Posts

Showing posts with the label  indianstudents

भारतीय छात्रों के 2 ग्रुपों ने जीता Nasa का चैलेंज, मिला अवॉर्ड

Image
नई जेनरेशन के संभावित अंतरिक्ष खोजकर्ताओं को पहचानने के लिए इंडियन स्‍टूडेंट्स के दो ग्रुपों ने नासा का “2022 ह्यूमन एक्‍सप्‍लोरेशन रोवर चैलेंज' जीता है। 29 अप्रैल को हुई वर्चुअल अवॉर्ड सेरेमनी में कुल 91 टीमें शामिल थीं। इनमें 58 कॉलेज टीमें और 33 हाई स्‍कूल की टीमें थीं। पंजाब का डिसेंट चिल्ड्रन मॉडल प्रेसीडेंसी स्कूल हाईस्कूल डिवीजन में STEM इंगेजमेंट अवॉर्ड का विजेता रहा। वहींं, तमिलनाडु के वेल्लोर इंस्टि‍ट्यूट ऑफ टेक्‍नॉलजी की टीम को कॉलेज/यूनिवर्सिटी डिवि‍जन में सोशल मीडिया अवॉर्ड में विजेता घोषित किया गया।   चैलेंज के तहत अमेरिकी और बाकी देशों की स्‍टूडेंट्स टीमों को ह्यूमन पावर्ड रोवर को डिजाइन, इंजीनियर और टेस्‍ट करना था। इन टीमों ने मिशन से जुड़े कई असाइनमेंट भी पूरे किए। हाईस्कूल और कॉलेज की टीमों ने डिजाइन से लेकर डॉक्‍युमेन्‍टेशन और प्रेजेंटेशन में एक-दूसरे से मुकाबला किया। बताया गया है कि इस साल स्‍टूडेंट्स को एक कोर्स डिजाइन करने के लिए कहा गया था। इवेंट का आयोजन नासा के स्‍टेम इंगेजमेंट ऑफि‍स ने किया। यह छात्रों को साइंस, टेक्‍नॉलजी, इंजीनियरिंग और मैथ्‍स के क्...

'खाना-पानी नहीं है, शून्‍य से नीचे पहुंचा तापमान, कृपया हमें निकालिए' : यूक्रेन में फंसे भारतीय स्‍टूडेंट्स की गुहार

Image
स्‍टूडेंट्स का ग्रुप पिछले दो दिन से पिसोचिन में फंसा हुआ है नई दिल्‍ली : Ukraine Russia War: युद्ध प्रभावित पूर्वी यूक्रेन में फंसे भारतीय स्‍टूडेंट के एक ग्रुप ने उन्‍हें पश्चिमी सीमा पर ले जाने के लिए मदद की अपील की है ताकि वे यहां से पड़ोसी देश में प्रवेश कर सकें और वहां से उनकी सुरक्षित घर वापसी संभव हो सके. भारत सरकार की ओर से यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव को छोड़ने की अर्जेंट एडवाइजरी के बाद ये स्‍टूडेंट पिछले दो दिन से पिसोचिन (Pisochyn) में हैं. खारकीव पर रूस की ओर से लगातार गोलाबारी और मिसाइल हमला यिा गया है. स्‍टूडेंट्स का कहना है कि इन्‍होंने दो दिन से कुछ खाया नहीं है. इलाके में भारी बर्फबारी हो रही है और तापमान जमाव बिंदु से भी नीचे माइनस में पहुंच गया है. ऐसी में ये स्‍टूडेंट तमाम परेशानियों को सामना कर रहे हैं.  यह भी पढ़ें ग्रुप के एक छात्र ने वीडियो मैसेज में कहा, 'हम पिछले दो दिन से यहां बिना खाने-पानी के फंसे हुए हैं. करीब एक हजार स्‍टूडेंट यहां अटके हैं. कांटेक्‍टर लीव जाने की बस के लिए 500 से 700 डॉलर की मांग कर रहा है. हमें दूतावास की ओर से कोई अप...

यूक्रेन में युद्ध के बीच सारी रात जागकर गुजार रहे सैकड़ों भारतीय छात्र, सरकार से लगाई गुहार

Image
झारखंड के 86 छात्रों का यूक्रेन में पता लगाया जा चुका है जिनमें से 62 पुरुष और 18 महिलाएं हैं. रांची: यूक्रेन में युद्ध के बीच वहां फसे भारतीय छात्रों को बड़ी मुशकिलों का सामना करना पड़ रहा है. यूक्रेन में युद्ध के बीच सारी रात जगकर गुजार रहे झारखंड के छात्र यूक्रेन के कीव मेडिकल विश्वविद्यालय में झारखंड के छात्र मोहम्मद शाहरुख अंसारी (23) शुक्रवार रात को रह-रह कर हो रही बमबारी और गोलीबारी के कारण कीव स्थित अपने अपार्टमेंट में सो नहीं सके. अंसारी झारखंड के कोडरमा जिले के झुमरी तलैया के निवासी हैं. उन्होंने अपने पांच दोस्तों (उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश के दो-दो तथा असम के एक दोस्त) के साथ खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था. वे भारत लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यूक्रेन में युद्ध के बीच बंकर में पनाह लिए हुए भारतीय छात्रा बोली, सिर्फ आज के लिए ही बचा खाना  यह भी पढ़ें अंसारी ने कीव से व्हाट्सऐप के जरिये पीटीआई-भाषा से कहा, “यहां स्थिति बेहद नाजुक है. हम बमबारी और गोलीबारी के बीच सारी रात जग रहे हैं. परिसर के भीतर बंकर शिविर बनाये गए हैं लेकिन इस स्थिति ने हमें परेशानी में ...