राजस्थान : अलवर में मंदिर गिराने के मामले में SDM सहित तीन अफसर नपे
राजस्थान सरकार ने SDM सहित तीन अफसरों को किया निलंबित जयपुर: अलवर में 300 साल पुराने शिव मंदिर को तोड़े जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं इस विवाद के बाद राजस्थान सरकार ने सोमवार को एक सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया. निलंबित अधिकारियों में राजगढ़ एसडीएम केशव कुमार मीणा, राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के अध्यक्ष सतीश दुहरिया और नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी बनवारी लाल मीणा शामिल हैं. बता दें कि अलवर जिले के राजगढ़ के सराय मोहल्ले में पिछले हफ्ते 300 साल पुराने शिव मंदिर को बुलडोजर से तोड़ा गया. यह भी पढ़ें
Source link
https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%85%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%97/?feed_id=22339&_unique_id=626950e3bafdd