Unnao: उन्नाव में दलित युवती की हत्या अखिलेश यादव के लिए सियासी मुद्दा बना, पूर्व CM ने कहा...
उन्नाव: यूपी विधानसभा चुनाव के बीच उन्नाव जिला फिर सुर्खियों में आ गया है. यहां एक दलित युवती की गड्ढे के अंदर दफ़न लाश मिली है और बीजेपी और बसपा ने इस मुद्दे पर सपा को घेरा है. दरअसल, उन्नाव के एक आश्रम के पास जमीन के नीचे दफन दलित लड़की की लाश मिली है. लड़की दो महीने पहले गायब हुई थी.लड़की के परिजनों ने सपा सरकार में मंत्री रहे स्व. फतेह बहादुर सिंह के बेटे रजोल सिंह पर अपहरण का आरोप लगाया था. मृत युवती की मां ने 8 दिसंबर 2021 को उन्नाव में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी. पुलिस के द्वारा कार्यवाही न करने पर 24 जनवरी को लखनऊ में अखिलेश यादव के गाड़ी के आगे मां कूद गई थी. मामला बढ़ता देख पुलिस ने 25 जनवरी को राजोल सिंह को गिरफ़्तार किया था. पीड़ित युवती के परिजनों ने घंटों तक लड़की का अंतिम संस्कार करने से इनकार किया और सपा नेता के पुत्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. हालांकि पुलिस प्रशासन की मान-मनुहार के बाद वो मान गए. फतेह बहादुर सिंह 2012-17 के बीच सपा सरकार में मंत्री रहे. अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर कहा, जिस शख्स को वो समाजवादी पार्टी का बता रहे हैं, उसकी चार साल पह...