पर ये एस्‍टरॉयड कुछ सदियों पहले अपने पैरंट एस्‍टरॉयड से अलग हुए। अगस्‍त 2019 में इन एस्‍टरॉयड को अलग-अलग संस्थाओं (entities) के रूप में खोजा गया था। हालांकि उसके बाद शोधकर्ताओं ने इनके परिक्रमा पैटर्न में समानता को देखा। एस्‍टरॉयड 2019 PR2 और 2019 QR6 ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया जब वैज्ञानिकों ने इनके इतिहास को टटोला। साल 2005 से स्‍टोर ‘कैटालिना स्काई सर्वे डेटा' को देखते हुए वैज्ञानिकों को इन एस्‍टरॉयड के बारे में एक दिलचस्प संभावना दिखाई दी। एडिशनल ऑब्‍जर्वेशन ने वैज्ञानिकों को इन एस्‍टरॉयड की पुरानी लोकेशन में जाने में मदद की। इसके बाद ऑर्बिटल कैलकुलेशन से यह निर्धारित किया गया कि अतीत में दो एस्‍टरॉयड सिर्फ एक इकाई थे। वैज्ञानिकों ने दो मॉडल का इस्तेमाल किया जिसके अनुसार, पैरंट एस्‍टरॉयड 230 और 420 साल पहले या 265 और 280 साल पहले टूट गया होगा। इसी वजह से ये दो एस्‍टरॉयड बन गए।  यह रिसर्च पेपर 2 फरवरी को रॉयल एस्ट्रो...

एक और ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड बढ़ रहा है पृथ्‍वी की ओर

Image
करीब 1.3 किलोमीटर आकार का एक विशाल एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी की ओर बढ़ रहा है। यह अगले महीने तक हमारे पास से गुजरेगा। 138971 (2001 CB21) नाम के इस एस्‍टरॉयड को संभावित खतरनाक माना गया है। जब यह पृथ्‍वी के करीब आएगा, तब इसके और हमारे ग्रह के बीच की दूरी 4.5 मिलियन किलोमीटर के करीब होगी। हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। वजह यह है कि जब यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा, तब भी यह चंद्रमा और पृथ्‍वी की दूरी के मुकाबले 13 गुना दूर होगा। अहम बात यह है कि एस्‍टरॉयड 26,800 मील प्रति घंटे से तेज रफ्तार से यात्रा करेगा। 4 मार्च को भारतीय समय के मुताबिक, दोपहर 1:30 बजे यह पृथ्‍वी के सबसे करीब होगा।  इटली में वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट के एक खगोलशास्त्री ने 30 जनवरी को इस एस्‍टरॉयड को हमारी ओर आते हुए तस्‍वीर में कैद किया है। खगोलविद- जियानलुका मासी ने पृथ्वी-बेस्‍ड टेलीस्कोप का इस्‍तेमाल करके इसे नोट‍िस किया। तब यह पृथ्‍वी से 35 मिलियन किलोमीटर दूर था। वर्चुअल टेलीस्कोप प्रोजेक्ट की वेबसाइट पर शेयर की गई इमेज में एस्‍टरॉयड को एक छोटे सफेद बिंदु के रूप में देखा जा सकता है।  ...

बुर्ज खलीफा से भी बड़ा एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के करीब से गुजरा, लोगों ने बताए अनुभव

Image
पृथ्‍वी पर मौजूद सबसे ऊंची बिल्डिंग से भी बड़ा एक एस्‍टरॉयड (asteroid) 19 जनवरी को हमारे ग्रह के पास से सुरक्षित गुजर गया। 7482 (1994 PC1) नाम के विशाल एस्‍टरॉयड ने पृथ्‍वी से लगभग 1.93 मिलियन किलोमीटर दूर अपना सफर किया। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से पांच गुना अधिक है। क्‍योंकि यह एस्‍टरॉयड नियमित तौर पर पृथ्‍वी के पास से गुजरता है, इसी वजह से इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' की कैटिगरी में रखा गया है। लेकिन यह हमारे ग्रह को कोई खतरा पैदा नहीं करता। 19 जनवरी की सुबह 3:21 बजे यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के सबसे करीब आया। खगोलविदों का कहना है कि कम से कम अगले 200 साल यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि भले यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरता है, लेकिन लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है।  यह एस्‍टरॉयड पृथ्वी के सापेक्ष 19.56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा था। Earth Sky ने आकाश में तेजी से घूमते हुए एस्‍टरॉयड का एक वीडियो शेयर किया है। इसे प्यूर्टो रिको (Puerto Rico) में रिकॉर्ड किया गया था। वहां पूर्णिमा के बावजूद एस्‍टरॉयड साफ...

