Posts

Showing posts with the label Goapolls2022

Goa Assembly Election 2022: गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग, नई सरकार में छोटे दल निभा सकते हैं बड़ी भूमिका

Image
Goa Assembly Election: गोवा की 40 विधानसभा सीटों पर वोटिंग. (प्रतीकात्मक तस्वीर) पणजी: Goa Assembly Elections 2022 Voting Today : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए दूसरे चरण की वोटिंग के साथ-साथ आज सोमवार को गोवा के लिए भी सबसे बड़ा दिन है. आज गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए मतदान हो रहा है. इन सीटों के लिए 301 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इस बार गोवा की लड़ाई दिलचस्प है. स्थानीय पार्टियों के अलावा, बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी भी इसमें खूब जोर लगा रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस ने भी यहां प्रचार किया है. गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर भी सुर्खियों में हैं. यहां, भाजपा, कांग्रेस और आप उम्मीदवारों के बीच चुनाव में कांटे की टक्कर देखी जा रही है. आइए एक बार गोवा चुनाव को लेकर कुछ बातें जान लेते हैं. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इन सीटों पर 301 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, पणजी में 22,408 पंजीकृत मतदाता हैं जिनमें 10,531 पुरुष और 11,877 महिलाएं ...

'दिल्ली सरकार, सबसे ईमानदार, PM मोदी ने दिया सर्टिफिकेट', गोवा में 13 सूत्री एजेंडा पेश कर बोले केजरीवाल

Image
केजरीवाल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर सरकारी पदों को भरने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए अपनी प्रेस वार्ता शुरू की और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो गोवा में “अवसर की समानता” सुनिश्चित करेगी. Goa Assembly Elections: भाजपा 40 में से 38 सीटों पर लड़ेगी चुनाव उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के इस दावे पर गोवा के युवाओं ने सवाल उठाए हैं और उनकी चिंता जायज है क्योंकि चुनाव से पहले सभी कहेंगे... 'हमारी पार्टी सबसे अच्छी है'. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "दिल्ली में हमने इसे साबित कर दिखाया है. पीएम मोदी ने ही इसका सर्टिफिकेट दिया है, जिन्होंने मुझ पर और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआी और पुलिस के छापे मरवाए थे.. उन्होंने एक आयोग का भी गठन किया था. हमारी 400 फाइलों की जांच की गई लेकिन उन्हें एक भी गलती नहीं मिली..."  'BJP अब जनता की पार्टी नहीं रही...' : गोवा विधानसभा चुनाव से पहले MLA माइकल लोबो ने दिया इस्तीफा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "तो... यह साबित करता है कि आप सबसे सजग और ईमानदार पार्टी है. अगर हमें गोवा में सरकार बनाने का...