Posts

Showing posts with the label WestBengal

पश्चिम बंगाल में 108 नगरपालिकाओं के चुनाव के लिये रविवार को मतदान, 95 लाख वोटर

Image
आयोग द्वारा कुल मिलाकर 40,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है.   कोलकाता: पश्चिम बंगाल (West Bengal) की 108 नगरपालिकाओं (Municipal Corporations) के चुनाव के लिये रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान होगा. राज्य निर्वाचन आयोग (SEC) के एक अधिकारी ने बताया कि 108 नगर पालिकाओं में फैले 2,276 वार्डों में 95 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं. उन्होंने कहा कि कुल मतदान केंद्रों की संख्या 10,813 और मतदान परिसरों की संख्या 4,851 होगी. चुनाव के नतीजे 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे. आयोग द्वारा कुल मिलाकर 40,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है. यह भी पढ़ें  आयोग ने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम एक सशस्त्र पुलिस टीम तैनात होगी.. अधिकारी ने बताया कि कुल 125 चुनाव पर्यवेक्षक होंगे. सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस हाल के दिनों में चार नगर निगमों और नगर निकाय चुनाव में अपनी सफलता से उत्साहित है और उसे इन चुनावों में भी जीत की उम्मीद है.   दूसरी ओर हालिया चुनावी हार के बाद विपक्षी भारतीय जनता पार्टी अपने प्रभाव को बनाए रखने के लिए संघर्ष करती दिख रही है.   (इस खबर को एनडीटीवी टीम...

ममता बनर्जी और उनके भतीजे के बीच तल्ख होते रिश्ते! बीच में फंसे चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर

Image
कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ रिश्ते तल्ख होते नजर आ रहे हैं. साथ ही चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनके 'रिश्‍तों' में कड़वाहट का मुद्दा पहले ही खबरों में बना हुआ है. इस बीच ममता ने शनिवार को पार्टी की एक बैठक बुलाई है. प्रशांत के ग्रुप I-PAC और तृणमूल कांग्रेस के रिश्‍तों में तल्‍खी और ममता और उनके भतीजे के बीच मतभेद की रिपोर्टों के बीच यह बैठक आयोजित की जा रही है. बता दें प्रशांत किशोर, पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की धमाकेदार जीत के रणनीतिकार थे.  यह भी पढ़ें माना जा रहा है कि ये बैठक अभिषेक बनर्जी की ओर से पार्टी में 'वन मैन, वन पोस्ट' की पॉलिसी को बढ़ावा दिए जाने की कोशिश को लेकर हो रही है. अभिषेक बनर्जी के इस मोटिव को लेकर पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं में असंतुष्टि है, ऐसे नेता जिनके पास पार्टी में कई पोस्ट रहे हैं. हालांकि, कई मानते हैं कि ये ममता और उनके महत्वाकांक्षी भतीजे और पार्टी में ममता के बाद सेकेंड हैंंड की हैसियत रखने वाले अभिषेक बनर्जी के बीच तल्ख होते रिश्तों के सं...

पश्चिम बंगाल में कोविड के 10,430 नए मामले, तेलंगाना में भी 2983 नए केस

Image
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लोगों को सख्ती से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया जा रहा है नई दिल्ली: देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं. जिसके चलते सरकारों द्वारा नियमों में फिर से सख्ती की गई है. इस बीच मंगलवार को पश्चिम बंगाल में 10430 नए मामले सामने आए. वहीं तेलंगाना में भी 24 घंटों में 2983 मामले रिकॉर्ड किए गए हैं. पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को कोविड-19 के 10,430 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक कुल 19,17,514 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.  यह भी पढ़ें गुजरात में कोरोना के मामलों ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े, अहमदाबाद-सूरत में कहर बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम बंगाल में 34 लोगों की मौत भी हुई हैं. अभी तक कुल 20,155 लोगों की मौत हुई हैं. पिछले 24 घंटों में 13,308 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं, इसके साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17,41,648 हो गई है. राज्य में फिलहाल कोविड के 1,55,711 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं तेलंगाना में भी मंगलवार को कोविड-19 के 2,983 नए मामले सामने आए, जिसके स...