Posts

Showing posts with the label ElonMusk

न्‍यूजीलैंड के आसमान में घूमती नीली चीज को लोगों ने समझा एलियन एयरक्राफ्ट, Elon Musk से जुड़ा है सच!

Image
एलियंस की खोज में व्‍याकुल यह दुनिया कई दफा वैज्ञानिक मिशनों को भी उनसे जोड़ देती है। शायद न्‍यूजीलैंड में भी ऐसा ही कुछ हुआ है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रविवार रात न्‍यूजीलैंड के आकाश में लोगों ने सर्पिल आकार में नीली रोशनी को देखा। ज्‍यादातर ने यही कयास लगाए कि वह एक एलियन एयरक्राफ्ट हो सकता है। घटना रविवार शाम 7.30 बजे के आसपास की और नेल्‍सन शहर की बताई जा रही है। बताया जाता है कि वहां लोगों ने आकाश में एक धुंधली सर्पिल आकृति देखी, जो नीले रंग की थी। कई लोगों ने इससे जुड़ी तस्‍वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।   शुरुआती यकीन भले ही एलियन एयरफ्राफ्ट को लेकर है, लेकिन इसे एक अलग तरह की घटना माना जा रहा है। बताया जाता है कि यह अरबपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स द्वारा लॉन्च किए गए एक रॉकेट की वजह से हुआ है। फाल्‍कन-9 रॉकेट को रविवार की सुबह फ्लोरिडा में केप कैनावेरल से लॉन्‍च किया गया था। यह अपने साथ एक उपग्रह को लेकर गया है, जिसे ऑर्बिट में स्‍थापित किया जाना है।  घटना की तस्‍दीक न्यू प्लायमाउथ एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी ने भी अपने फेसबुक पोस्‍ट में की है। बताया है कि आकाश म...

Elon Musk की SpaceX इस हफ्ते बनाएगी नया रिकॉर्ड, 3 दिन में लॉन्‍च होंगे 3 मिशन

Image
एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी ‘स्‍पेसएक्‍स' (SpaceX) इस वीकेंड एक नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार है। कंपनी 3 दिन में 3 लॉन्‍च पैड्स से 3 रॉकेट लॉन्‍च करने की हैट्रिक बनाने वाली है। इसकी उल्‍टी गिनती अब शुरू हो गई है। लॉन्चिंग आज यानी शुक्रवार से ही शुरू हो जाएगी। सबसे पहले फ्लोरिडा स्थित नासा (Nasa) के कैनेडी स्‍पेस सेंटर से 53 स्‍टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में स्‍थापित किया जाएगा। इसके बाद शनिवार को कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्‍पेस फोर्स बेस से जर्मन सेना के लिए एक रडार सैटेलाइट को लॉन्‍च किया जाएगा। तीसरा मिशन फ्लोरिडा से ही है, जहां केप कैनावेरल स्‍पेस फोर्स स्‍टेशन से एक कमर्शल कम्‍युनिकेशन सैटेलाइट को लॉन्‍च किया जाएगा।     मिशन सफल होता है, तो यह स्‍पेसएक्‍स की बैक टु बैक 3 उड़ानों को दर्शाएगा। हालांकि कंपनी ने इस साल की शुरुआत में 31 जनवरी से 3 फरवरी के बीच 3 मिशन लॉन्‍च किए थे, लेकिन वह बैक टु बैक नहीं थे। कंपनी ताजा लॉन्‍च के जरिए नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्‍य लेकर आगे बढ़ रही है।  शुक्रवार का मिशन फाल्‍कन 9 रॉकेट के जरिए पूरा करने की तैयारी है। इसे स्टारलिंक 4-19 क...

