Uttarakhand Elections 2022 : उत्तराखंड की 70 सीटों पर वोटिंग शुरू; पुष्कर धामी और हरीश रावत पर नजर
UK Assembly Election: उत्तरांखड में पुष्कर धामी और हरीश रावत पर होगी नजर. (फाइल फोटो) देहरादून: Uttarakhand Election 2022 Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण और गोवा विधानसभा की 40 सीटों पर सोमवार को वोटिंग के साथ आज उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए भी वोटिंग हो रही हैं. राज्य में आज 70 सीटों पर मतदान है. चुनाव आयोग ने वोटिंग के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं. उत्तराखंड चुनाव की अहम बातें उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के दूसरे चरण और गोवा विधानसभा की 40 सीटों पर सोमवार को वोटिंग के साथ आज उत्तराखंड विधानसभा चुनावों के लिए भी वोटिंग हो रही हैं. राज्य में आज 70 सीटों पर मतदान है. यहां 8 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है और मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा. मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाये गये हैं. इन चुनावों में जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा भाजपा की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन ...