SpaceX Falcon 9 रॉकेट ने 12वीं बार भरी उड़ान, धरती के निचले ऑर्बिट में छोड़े 53 और सैटेलाइट
SpaceX ने अपना Falcon 9 रॉकेट 12वीं बार सफलतापूर्वक लॉन्च कर किया और फिर यह वापस धरती पर लौट आया, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फाल्कन 9 को फ्लोरिडा के केप कैनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से 19 मार्च 12:24am (ET) और भारतीय समयानुसार सुबह 9:54 पर धरती के निचले ऑर्बिट में लॉन्च किया गया था। रॉकेट स्पेसएक्स की स्टारलिंक इंटरनेट के 53 सैटेलाइट लेकर गया था। यह फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज की 12वीं उड़ान थी। इसने स्पेसएक्स रॉकेट के पुनर्प्रयोग के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एक ट्वीट के माध्यम से SpaceX ने धरती के निचले ऑर्बिट में 53 सैटेलाइट छोड़े जाने की पुष्टि की। Deployment of 53 Starlink satellites confirmed — SpaceX (@SpaceX) March 19, 2022 एक अन्य ट्वीट में कंपनी ने कहा कि यह पहली बार है जब फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज को 12 वीं बार लॉन्च करने के बाद लैंड किया गया है। This is the first time a Falcon 9 first stage has launched and landed 12 times! — SpaceX (@SpaceX) March 19, 2022 SpaceX ने रॉकेट लॉन्च को अपनी वेबसाइट पर भी कन्फर्म किया। आप लॉन्च वीडियो को नीचे देख सकते हैं। स्पेसएक्स के प्रतिन...