Elon Musk पर बोलने की सजा! SpaceX ने अपने कई कर्मचारियों को किया टर्मिनेट

Image
स्पेसएक्स (SpaceX) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है, जिन्‍होंने कंपनी के CEO एलन मस्‍क के व्‍यवहार की अलोचना की थी। साथ ही एक ओपन लेटर लिखने और उसे डिस्ट्रिब्‍यूट करने में मदद की थी। न्‍यू यॉर्क टाइम्‍स ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। हालांकि अभी यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि कितने कर्मचारियों को नौकरी से हटाया गया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा है कि स्पेसएक्स के प्रेसिडेंट ग्वेने शॉटवेल ने एक ई-मेल में बताया है कि कंपनी पत्र मामले की जांच करते हुए कई कर्मचारियों को टर्मिनेट कर दिया है। स्‍पेसएक्‍स ने इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा है।  रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स कर्मचारियों के एक ग्रुप ने अधिकारियों को लिखे इंटरनल लेटर में एलन मस्‍क के व्‍यवहार पर बात की थी। साथ ही यह भी कहा था कि स्‍पेसएक्‍स को खुद को एलन मस्‍क के पर्सनल ब्रैंड से अलग कर लेना चाहिए। पत्र में कहा गया था कि स्पेसएक्स को काम करने के लिए एक बेहतर जगह बनाने के लिए सभी नेतृत्व को समान रूप से जिम्मेदार ठहराएं। साथ ही अस्वीकार्य व्यवहार पर समान रूप से प्रतिक्रिया दें। गौरतलब ह...

आज रात 12 बजे धरती पर लौटेगा Boeing Starliner, NASA को होगा बड़ा फायदा

Image
नया बोइंग स्टारलाइनर (Boeing Starliner) कैप्सूल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के लिए अपनी पहली मानव रहित यात्रा से पृथ्वी पर वापसी करने के लिए तैयार हो गया है। यह व्हीकल भविष्य में NASA के अपकमिंग वाहन के रूप में अपनी उड़ान भरेगा। स्टारलाइनर ने फ्लोरिडा में केप कैनावेरल यूएस स्पेस फोर्स बेस से एक हफ्ते पहले अपनी टेस्ट फ्लाइट शूरू की थी। CST-100 Starliner का ISS से अनडॉक और धरती के लिए वापसी का समय दोपहर 2:36 बजे (EDT), यानी सुबह 12:06 (IST) के लिए सेट किया गया था, जिसके बाद इसे धरती में कदम रखने के लिए पांच घंटे का समय लगेगा। समाचार एसेंजी Reuters की रिपोर्ट कहती है कि यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है, तो मिशन की समाप्ति इस कैप्सूल शेप की शिप एक एयरबैग-कुशन वाले पैराशूट के साथ व्हाइट सैंड्स, न्यू मैक्सिको के पास रेगिस्तान पर 6:49 बजे PDT (7:19 am IST, गुरुवार) लैंड करेगा। स्टारलाइनर को पिछले गुरुवार को बोइंग-लॉकहीड मार्टिन के जॉइंट वेंचर United Launch Alliance द्वारा डेवलप Atlas V रॉकेट के साथ ऊपर कक्षा में ले जाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य ISS के साथ डॉक करना थ...

एलोन मस्क ने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदा

Image
First Published: April 27, 2022 | Last Updated:April 27, 2022 टेक जगत के सबसे बड़े सौदों में से एक में, एलोन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया साइट Twitter पर नियंत्रण  हासिल कर लिया है। इस सौदे के माध्यम से, वह लगभग 44 बिलियन डॉलर में सोशल नेटवर्क का अधिग्रहण करेंगे, जिसमें कंपनी के शेयरों का मूल्य 54.20 डॉलर होगा। मुख्य बिंदु  14 अप्रैल 2022 को मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण करने की अपनी योजना की घोषणा की। एलोन मस्क ने ट्विटर को एक निजी संगठन बनाने की योजना बनाई है। ट्विटर खरीदने का कारण मस्क ट्विटर को खरीदना चाहते थे क्योंकि वह मंच का उपयोग मुक्त भाषण के लिए एक तंत्र के रूप में करना चाहते हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म को और अधिक महत्वपूर्ण स्थान बनाने की योजना है जहां कोई भी किसी भी विषय पर स्वतंत्र रूप से चर्चा कर सके। साथ ही, नई सुविधाओं के साथ डिजिटल उत्पाद को बेहतर बनाने, स्पैमबॉट्स से छुटकारा पाने और ट्विटर का उपयोग करने वाले सभी मनुष्यों को प्रमाणित करके प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने की योजना है। विश्वास बढ़ाने के लिए एल्गोरिदम को भी ओपन सोर्स बनाया जाएगा। ...

फ्लाइट में भी चलेगा इंटरनेट, स्‍टारलिंक और हवाईयन एयरलाइंस की डील!

