Posts

Showing posts with the label Demolition

14 टीम, 9 बुलडोजर और 1500 पुलिसकर्मी : जहांगीरपुरी में कुछ ऐसे चला बुलडोजर

Image
अवैध निर्माणों को तोड़ने से पहले किसी को कोई नोटिस नहीं दिया गया था. नई दिल्ली: दिल्ली के जहांगीरपुरी में आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर चलाए गए और तोड़फोड़ की गई. ये तोड़फोड़ सुबह 9:30 बजे शुरू हुई, जो कि कई घंटों तक चली. हाल ही में दिल्ली के जहांगीरपुरी में दंगे हुए थे. जिसके बाद ये कार्रवाई उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC) की तरफ से की गई. इस कार्रवाई के तहत अवैध कब्जे वाली जगहों पर बुलडोजर चलाए गए. आइए विस्तार में जानते हैं कि जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान कब शुरू हुआ और इस दौरान क्या-क्या हुआ. यह भी पढ़ें कितने बजे तक की गई तोड़फोड़ उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने जहांगीरपुरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान आज सुबह 9:30 बजे शुरू कर दिया था. जो कि करीब 12 बजे तक चला. यानी कुल ढाई घंटे ये अभियान चलाया गया और तोड़फोड़ की गई. इस दौरान मौके पर एमसीडी की 14 टीम भी मौजूद थीं. साथ ही दिल्ली पुलिस के जवान भी मौजूद थे.  जानकारी के अनुसार उत्तरी दिल्ली के मेयर ने दिल्ली पुलिस कमीश्नर को पत्र लिखकर फोर्स की मांगी थी. जिसे स्वीकार कर लिया गया और उन्हें तुरंत फोर्स मिल गई. मेयर ने दिल्ली पुलिस क...