Posts

Showing posts with the label Kisan

IIT रुड़की ने ‘किसान’ (KISAN) मोबाइल एप्प लांच किया

Image
First Published: February 24, 2022 | Last Updated:February 24, 2022 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की (IIT रुड़की) ने किसानों के लिए ‘किसान’ नाम से एक मोबाइल एप्प लॉन्च किया है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को कृषि-मौसम संबंधी परामर्श सेवाएं प्रदान की जाएंगी। मुख्य बिंदु  ग्रामीण कृषि मौसम सेवा (GKMS) परियोजना के तहत IIT रुड़की द्वारा किसान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देहरादून, हरिद्वार और पौड़ी गढ़वाल जिले के किसानों ने भाग लिया। भाग लेने वाले किसानों को एग्रोमेट एडवाइजरी सर्विसेज के बारे में सिखाया गया जो भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और AMFU रुड़की द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान की जाती है। हरिद्वार के छह प्रखंडों के किसानों को पहले से ही सप्ताह में दो बार एग्रोमेट एडवाइजरी सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। इस किसान एप्प के जरिए मोबाइल फोन के जरिए बुलेटिनों तक पहुंचा जा सकता है। इस एप्प की एक अनूठी विशेषता यह है कि एडवाइजरी बुलेटिन और मौसम पूर्वानुमान केवल उस विशेष ब्लॉक के लिए प्रदर्शित किया जाएगा जिसे किसानों द्वारा चुना गया है...

किसान ड्रोन (Kisan Drones) क्या हैं?

Image
First Published: February 22, 2022 | Last Updated:February 22, 2022 18 फरवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों को अपने खेतों में कीटनाशकों के छिड़काव में मदद करने के लिए भारत के विभिन्न शहरों और कस्बों में 100 किसान ड्रोन को हरी झंडी दिखाई। मुख्य बिंदु  21वीं सदी की आधुनिक कृषि सुविधाओं की दिशा में यह एक नया अध्याय है। यह कदम ड्रोन सेक्टर के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और असीमित संभावनाओं को भी खोलेगा। पृष्ठभूमि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 के बजट में कृषि और कृषि क्षेत्र के लिए बड़े प्रोत्साहन की घोषणा की। इसके एक भाग के रूप में, केंद्र वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान पूरे भारत में किसानों को डिजिटल और उच्च तकनीक सेवाएं और रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती देने के लिए किसान ड्रोन, सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया जायेगा। उन्होंने प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर देते हुए घोषणा की कि भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, फसल मूल्यांकन और पोषक तत्वों और कीटनाशकों के छिड़काव के लिए किसान ड्रोन को बढ़ावा दिया जाएगा। ड्रोन शक्ति य...

प्रधानमंत्री मोदी पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 10वीं किश्त जारी करेंगे

Image
First Published: January 1, 2022 | Last Updated:January 1, 2022 1 जनवरी, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 10वीं किश्त जारी करेंगे। इस किश्त में 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को 20,000 करोड़ रुपये जारी किये जायेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) इस योजना के तहत, भारत सरकार छोटे और सीमांत किसानों के खाते में 6,000 रुपये स्थानांतरित करती है। इन पैसों को तीन किश्तों में स्थानांतरित किया जाता है। 2,000 रुपये की पहली किश्त अप्रैल और जून के बीच दी जाती है। दूसरी किश्त अगस्त और नवंबर के बीच दी जाती है। तीसरी किश्त दिसंबर और मार्च के बीच दी जाती है। योजना के बारे में इस योजना को 2018 में शुरू किया गया था। यह योजना उन किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है जिनके पास दो हेक्टेयर तक भूमि है। इस योजना के तहत अब तक भारत सरकार ने 75,000 करोड़ रुपये प्रदान किए हैं। इसका उद्देश्य 125 मिलियन किसानों को कवर करना है। PM-Kisan Portal इस योजना के लाभार्थी PM-Kisan Portal (https://pmkisan.gov.i...