Posts

Showing posts with the label LataMageshkarDeath

लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक,आधा झुका रहेगा राष्ट्रध्वज, जानें- क्या होता है राजकीय शोक?

Image
नई दिल्ली: देश के सर्वोच्च अलंकरण 'भारत रत्न' से सम्मानित मशहूर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के निधन पर देश में दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. सरकार के सूत्रों ने बताया है कि इस दौरान राष्ट्रध्वज आधा झुका रहेगा. समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 बजे के करीब पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा. इस दौरान उनके शव को तिरंगे से लिपटाया जाएगा और सशस्त्र सेना के जवान अतिम संस्कार में उन्हें अंतिम सलामी देंगे. यह भी पढ़ें लता मंगेशकर का आज सुबह निधन हो गया. वह 92 साल की थीं. पिछले एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती थीं. उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है और ट्विटर पर लिखा है, "मैं शब्दों की पीड़ा से परे हूं. दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गईं. लता दीदी के जाने से देश में एक ऐसा खालीपन हुआ है, जिसे भरा नहीं जा सकता है. आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्भुत क्षमता थी....

लता मंगेशकर के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए क्या बोले कॉरपोरेट जगत के दिग्गज

Image
कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने लता दीदी को याद किया नई दिल्ली: कॉरपोरेट जगत के दिग्गजों ने रविवार को स्वर कोकिला लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आज देश ने एक महान हस्ती को खो दिया है. आरपी संजीव गोयनका समूह के चेयरमैन संजीव गोयनका ने कहा कि लता जी का संगीत आने वाले वर्षों में भी सभी को मंत्रमुग्ध करता रहेगा. आरपी गोयनका समूह के पास सबसे पुराने संगीत लेबल सारेगामा का स्वामित्व है. गोयनका ने कहा, ‘‘लता जी और मेरी मां आपस में बहनों की तरह थीं. वह हमारे परिवार के लिए एक सच्ची प्रेरणा थीं. हालांकि, आज वह नहीं हैं, लेकिन उनका संगीत वर्षों तक हमें उनकी याद दिलाता रहेगा. मेरा परिवार हमेशा उनके प्यार और स्नेह को याद रखेगा.'' यह भी पढ़ें लता मंगेशकर का रविवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनका काफी दिनों से वहां इलाज चल रहा था. 92 वर्षीय महान गायिका को जनवरी की शुरुआत में दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था.  प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया, ‘‘आप क्या कह सकते हैं जबकि आपकी आवाज चली गई ....