Posts

Showing posts with the label UPelections

'अब हारने की हिम्मत नहीं, बहुत हार चुका हूं', रोते हुए सपा प्रत्याशी व उनकी पत्नी का वीडियो वायरल

Image
पति-पत्नी के ये दोनों वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.  नोएडा: ये राजनीति है, यहां दर्द भी बहुत है और खुशी भी. इस बात का अंदाजा आप इन दिनों वायरल हो रहे दो वीडियो से लगा सकते हैं. एक नोएडा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील चौधरी का वोट मांगते समय रोते हुए वीडियो और दूसरा वीडियो उनकी पत्नी का है, जो आंखों में आंसू लिए हाथ जोड़कर वोट की भींख मांग रही हैं. सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के ये दोनों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.  यह भी पढ़ें हॉट सीट बनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सरधना सीट, संगीत सोम-अतुल प्रधान में कड़ी टक्कर वीडियो में सुनील चौधरी रोते हुए कह रहे हैं, 'मैं नहीं चाहता कि अबकी बार मैं हार के आ जाऊं. अब हिम्मत नहीं है हारने की. बहुत हार चुका मैं. मैं दिल से कह देना चाहता हूं, किसी को गोली मारनी है तो यहां छाती पर मार लेना लेकिन पीठ में पीछे से मत मारना. पीछे से मरूंगा तो ये सोचूंगा किसने मारी है. लेकिन सामने से मरूंगा तो कह सकूंगा कि अपनों से मरके आया हूं, दूसरो ने नहीं मारी है.  वहीं दूसरा वीडियो सुनील चौधरी की पत्नी प्रीति चौधरी का है. जिसमें वो एक बूढ़े...

जब बुलंदशहर में अखिलेश-जयंत का प्रियंका गांधी से हुआ सामना, देखें वायरल वीडियो

Image
इन दिनों यूपी में चुनाव का मौसम आ चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां प्रचार में लग चुकी हैं. जनता के बीच जाकर नेतागण जनता से वोट की उम्मीद कर रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप के ज़रिए राजनेता वोटर्स को रिझाने में लगे हैं. यूं तो सोशल मीडिया पर लाखों वीडियोज़ राजनीति से प्रेरित मौजूद हैं, मगर आज हम जो आपको वीडियो दिकाने जा रहे हैं वो ज़रा हटके हैं. दरअसल ये वीडियो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahr News) का है. जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा प्रमुख अखिलेश यादव-रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक दूसरे सामने आ गए. जैसे ही इनकी नज़रें आपस में मिलीं, ये तीनों आपस में एक दूसरे का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी़ से वायरल हो रहा है. यह भी पढ़ें वीडियो देखें #WATCH | Bulandshahr | Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and SP chief Akhilesh Yadav-RLD chief Jayant Chaudhary wave at and greet each other after they came face to face during their respective election campaigns for #UttarPradeshElection2022 pic.twitter.com/OW...

यूपी चुनाव : फतेहाबाद से टिकट के लिए अखिलेश यादव को रूपाली दीक्षित ने तीन मिनट में मना लिया

Image
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (फाइल फोटो). आगरा (उप्र): समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) की रूपाली दीक्षित का कहना है कि उन्हें फतेहाबाद से विधानसभा चुनाव का टिकट लेने के लिए पार्टी अध्यक्ष को मनाने में केवल तीन मिनट का समय लगा. उन्होंने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को बताया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक उम्मीदवार ने ठाकुर समुदाय का अपमान किया और एक वीडियो क्लिप में दीक्षित के पिता की बेइज्जती की थी जो फिलहाल हत्या के एक मामले में जेल में बंद हैं. दीक्षित ने कहा कि वह इस “अपमान” का बदला लेना चाहती हैं. यह भी पढ़ें उन्होंने कहा कि वह जातिवाद में विश्वास नहीं करतीं और सभी समुदायों के गरीब लोगों को सरकारी योजनाओं में पारदर्शी और उचित आवंटन चाहती हैं. उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, “मैं अखिलेश यादव से मिली और उन्होंने मुझसे पूछा कि मैं क्या चाहती हूं. मैंने कहा कि मैं भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा के विरुद्ध लड़ना चाहती हूं क्योंकि उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और मैं आपको विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सीट से जीतूंगी.” गौरतलब है कि दीक्षित ने पहले भाजपा से टिकट प्राप्त कर...

UP Polls: प्रचार के दौरान BJP प्रत्‍याशियों को करना पड़ रहा लोगों की नाराजगी का सामना, पूछा-कहां थे 5 साल

Image
नई दिल्‍ली : उत्‍तर प्रदेश में पांच साल तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों के विरोध के कई वीडियो मुजफ्फऱ नगर से लेकर शामली तक से आ रहे हैं. कुछ प्रत्‍याशियों का जहां पांच साल निष्क्रिय रहने को लेकर विरोध किया जा रहा है, वहीं कुछ प्रत्‍याशी का विरोध क्षेत्र में विकासकार्य नहीं होने के कारण किया जा रहा है. गन्‍ना किसानों के भुगतान में देर का मुद्दा भी विरोध का कारण बना हुआ है. मुजफ्फर नगर में पुरकाज़ी विधानसभा के बीजेपी उम्मीदवार  प्रमोद ऊंटवाल जब प्रचार के लिए निकले तो लोगों ने पूछा 'कहां थे 5 साल?'इससे पहले मुजफ्फर नगर में ही खतौली के मुनव्वर पुर गांव में वे जैसे ही पहुंचे, इनका विरोध शुरू हो गया.2017 में इन्हीं लोगों ने इनको चुनकर भेजा था... विकास कार्य न होने से ग्रामीण नाराज थे हालांकि विधायक ने कहा,' विरोध करने वाले ब विरोधी पार्टी के थे. खतौली विधानसभा के बीजेपी उम्‍मीदवार विक्रम सैनी ने कहा, 'मेरे कुछ विरोधी थे, गांव में उन्होंने ये सब कराया था.'  यह भी पढ़ें सिर्फ मुजफ्फरनगर ही नहीं शामली के कांडला गांव में बीजेपी उम्मीदवार तेजिंदर ...

