Posts

Showing posts with the label OperationGanga

कीव में नहीं बचा अब कोई भारतीय, वतन वापसी के लिए अगले 3 दिनों में भेजेंगे 26 उड़ानें : केंद्र

Image
मिशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों की वतन वापसी की प्रक्रिया चल रही है. इस योजना के तहत, 8 मार्च तक 46 उड़ानें संचालित की जाएंगी. यह उड़ानें 26 फरवरी से परिचालित हो रही हैं. इसमें से बुखारेस्ट से 29 उड़ानें, बुडापेस्ट से 10 उड़ानें, Rzeszow की 6 उड़ानें, Kocise की एक उड़ान शामिल है. बुखारेस्ट के लिए भारतीय वायुसेना एक उड़ान संचालित करेगी. विदेश सचिव ने कहा, "जब हमने पहली एडवाइजरी जारी की थी तो उस समय हमारा अनुमान था कि 20,000 छात्र-छात्राएं यूक्रेन में हैं. उस समय से लगभग 12,000 लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं, जो कि यूक्रेन में हमारे नागरिकों की कुल संख्या का 60 प्रतिशत है." उन्होंने कहा, "बाकी बचे 40 प्रतिशत में से, करीब आधे लोग खारकीव, सुमी इलाके में संघर्ष क्षेत्र में हैं और शेष आधे यूक्रेन की पश्चिमी सीमाओं तक पहुंच गए हैं या फिर पश्चिमी हिस्से की ओर पहुंच रहे हैं... वे आमतौर पर संघर्ष वाले क्षेत्रों से बाहर हैं." रूस के हमलों से बेहाल यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए सरकार ने ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) के तहत कोशिशें तेज कर दी हैं. सरकार ...

ऑपरेशन गंगा (Operation Ganga) क्या है?

Image
First Published: March 1, 2022 | Last Updated:March 1, 2022 27 फरवरी, 2022 को विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए 24×7 नियंत्रण केंद्र स्थापित किए। भारत ने ‘ऑपरेशन गंगा’ नामक एक बहु-आयामी निकासी योजना भी शुरू की। मुख्य बिंदु  पोलैंड, हंगरी, रोमानिया और स्लोवाक गणराज्य के साथ सीमा पार करने वाले बिंदुओं के माध्यम से भारतीय नागरिकों को निकाला जाएगा।मंत्रालय ने एक समर्पित ट्विटर हैंडल ‘OpGanga’ को एक्टिवेट किया है। भारतीयों की निकासी भारत ने 26 फरवरी को ऑपरेशन गंगा के तहत फंसे हुए नागरिकों को निकालना शुरू किया, क्योंकि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अपना आक्रमण तेज कर दिया था। 24 फरवरी से यूक्रेन के हवाई क्षेत्र को नागरिक विमान संचालन के लिए बंद करने के बाद निकासी अभियान शुरू हुआ। अब तक, भारत सरकार फंसे हुए नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया की तीन विशेष उड़ानें संचालित करने में कामयाब रही है। मौजूदा आपात स्थिति के बीच भारत सरकार निकासी का खर्च वहन कर रही है। ऑपरेशन गंगा के तहत करीब 15,000 फंसे भारतीयों को यूक्रेन से नि...