Posts

Showing posts with the label communaltension

"भगवान और खुदा":, मनोज बाजपेयी की पढ़ी हुई कविता सांप्रदायिक तनाव के बीच वायरल

Image
लोगों के दिलों को छू गया ये वीडियो मुंबई: बॉलीवुड में मनोज बाजपेयी ने अपनी कमाल की अदाकारी की वजह से एक अलग पहचान बनाई है. हाल ही में उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस वीडियो में मनोज बाजपेयी समाज में सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते दिख रहे हैं. वीडियो और कविता का कॉन्सेप्ट फिल्ममेकर मिलाप जावेरी का है. मनोज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. यह भी पढ़ें सोशल मीडिया पर मनोज का जो वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, उसमें वो कहते हैं कि "भगवान और खुदा आपस में बात कर रहे थे. मंदिर और मस्जिद के बीच चौराहे पर मुलाक़ात कर रहे थे, ये हाथ जोड़े हुए हों या फिर दुआ में उठे कोई फर्क नहीं पड़ता है. कोई मंत्र पड़ता है तो कोई नमाज पड़ता है. "  2 मिनट लंबे इस वीडियो में मनोज आज के समय में देश में बढ़ती हिंदू-मुसलिम की दूरी को कम करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. #BhagwanAurKhuda written and conceptualised by me in 2020 and performed so brilliantly by the legendary @BajpayeeManoj whose presence, performance, narration still giv...

विपक्ष के लेटर के जवाब में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने लिखी देश के नाम खुली चिट्ठी, पढ़ें

Image
नई दिल्ली: बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने देश की मौजूदा स्थिति पर देश के नागरिकों के नाम एक खुला पत्र लिखा. इस पत्र में नड्डा ने विपक्षी दलों के साथ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. नड्डा का पत्र देश के मौजूदा सांप्रदायिक तनाव पर 13 राजनीतिक दलों के पत्र के जवाब में लिखा गया. बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि ये दल वोट बैंक की राजनीति करते हैं. राजस्थान के करौली में हुई हिंसा पर चुप्पी साध लेते हैं. यह भी पढ़ें बीजेपी के दिग्गज नेता ने पत्र में लिखा कि चार राज्यों के परिणाम वोट बैंक की राजनीति करने वाले दलों की आंखे खोलने के लिए काफी है, देश का युवा अवसर चाहता है, विकास चाहता है विभाजन नहीं. साल 1966 में इंदिरा गांधी सरकार ने गौहत्या पर प्रतिबंध की मांग को लेकर संसद भवन की ओर कूच कर रहे साधुओं पर गोलियां चलवाईं. 84 में राजीव गांधी ने कहा कि जब एक बड़ा पेड़ गिरता है तो धऱती हिलती है. BJP President Shri @JPNadda ji's message to the nation. pic.twitter.com/EoC5lceV3H — BJP (@BJP4India) April 18, 2022 पत्र में लिखा गया कि गुजरात, मुरादाबाद, भिवंडी, मेरठ के दंगे, कश्मीर घाटी में हिंदुओं ...