Image
दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने के लिए एलन मस्‍क की कंपनी स्‍टारलिंक (Starlink) काम कर रही है। वह एक के बाद एक उपग्रहों को लॉन्‍च कर रही है, ताकि लोगों को अंतरिक्ष के जरिए ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाएं मुहैया कराई जा सकें। इसी क्रम में वह हवाईयन एयरलाइंस (Hawaiian Airlines) की ट्रांस-पैसिफिक फ्लीट में भी ‘इन-फ्लाइट वायरलेस इंटरनेट' की सुविधा देगी। एयरलाइन कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी। बताया गया है कि यह काम अपने शुरुआती चरण में है और अगले साल कुछ विमानों में वायरलेस इंटरनेट इंस्‍टॉल होने की उम्मीद है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, हवाईयन एयरलाइंस ने कहा है कि वह अपने Airbus A330 और A321neo विमानों के साथ-साथ बोइंग 787-9s विमानों के बेड़े को Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट कनेक्टिविटी सर्विस से लैस करेगा। गौरतलब है कि स्टारलिंक ने पिछले हफ्ते ही एक हवाई कैरियर, सेमी-प्राइवेट जेट सर्विस (JSX) के साथ अपनी पहली डील की है। इसके तहत 100 हवाई जहाजों को स्टारलिंक टर्मिनलों के साथ लैस किया जाना है। डेल्‍टा एयरलाइंस के भी स्‍टारलिंक के साथ बातचीत करने की खबरें हैं। माना जा रहा है कि ...

NASA rolls out its mega Moon rocket -- here's what you need to know

Image
WASHINGTON: NASA's massive new rocket began its first journey to a launchpad on Thursday ahead of a battery of tests that will clear it to blast off to the Moon this summer. It left the Kennedy Space Center's Vehicle Assembly Building around 5:47 pm Eastern Time (2147 GMT) and began an 11-hour journey on a crawler-transporter to the hallowed Launch Complex 39B, four miles (6.5 kilometers) away. Around 10,000 people had gathered to watch the event. With the Orion crew capsule fixed on top, the Space Launch System (SLS) Block 1 stands 322 feet (98 meters) high -- taller than the Statue of Liberty, but a little smaller than the 363 feet Saturn V rockets that powered the Apollo missions to the Moon. Despite this, it will produce 8.8 million pounds of maximum thrust (39.1 Meganewtons), 15 percent more than the Saturn V, meaning it's expected to be the world's most powerful rocket at the time it begins operating. "Ladies and gentlemen, the world's most powerful r...

SpaceX ने लॉन्‍च किए 48 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स, 10 हफ्तों में अंतरिक्ष में भेजे 480 उपग्रह

Image
एलन मस्‍क (Elon Musk) के मालिकाना हक वाली स्पेसएक्स (SpaceX) ने 48 और स्टारलिंक इंटरनेट सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में लॉन्च किया है। इन सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए फाल्कन-9 (Falcon 9) रॉकेट ने 9 मार्च को अमेरिका के फ्लोरिडा से उड़ान भरी। रॉकेट का पहला स्‍टेज अटलांटिक महासागर में स्थित स्पेसएक्स ड्रोन जहाज पर वापस लौट आया। खास बात यह है कि बीते 10 हफ्तों में स्‍पेसएक्‍स का यह 10वां लॉन्‍च था। हरेक लॉन्‍च में 48 सैटेलाइट्स थे। स्पेसएक्स ने कहा है कि इन सैटेलाइट्स के जरिए वह उन इलाकों में लो-लेटेंसी वाला हाई-स्‍पीड ब्रॉडबैंड इंटरनेट पहुंचाना चाहती है, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी मौजूद नहीं है।  एकसाथ मिलकर ये सैटेलाइट्स पृथ्वी की निचली कक्षा में एक बड़ा तारामंडल बनाते हैं, जिसे स्टारलिंक कहा जाता है। स्पेसएक्स पहले ही 2,000 से अधिक ऐसे सैटेलाइट्स को लॉन्‍च कर चुकी है। इस साल के अंत तक कई और सैटेलाइट्स लॉन्‍च किए जाने की उम्‍मीद है। स्पेसएक्स को 12 हजार से ज्‍यादा स्टारलिंक सैटेलाइट्स को लॉन्‍च करने की इजाजत मिली है।  लॉन्‍च से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए एलन मस्क ने ट्वीट किया...

