Posts

Showing posts with the label upelection2022newsinhindi

'सरकार में आते ही तीन महीने में करवाएंगे जाति जनगणना' : चुनाव से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Image
लखनऊ: यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सपा नेता अखिलेश यादव का जाति जनगणना पर बड़ा बयान आया है. उन्होंने कहा है कि सरकार में आते ही तीन महीने में जाति जनगणना करवाएंगे. वहीं पूर्व मंत्री दारा सिंह का बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने कहा है कि मैं दारा सिंह चौहान का स्वागत करता हूं. उनके साथ भारी संख्या में लोग आए हैं. यह भी पढ़ें बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री पद से हाल ही में इस्तीफा दे चुके दारा सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी ‘अपना दल (सोनेलाल)' के विधायक डॉ. आरके वर्मा रविवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये. सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दारा सिंह चौहान तथा प्रतापगढ़ जिले के विधायक आरके वर्मा के अपने-अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की.  इस मौके पर चौहान ने कहा कि 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तब ‘सबका साथ-सबका विकास' का नारा दिया गया था, लेकिन कालांतर में साथ तो सबका लिया गया, मगर विकास कुछ चं...

Assembly Elections : पंजाब और UP के चुनावों में राजस्थान के कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर

Image
गौरतलब है कि पंजाब व उत्तर प्रदेश के साथ साथ उत्तराखंड, मणिपुर व गोवा में विधानसभा चुनाव अगले महीने अनेक चरणों में होने हैं. केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के जिन नेताओं को इन चुनावों में जिम्मेदारी सौंपी है उनमें केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत व भूपेंद्र सिंह हैं. वहीं राज्य में शासन कर रही कांग्रेस के कद्दावर हरीश चौधरी व जितेंद्र सिंह वे नेता हैं जिन पर इन चुनावों में बड़ा दारोमदार रहेगा. पंजाब में तो भाजपा व कांग्रेस, दोनों ने ही राजस्थान के नेताओं पर पूरा भरोसा जताया है. भाजपा ने जोधपुर से सांसद, जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया है तो गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री, विधायक हरीश चौधरी कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हैं. उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बीकानेर से सांसद व केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को सह प्रभारी बनाया है. कांग्रेस की ओर से वहां वरिष्ठ नेता भंवर जितेंद्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है वे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष हैं जबकि संगठन सचिव के रूप में धीरज गुर्जर वहां सक्रिय है...