पृथ्‍वी के नजदीक से गुजरने वाला है ‘खतरनाक’ एस्‍टरॉयड, दोबारा साल 2105 में आएगा

Image
पृथ्‍वी के नजदीक अगले कुछ दिनों में एक बड़ी खगोलीय घटना होने वाली है। 1 किलोमीटर लंबा एक एस्‍टरॉयड (asteroid) अगले सप्ताह पृथ्वी के पास से गुजरने के लिए तैयार है। हालांकि आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। जब यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के पास से गुजरेगा, तब भी इसके और हमारे ग्रह के बीच 1.93 मिलियन किलोमीटर की दूरी होगी। इसका मतलब है कि यह एस्‍टरॉयड चंद्रमा की तुलना में पृथ्‍वी से 5.15 गुना अधिक दूर होगा। हमारे वैज्ञानिक और खगोलविद आने वाली खगोलीय घटनाओं पर नियमित नजर रखते हैं। इनके बारे में लोगों को अपडेट दिए जाते हैं, ताकि लोग भी इस घटनाओं के गवाह बन सकें। अब खगोलविदों ने पाया है कि एस्‍टरॉयड (7482) 1994 PC1 जल्द ही पृथ्वी के पास पहुंचेगा। वैज्ञानिकों ने इस एस्‍टरॉयड के आकार और पृथ्‍वी से कम दूरी को देखते हुए इसे ‘संभावित रूप से खतरनाक' के तौर पर क्‍लासीफाइड किया है। भारतीय समय के मुताबिक यह एस्‍टरॉयड 19 जनवरी की सुबह 3:21 बजे पृथ्वी के सबसे करीब होगा। करीब 89 साल बाद यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी के इतने नजदीक से गुजर रहा है। 89 साल पहले 17 जनवरी 1933 को यह एस्‍टरॉयड पृथ्‍वी से 1.1 लाख ...

NASA Dart Mission: NASA launches spacecraft to kick an asteroid off course | World News

Image
WASHINGTON: NASA is preparing a mission to deliberately smash a spacecraft into an asteroid -- a test run should humanity ever need to stop a giant space rock from wiping out life on Earth. It may sound like science fiction, but the DART (Double Asteroid Redirection Test) is a real proof-of-concept experiment, blasting off at 10:21 pm Pacific Time Tuesday (0621 GMT Wednesday) aboard a SpaceX rocket from Vandenberg Space Force Base in California. The goal is to slightly alter the trajectory of Dimorphos, a "moonlet" around 525 feet (160 meters, or two Statues of Liberty) wide that circles a much larger asteroid called Didymos (2,500 feet in diameter). The pair orbit the Sun together. Impact should take place in the fall of 2022, when the binary asteroid system is 6.8 million miles (11 million kilometers) from Earth, almost the nearest point they ever get. "What we're trying to learn is how to deflect a threat," NASA's top scientist Thomas Zuburchen said o...

पृथ्‍वी के पास से गुजर गया 3.78 लाख करोड़ रुपये का Asteroid, हम इसे पा सकते हैं अगर…

Image
अंतरिक्ष खनन Space mining एक ऐसा विचार है, जिस पर 10 साल पहले बहुत जोश के साथ चर्चा हुई। कई लोगों ने तर्क दिया कि कीमती और दुर्लभ धातुओं के लिए प्राइवेट अंतरिक्ष यात्रियों को नियुक्त करके पृथ्‍वी के पास से गुजरने वाले एस्टरॉयड Asteroid का पता लगाकर उनका खनन किया जा सकता है। इससे कमर्शल स्‍पेस इकॉनमी में क्रांतिकारी बदलाव आ सकता है। हालांकि इस पर बहुत ज्‍यादा प्रगति नहीं हुई। यह आइडिया एक बार फ‍िर चर्चा में आया है, क्‍योंकि NEA नाम का एस्टरॉयड जिसे 4660 Nereus कहा जाता है, वह पृथ्वी के पास से होकर गुजर गया। वैज्ञानिकों का मानना है कि 330 मीटर व्यास वाले और अंडे के आकार के एस्टरॉयड में करीब 5 अरब डॉलर (करीब 3.78 लाख करोड़ रुपये) की कीमती धातुएं हैं। नेरियस Nereus कभी भी खतरनाक होकर पृथ्वी के करीब नहीं आया। जब यह पृथ्‍वी के सबसे पास था, तब भी यह  3.9 मिलियन किलोमीटर दूर था। यह दूरी पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी का लगभग 10 गुना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह एस्टरॉयड अब 39 साल बाद फिर से पृथ्वी के पास से गुजरेगा। उस समय "स्‍पेस माइनर्स" लॉन्च करना संभव हो सकता है। 6 लाख...