SpaceX के CEO एलन मस्‍क को भरोसा, इस साल ऑर्बिट में पहुंच जाएगा स्‍टारशिप

Image
अरबपति एलन मस्‍क (Elon Musk) ने गुरुवार को कहा कि वह इस इस बात को लेकर ‘बहुत ज्‍यादा आश्‍वस्‍त' हैं कि उनकी नई स्पेसएक्स (SpaceX) स्टारशिप इस साल पहली बार पृथ्वी की कक्षा में पहुंच जाएगी। रॉयटर्स के मुताबिक, अमेरिका के टेक्‍सास स्थित बोका चीका (Boca Chica) में कंपनी की स्‍टारबेस फैसिल‍िटी में उन्‍होंने न्‍यूज मीडिया और अपने सपोटर्स को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने सवालों के जवाब भी दिए। एलन मस्क ने स्वीकार किया कि स्पेसएक्स ने अपने सुपर हेवी रॉकेट के लिए ‘रैप्टर 2' इंजन डेवलप करने में कठिनाइयों का सामना किया है। यह एक नेक्‍स्‍ट-जेनरेशन री-यूजेबल लॉन्‍च बूस्‍टर है, जिसे स्‍टारशिप स्‍पेसक्राफ्ट को ऑर्बिट में ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है। उन्‍होंने बताया कि तेज गर्मी के कारण इंजनों के थ्रस्‍टर चैंबर्स के अंदर समस्‍या आ रही है।  हालांकि उन्‍होंने बताया कि ‘हम इसे सॉल्‍व करने के बहुत करीब हैं।' अगले महीने तक एक सप्ताह में लगभग सात-आठ इंजनों का प्रोडक्‍शन बढ़ाने और साल के आखिर तक हर महीने एक नई स्टारशिप और बूस्टर का प्रोडक्‍शन करने की उम्मीद है। एलन मस्‍क ने यह भी वि...

स्टारलिंक के 40 उपग्रह भू-चुंबकीय तूफान (Geomagnetic Storm) के कारण कक्षा से नीचे गिरे

Image
First Published: February 11, 2022 | Last Updated:February 11, 2022 एलोन मस्क (Elon Musk) के स्टारलिंक (Starlink) ने दर्जनों उपग्रह खो दिए क्योंकि वे 3 फरवरी, 2022 को लॉन्च होने के बाद एक भू-चुंबकीय तूफान (geomagnetic storm) में फंस गए थे। मुख्य बिंदु  स्टारलिंक ने 49 उपग्रहों को लॉन्च किया था, जिनमें से 40 प्रभावित हुए। यह उपग्रह चालू होने से पहले ही कक्षा से नीचे गिर गये। फाल्कन 9 लॉन्चर के दूसरे चरण ने उपग्रहों को उनकी इच्छित कक्षा में पृथ्वी से लगभग 210 किमी ऊपर की परिधि के साथ तैनात किया। प्रत्येक उपग्रह ने नियंत्रित उड़ान हासिल की। लेकिन उपग्रह एक भू-चुंबकीय तूफान से प्रभावित हो गये। अंतरिक्ष में मलबे के निर्माण से बचने के लिए इन उपग्रहों को पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करते समय जलने के लिए डिज़ाइन किया गया था। सौर तूफान या फ्लेयर्स क्या हैं? सौर तूफान चुंबकीय प्लाज्मा होता है, जिन्हें सौर सतह से बड़ी गति से बाहर निकाला जाता है। वे चुंबकीय ऊर्जा की निकासी के दौरान आते हैं, जो सनस्पॉट (सूर्य पर अंधेरे क्षेत्रों) से जुड़े होते हैं। यह कुछ...

