Posts

Showing posts with the label Manipurleaders

CM पद की खींचतान के बीच, बीजेपी ने दिल्ली में मणिपुर के नेताओं की बुलाई बैठक: सूत्र

Image
राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने 32 सीटें पर कब्जा किया है. नई दिल्ली: बीजेपी ने  मणिपुर में अपनी सरकार के गठन को लेकर दिल्ली में एक बैठक बुलाई है. मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचातानी की खबरों के बीच ये बैठक बुलाई गई है. इस बैठक में मणिपुर के कई बड़े नेता शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार मणिपुर के कार्यवाहक मुख्यमंत्री बीरेन सिंह और थोंगम बिस्वजीत सिंह इस बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि ये दोनों मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. थोंगम बिस्वजीत सिंह, बीरेन सिंह की तुलना में लंबे समय तक बीजेपी में रहे हैं. ऐसे में वो भी इस पद के उम्मीदवार माने जा रहे हैं.  यह भी पढ़ें बीजेपी के सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि राज्य पार्टी प्रमुख शारदा देवी और राज्य प्रभारी संबित पात्रा भी बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी ने मणिपुर में औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी. लेकिन पार्टी ने एन बीरेन सिंह के नेतृत्व में चुनाव लड़ा और उन्होंने ही पूरे राज्य में पार्टी का प्रचार किया. वहीं शुक्रवार को बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया...