Posts

Showing posts with the label UkraineRussia

UkraineRussia War NASA Insist International Space Station Unaffected by Conflict रूस-यूक्रेन युद्ध का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर नहीं पड़ेगा असर: नासा

Image
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इस बीच नासा (NASA) ने कहा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) के ऑपरेशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। साथ ही रशियन कैप्सूल पर सवार एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भी योजनाबद्ध तरीके से तय है, जिन्हें इस महीने के अंत में वापस लौटना है।  Mark Vande Hei नाम के अंतरिक्ष यात्री अपने अन्य साथियों Pyotr Dubrov और Anton Shkaplerov के साथ 30 मार्च को कजाकिस्तान के Baikonur Cosmodrome लिए उड़ान भरने वाले हैं। ये लोग 355 दिन के बाद रूसी कैप्सूल Soyuz पर सवार होकर स्पेस से लौटेंगे। यह अमेरिका का एक नया रिकॉर्ड होगा।  अंदेशा लगाया जा रहा था कि यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच चल रहे तनाव के कारण कहीं 55 वर्षीय Mark Vande Hei भी बाहर ही उलझे न रह जाएं। लेकिन मीडिया को दिए एक हालिया बयान में नासा के आईएसएस प्रोग्राम मैनेजर जॉयल मॉन्टालबानो ने कहा, "मैं यह पुख्ता तौर पर कह सकता हूं कि मार्क सोयूज पर घर वापसी कर रहे हैं। हम अपने रशियन साथियों के साथ संपर्क में हैं। इसमें कोई अड़चन नहीं है। तीनों क्रू ...

भारतीय दूतावास पहुंचे यूक्रेन में फंसे स्‍टूडेंट, सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया गया : सूत्र

Image
दूतावास की ओर से यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है रूस के हमले के कारण कई भारतीय यूक्रेन में फंसकर रह गए हैं, इसमें बड़ी संख्‍या में भारत के स्‍टूडेंट शामिल हैं जो पढ़ाई के लिए इस मुल्‍क गए हैं. इनकी उम्‍मीद भारत सरकार पर टिकी हुई है और उन्‍हें उम्‍मीद है कि सरकार उनकी सुरक्षित 'घरवापसी' का इंतजाम करेगी. संकट के बीच कई भारतीय, यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास भी पहुंचे और वहां अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया. सूत्रों ने बताया कि गुरुवार सुबह बड़ी संख्‍या में भारतीय छात्र कीव में दूतावास के आगे जमा हो गए. स्वाभाविक तौर पर सबको दूतावास में जगह नहीं दी सकी.इसलिए आसपास के सुरक्षित जगहों पर उन्हें रखा गया है, इसमें कुछ वक्त लगा. अब कोई भी भारतीय नागरिक बाहर नहीं फंसा है. जैसे ही नए स्‍टूडेंट आ रहे हैं, उन्हें सुरक्षित जगहों पर ले ज़ाया जा रहा है. दूतावास की ओर से यूक्रेन में स्‍टूडेंट्स सहित भारतीय नागरिकों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जा रही है.  यह भी पढ़ें यूक्रेन में भारत के राजदूत ने गुरुवार को उस देश में भारतीयों से अपील की कि वे वर्तमान स...