SpaceX के 30 हजार सैटेलाइट लॉन्‍च करने के प्‍लान पर Nasa ने जताई चिंता

Image
एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्‍च करने के लिए काम कर रही है। इसके लिए कंपनी एक के बाद एक स्‍टारलिंक सैटेलाइट अंतरिक्ष में पहुंचा रही है। कंपनी को 12 हजार सैटेलाइट लॉन्‍च करने के लिए इजाजत मिली है। इसमें से कई हजार सैटेलाइट लॉन्‍च किए जा चुके हैं। कंपनी ने सेकंड जेनरेशन वाले 30 हजार सैटेलाइट के लिए और अनुरोध किया है। इसी को लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने चिंता जताई है।  रॉयटर्स के मुताबिक, सा ने फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन को लिखा है कि इससे कंजक्‍शन के मामलों में बढ़ोतरी होने और नासा के साइंस और ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट मिशन में असर पड़ने की संभावना है। नासा के मुताबिक, मौजूदा वक्‍त में ऑर्बिट में कुल 25,000 ऑब्‍जेक्‍ट हैं। और 600 किलोमीटर से नीचे लगभग 6100 ऑब्‍जेक्‍ट हैं। SpaceX द्वारा सेकंड जेनरेशन सैटेलाइट के विस्तार से ऑर्बिट में ऑब्‍जेक्‍ट की संख्या दोगुना हो जाएगी और 600 किलोमीटर से नीचे ऑब्‍जेक्‍ट की संख्‍या पांच गुना से ज्‍यादा बढ़ जाएगी।  अमेरिकन एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी पैनल के अंतर्गत आने वाले हार्वर्ड-स्मिथसोनिय...

SpaceX फाल्कन 9 रॉकेट अपनी लॉन्चिंग के कई साल बाद पृथ्वी के वायुमंडल में टूटा

Image
फाल्कन-9 (Falcon-9) रॉकेट का एक हिस्सा पृथ्वी के वायुमंडल से गिरने के बाद मेक्सिको के ऊपर सुरक्षित रूप से टूट गया। रिपोर्टों से यह जानकारी सामने आई है। स्पेसएक्स (SpaceX) रॉकेट द्वारा एक सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजे जाने के पांच साल बाद यह घटना घटी। मार्च 2017 में इसने इकोस्टार 23 (EchoStar 23) मिशन लॉन्च करने में मदद की थी। फ्रोंटेरा एस्पाशियल (@FronteraSpacial) ने 6 फरवरी को रॉकेट का एक वीडियो ट्वीट किया। एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन ने भी रॉकेट की री-एंट्री की पुष्टि की थी। हालांकि कई पोस्ट ने यह सुझाव दिया है कि यह एक उल्कापिंड था। वैसे, ढहने वाला हिस्सा तकनीकी रूप से उल्कापिंड होने से बहुत दूर है।  फ्रोंटेरा एस्पेशियल के अनुसार इस मामले में रॉकेट, पृथ्वी के वायुमंडल उपर पूरी तरह से विघटित हो गया। यह उल्कापिंडों की तरह जमीन पर नहीं पहुंचा। ???? FALCON 9 DE SPACEX CAE SOBRE MÉXICO ???????? Esta noche se ha visto un " #Meteorito " cayendo sobre el norte de México. ???? En realidad era la segunda etapa de un Falcon 9 de SpaceX lanzado en marzo del 2017 con la misión EchoStar23....

जनवरी 2031 में इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन को प्रशांत महासागर में क्रैश कराएगी NASA, जानें क्‍यों

Image
अंतरिक्ष की उड़ान भरने वाले यात्रियों के लिए इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) काफी अहमियत रखता है। इसे अंतरिक्ष यात्रियों का घर भी कहा जाता है। यही इंटरनेशनल स्‍पेस स्टेशन अपनी ऑपरेशनल लाइफ के आखिरी दशक में प्रवेश कर रहा है और नासा (NASA) इसे कमर्शल एक्टिविटीज के लिए खोलने की योजना बना रही है। नासा की एक नई रिपोर्ट में ट्रांजिशन प्लान के बारे में डिटेल में बताया गया है। एलन मस्क (Elon Musk) के मालिकाना हक वाली स्पेसएक्स (SpaceX) समेत कई प्राइवेट एक्‍सप्‍लोरेशन कंपनियां मल्‍टी-बिलियन डॉलर की स्‍पेस इकॉनमी की होड़ में हैं। ब्रॉडबैंड इंटरनेट देने के लिए पृथ्वी की निचली कक्षा में स्पेसएक्स ने हजारों छोटे सैटेलाइट्स को पहले ही लॉन्च कर दिया है। जेफ बेजोस और रिचर्ड ब्रैनसन जैसे अरबपति भी स्‍पेस टूरिज्‍म फ्लाइट्स की योजना बना रहे हैं। नासा ने जनवरी 2031 में ISS को ‘डीऑर्बिट' करने और प्रशांत महासागर में क्रैश करने की योजना बनाई है। इससे पहले वह अंतरिक्ष स्टेशन पर रिसर्च और टेक्‍नॉलजी डेवलपमेंट के एक दशक के रिजल्‍ट का इतंजार कर रही है। एक रिपोर्ट में नासा ने कहा है कि वह कर्मशल एक्टिविटीज...

