Posts

Showing posts with the label cmyogiadityanath

यूपी विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन का निधन, सीएम योगी और अखिलेश यादव ने दुख जताया

Image
प्रतीकात्मक फोटो. लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन का शनिवार को बीमारी के कारण निधन हो गया. वह 89 वर्ष के थे. उनके दो बेटे और पांच बेटियां हैं. हसन के दामाद फिदा हुसैन अंसारी ने बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती थे. शनिवार सुबह करीब 11 बजे उनका निधन हो गया. हसन को उनके गृह जनपद अम्बेडकर नगर के पैतृक गांव जलालपुर में रविवार की सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. यह भी पढ़ें अंसारी ने बताया कि वह पूर्व पुलिस अधिकारी थे. बाद में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव उन्हें राजनीति में ले आए थे. हसन समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं. वर्तमान में वह विधान परिषद सदस्य और नेता प्रतिपक्ष थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हसन के निधन पर दुख व्यक्त किया है. सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों क...

कांग्रेस ने दिखावे के लिए नहीं, बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए : प्रियंका गांधी

Image
प्रियंका ने हस्तिनापुर से कांग्रेस की उम्मीदवार अर्चना गौतम को लेकर की जा रही टिप्पणियों पर नाराजगी जाहिर की लखनऊ: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के 70 साल के शासन को लेकर अक्सर तंज कसने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी ने दिखावा करने के लिए नहीं बल्कि देश के विकास के लिए ठोस कदम उठाए थे. प्रियंका ने फेसबुक लाइव के जरिए लोगों के सवालों के जवाब देते हुए कहा, 'भाजपा अक्सर यह सवाल करती है कि कांग्रेस ने अपने 70 साल के राज में आखिर क्या किया. अगर आप देखें तो इन वर्षों में बहुत सी उपलब्धियां हासिल की गईं. एम्स और आईआईटी जैसे संस्थान खड़े किए गए. यहां तक कि पोलियो का टीका बनाने की प्रक्रिया भी कांग्रेस के शासनकाल में ही शुरू हुई थी क्योंकि कांग्रेस की मंशा देश के विकास के लिए ठोस काम करने की थी, दिखावा करने की नहीं.' यह भी पढ़ें रेप पीड़िता की मां कांग्रेस प्रत्याशी, कुलदीप सेंगर की बेटी ने प्रियंका गांधी से कहा- ''मैं भी लड़ सकती हूं'' उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा, 'आज आप जहां खड़े हैं, वह पिछ...

यूपी में बनेंगे 7 ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान

Image
नितिन गडकरी ने कहा कि अगले पांच सालों में यूपी को पांच लाख करोड़ रुपये सड़क बनाने के लिए देंगे. लखनऊ: केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने उत्तर प्रदेश में सात ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस बनाए जाने की घोषणा की है. बुधवार को कानपुर, लखनऊ व प्रयागराज को केंद्र में रखकर 26778 करोड़ रुपये की लागत से 821 किमी राष्ट्रीय राजमार्गों का लोकार्पण, शिलान्यास व निर्माण कार्य का शुभारंभ करने पहुंचे नितिन गडकरी ने कहा कि अगले पांच सालों में यूपी को पांच लाख करोड़ रुपये सड़क बनाने के लिए देंगे. अभी तो यह सिर्फ ट्रेलर है, पूरी फिल्म बाकी है. यूपी का रोड इंफ्रास्ट्रक्चर अमेरिका के बाराबर होगा. ऐसा करने के लिए यहां डबल इंजन (मोदी-योगी) की सरकार जरूरी है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार यूपी के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध है. दिल्ली एक्सप्रेसवे को मिला 'इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम', गडकरी बोले- कम होगी ट्रैफिक की समस्या लखनऊ में अमौसी मेट्रो के निकट आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ स...