UP Polls 2022: सरोजिनी नगर सीट ने बढ़ाई बीजेपी की 'उलझन', पति और पत्‍नी दोनों ठोक रहे टिकट पर दावा..

Image
लखनऊ: UP Polls 2022: उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से  विकट स्थिति पैदा हो गई है, जहां पति-पत्नी दोनों भारतीय जनता पार्टी (BJP)से टिकट के लिए दावा कर रहे हैं. यहां से मौजूदा विधायक और यूपी सरकार की मंत्री स्‍वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर  सिंह, दोनों टिकट मांग रहे हैं. स्‍वाति ने अपने नाम की होर्डिंग अभी घर के अंदर ही रखीं है क्‍योंकि बीजेपी की ओर से अब तक उन्हें सरोजिनी नगर से लड़ने के लिए 'हां' नहीं किया गया है. इसकी वजह स्‍वाति के पति और यूपी बीजेपी के उपाध्‍यक्ष दयाशंकर हैं जो पत्‍नी की ही तरह सरोजिनी नगर से ही टिकट मांग रहे हैं.  यह भी पढ़ें 'यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार', योगी आदित्यनाथ ने जारी किया पार्टी का चुनावी गीत वे इस मामले में सीधे तौर पर तो कुछ नहीं बोल रहे है पर दबी जुबान में कह रहे हैं कि पिछली बार चुनाव लड़ाया था और इस बार लडूंगा.दयाशंकर कहते हैं, 'देखिए जो पार्टी कहेगी वो करूंगा पर पिछली बार लड़ाया था इस बार लडूंगा. हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं. जो भी पार्टी कहेगी, करूंगा....

प्रियंका गांधी NDTV से बोलीं, "मैं लड़ सकती हूं यूपी चुनाव, ये नहीं मान सकती, मैं कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट.."

Image
नई दिल्‍ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. NDTV से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं यूपी चुनाव में लड़ सकती हूं लेकिन यह नहीं मान सकती कि मैं मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार हूं.' शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में किए गए कमेंट का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा, यह केवल जुबानी टिप्‍पणी के रूप में था. आज सुब‍ह जब प्रियंका से पूछा गया था कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार कौन होगा तो उनका जवाब था- आप हर कहीं मेरा चेहरा देख सकते हैं. नहीं देख सकते क्‍या? . यह भी पढ़ें इस जवाब के बाद यह अटकलें शुरू हो गई थी थी कि अब तक सक्रिय सियासत से दूर प्रियंका अब इसके लिए तैयार हैं.यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्‍व कर रही प्रियंका से जब यह सवाल दोहराया गया था तो उन्‍होंने कहा था, 'आप मेरा चेहरा देख सकते हैं, नहीं देख सकते.' उन्‍होंने इंटरव्‍यू में कहा, 'मैंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि यह एक टिप्‍पणी की थी. ' यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटी कांग्रेसने  शुक्रवार को अप...

बीजेपी ने यूपी में उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट....

Image
अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. बगावत कर बीजेपी में आईं  कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह को पार्टी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है जबकि हाल ही में इस्‍तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण कन्‍नौज से पार्टी प्रत्‍याशी होंगे. रिया शाक्‍य को बिधुना (ओरैया) से उतारा गयाा है, रिया के पिता ने हाल ही में सपा ज्‍वॉइन की है.इस सूची में पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, इनमें 15 महिलाएं हैं. इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 194 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। https://t.co/JSyLu6qcVc — BJP (@BJP...

जिस यूपी को अवैध हथियारों के गैंग के लिए बदनाम किया गया, अब वही डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है : पीएम मोदी

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर नगर के निराला नगर में जनसभा को संबोधित किया. कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में विकास का श्रेय भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन (केंद्र व राज्य) की सरकार को देते हुए कहा कि जिस उत्तर प्रदेश (यूपी) को हथियारबंद गिरोहों के लिए बदनाम किया गया, वही आज सुरक्षा के लिए रक्षा गलियारा बना रहा है. कानपुर में मेट्रो रेल परियोजना और ऊर्जा ईंधन को समर्पित बीना-पनकी पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत करने के बाद कानपुर नगर के निराला नगर स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ''जिस यूपी को कभी अवैध हथियारों वाले गैंग के लिए बदनाम किया गया था, वही उत्तर प्रदेश, देश की सुरक्षा के लिए डिफेंस कॉरिडोर बना रहा है, इसलिए यूपी के लोग कह रहे हैं फर्क साफ है.'' यह भी पढ़ें केंद्र और राज्‍य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''ये फर्क योजनाओं और परियोजनाओं का ही नहीं बल्कि काम करने के तरीके का भी है.'' उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यव...

अखिलेश के खास राजीव राय समेत तीन SP नेताओं के ठिकानों पर आयकर छापा

अखिलेश के खास राजीव राय समेत तीन SP नेताओं के ठिकानों पर आयकर छापा