SpaceX रॉकेट ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया अमेरिका का जासूसी सैटेलाइट

Image
एक US इंटेलिजेंस एजेंसी ने बुधवार को बताया कि उसके नए जासूसी सैटेलाइट को स्पेसएक्स (SpaceX) फाल्कन 9 रॉकेट पर सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च किया गया है। SpaceX रॉकेट ने 3 फरवरी को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12:27 बजे कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग वायु सेना बेस से उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक, NROL-87 नाम के सैटेलाइट को ऑर्बिट में छोड़ने के बाद फाल्कन-9 रॉकेट वापस बेस पर उतर गया। बताया गया है कि NROL-87 को NRO द्वारा उसके ओवरहेड टोही मिशन को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन और ऑपरेट किया गया है।  एक न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, NRO ने सैटेलाइट के बारे में कुछ और डिटेल्‍स दी हैं। कहा है कि यह ‘वक्‍त पर इंटेलिजेंस इन्‍फर्मेशन की एक डिटेल सीरीज देगा।' अमेरिकी रक्षा विभाग के डिपार्टमेंट के रूप में NRO सर्विलांस सैटेलाइट का एक बड़ा नेटवर्क ऑपरेट करता है। इसका हेडक्‍वॉर्टर नॉर्थ वर्जीनिया में वॉशिंगटन के पास है। NROL-87 साल 2022 में NRO द्वारा लॉन्च किया गया पहला सैटेलाइट है। यह तीसरी बार है, जब एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया है। NRO ने पिछले दो साल में 16 और सैटेलाइट को लॉन्च किया ह...

SpaceX ने सफलतापूर्वक ऑर्बिट में पहुंचाया इटैलियन सैटेलाइट, बार-बार हो रही थी देरी

Image
एलन मस्‍क (Elon Musk) की स्पेसएक्स (SpaceX) ने कई बार देरी के बाद आखिरकार अमेरिका के फ्लोरिडा स्थि‍त स्टेशन से एक इटैलियन सैटेलाइट को लॉन्‍च किया है। इसे फाल्कन 9 रॉकेट पर लॉन्‍च किया गया। कंपनी ने पिछले हफ्ते भी इस अर्थ-ऑब्‍जर्वेशन (Earth-observation) सैटेलाइट को लॉन्च करने की योजना बनाई थी। लेकिन लगातार मौसम खराब होने की वजह से लॉन्च को कई बार शेड्यूल करना पड़ा। इसी तरह रविवार को भी एक विंडो ओपन होने से इसमें बाधा आई। आखिरकार Cosmo-SkyMed सेकेंड जेनरेशन FM2 (CSG-2) सैटेलाइट को ले जाने वाला रॉकेट सोमवार को केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से रवाना हुआ। CSG इटैलियन सरकार का सिस्‍टम है। इसमें दो सैटेलाइट शामिल हैं, जो सिंथेटिक अपर्चर रडार का इस्‍तेमाल करके पृथ्वी का निरीक्षण करते हैं। पहला (CSG-1) सैटेलाइट दिसंबर 2019 में फ्रेंच गयाना से सोयुज रॉकेट पर लॉन्च किया गया था। मौजूदा वक्‍त में यह 620 किलोमीटर की ऊंचाई पर काम कर रहा है। CSG-2 भी इसी ऑर्बिट में संचालित होगा। यह सिस्टम कुछ इम्‍प्रूवमेंट्स के साथ साल 2007 और 2010 के बीच लॉन्च किए गए ओरिजिनल कॉस्मो-स्काईमेड सिस्टम को बदल देगा।...

