Posts

Showing posts with the label AltafBukhariNews

'हताश युवा आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं और मारे जा रहे हैं' : अल्ताफ बुखारी

Image
अल्ताफ बुखारी ने कहा कि कश्मीर में हताश युवा आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं. जम्मू: अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी ने रविवार को कहा कि कश्मीर में हताश युवा आतंकवाद में शामिल हो रहे हैं और कुछ ही दिनों में मारे जा रहे हैं जबकि जम्मू के युवा नशे की लत के कारण अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं. बुखारी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के मामलों को सरकार द्वारा सही ढंग से नहीं संभालने के चलते ऐसी स्थिति उत्पन्न हो रही है. पूर्व मंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के समक्ष सार्वजनिक महत्व के मुद्दों को उठाना जारी रखेगी. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा, ‘‘नशीले पदार्थ की समस्या बढ़ रही है और हमारे युवा आदी हो रहे हैं. वे पहले मादक पदार्थ का उपयोग नहीं कर रहे थे लेकिन अब वे मादक पदार्थ का सहारा क्यों ले रहे हैं. जब शिक्षित युवा नौकरी नहीं ढूंढ पा रहे हैं, तो वे निराशा में मादक पदार्थ लेते हैं और समस्या लड़कियों में भी देखी जा रही है जो गंभीर चिंता का मुद्दा है.'' उन्होंने कहा कि जम्मू में युवाओं को यहां बंदूक नहीं मिलती और वे नशीले पदार्थों का सेवन करके अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं, जबकि ...