SpaceX की बड़ी तैयारी, इस साल लॉन्‍च करेगी 52 मिशन

Image
एलन मस्क (Elon Musk) की कमर्शल स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने इस साल 52 मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई है। अगर SpaceX इसमें कामयाब होती है, तो वह एक साल में अबतक के सबसे अधिक लॉन्च पूरे करेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी SpaceX पार्टनर की भूमिका में है, खासतौर पर नासा के ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट प्रोग्राम के लिए। इसके पास इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को लाने और ले जाने की जिम्‍मेदारी है। नासा के आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए भी SpaceX नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रॉकेट सिस्टम डेवलप कर रही है। इस रॉकेट का नाम स्टारशिप रखा गया है। SpaceX मुख्य रूप से नासा के प्रोग्राम्‍स की मदद करती है साथ ही यह कंपनी समय-समय पर दूसरी कंपनियों, इंटरनेशनल कस्‍टमर्स और अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए भी सैटेलाइट लॉन्च करती है। हालांकि इस साल जो 52 लॉन्च करने की योजना है, उनमें से ज्‍यादातर लॉन्‍च SpaceX के लिए किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये लॉन्‍च Starlink के सैटेलाइट के लिए होंगे। Starlink भी स्‍पेसएक्‍स का ही भाग...

moon: Three, two, one: Astronomers predict SpaceX space junk will hit the Moon

Image
WASHINGTON: A chunk of a SpaceX rocket that blasted off seven years ago and was abandoned in space after completing its mission will crash into the Moon in March, experts say. The rocket was deployed in 2015 to put into orbit a NASA satellite called the Deep Space Climate Observatory (DSCOVR). Since then, the second stage of the rocket, or booster, has been floating in what mathematicians call a chaotic orbit, astronomer Bill Gray told AFP Wednesday. It was Gray who calculated the space junk's new collision course with the Moon. The booster passed quite close to the Moon in January in a rendezvous that altered its orbit, said Gray. He is behind Project Pluto, software that allows for calculating the trajectory of asteroids and other objects in space and is used in NASA-financed space observation programs. A week after the rocket stage whizzed close to the Moon, Gray observed it again and concluded it would crash into the Moon's dark side on March 4 at more than 5,500 ...

एलन मस्‍क की SpaceX ने 49 और Starlink सैटेलाइट लॉन्‍च किए, हर घर इंटरनेट पहुंचाने की तैयारी

Image
सैटेलाइट इंटरनेट को पूरी दुनिया में उपलब्‍ध कराने के लिए एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) एक के बाद एक सैटेलाइट लॉन्‍च कर रही है। कंपनी ने 49 और स्‍टारलिंक (Starlink) सैटेलाइट्स लॉन्‍च किए हैं। इस तरह अबतक 2 हजार से ज्‍यादा स्‍टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया जा चुका है। ताजा लॉन्‍च ‘फाल्कन 9' रॉकेट के जरिए 19 जनवरी को अमेरिका के फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ। लॉन्‍च के लगभग 9 मिनट बाद रॉकेट का पहला स्‍टेज पृथ्वी पर वापस आ गया।  SpaceX द्वारा चलाए जा रहे Starlink प्रोजेक्‍ट के तहत सैकड़ों छोटे उपग्रहों के जरिए दुनिया भर में लो-लेटेंसी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सर्विस देने की तैयारी है। कुछ इलाकों में यह सर्विस शुरू भी हो गई है। इस प्रोजेक्‍ट के तहत उन इलाकों तक इंटरनेट कनेक्टिविटी पहुंचाने का सपना है, जो पूरी तरह से जमीनी ब्रॉडबैंड सर्विस से दूर हैं। हालिया लॉन्‍च के बाद एलन मस्‍क ने फाल्कन 9 रॉकेट की एक शानदार तस्‍वीर ट्वीट की। उसके बैकग्राउंड में चंद्रमा उगता हुआ नजर आ रहा है। गौरतलब है कि एलन मस्‍क की नजर नासा (Nasa) के मून मिशन पर भी है, जिसक...

लैंडिंग के बाद SpaceX Starship SN10 में विस्फोट हुआ

लैंडिंग के बाद SpaceX Starship SN10 में विस्फोट हुआ