Posts

Showing posts with the label RussiaUkraineConflict

UkraineRussia War NASA Insist International Space Station Unaffected by Conflict रूस-यूक्रेन युद्ध का इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर नहीं पड़ेगा असर: नासा

Image
रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia Ukraine War) का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है। इस बीच नासा (NASA) ने कहा है इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station) के ऑपरेशन पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। साथ ही रशियन कैप्सूल पर सवार एक अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री भी योजनाबद्ध तरीके से तय है, जिन्हें इस महीने के अंत में वापस लौटना है।  Mark Vande Hei नाम के अंतरिक्ष यात्री अपने अन्य साथियों Pyotr Dubrov और Anton Shkaplerov के साथ 30 मार्च को कजाकिस्तान के Baikonur Cosmodrome लिए उड़ान भरने वाले हैं। ये लोग 355 दिन के बाद रूसी कैप्सूल Soyuz पर सवार होकर स्पेस से लौटेंगे। यह अमेरिका का एक नया रिकॉर्ड होगा।  अंदेशा लगाया जा रहा था कि यूक्रेन को लेकर अमेरिका और रूस के बीच चल रहे तनाव के कारण कहीं 55 वर्षीय Mark Vande Hei भी बाहर ही उलझे न रह जाएं। लेकिन मीडिया को दिए एक हालिया बयान में नासा के आईएसएस प्रोग्राम मैनेजर जॉयल मॉन्टालबानो ने कहा, "मैं यह पुख्ता तौर पर कह सकता हूं कि मार्क सोयूज पर घर वापसी कर रहे हैं। हम अपने रशियन साथियों के साथ संपर्क में हैं। इसमें कोई अड़चन नहीं है। तीनों क्रू ...

यूक्रेन में फंसे भारतीयों की मदद के लिए रूस ने बढ़ाया हाथ, छात्रों की निकासी के लिए तैयार की 130 बसें

Image
नई दिल्ली: Russia Ukraine Crisis: रूस के नेशनल सेंटर फोर स्‍टेट डिफेंस कंट्रोल ने एक बयान जारी कर कहा है कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बसें चलाई जाएंगी. जारी किए गए बयान के अनुसार यूक्रेन के खारकीव और सुमी में फंसे भारतीय सहित विदेशी छात्रों को निकालने के लिए रूस की ओर से बसें तैयार की गई है. करीब 130 बसों के जरिए इन सबको निकाला जाएगा. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि भारत सरकार की ओर से अभी तक नहीं की गई है. NDTV के सी . एडिटर फॉरेन अफेयर्स उमाशंकर सिंह ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अभी तक भारत सरकार को रूस की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी इस बारे में नहीं दी गई है. यह भी पढ़ें भारतीयों को बनाया है बंधक रूस ने यूक्रेन पर भारतीय छात्रों को बंधक बनाने का आरोप भी इस बयान में लगाया है. रूस के अनुसार यूक्रेन ने करीब 3100 भारतीयों को बंधक बना रखा है. वहीं अब बंधक बनाए गए छात्रों को निकालने के लिए रूस तैयारी कर रहा है और बसों के जरिए इन्हें निकाला जाएगा. गौरतलब है कि हाल ही में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्...

'बेटे को 4 दिन बाद अस्पताल में होश आया तो पता चला...'- NDTV को हरजोत के मां-बाप ने बताया पूरा वाकया

Image
नई दिल्ली: Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव में रूस औऱ यूक्रेनी सेना के बीच भीषण युद्ध (Russia Ukraine Conflict) के बीच भारतीय छात्र हरजोत सिंह (Harjot Singh) गोली लगने से घायल हो गए. हालांकि राहत की बात है कि हरजोत की हालत खतरे से बाहर है और इस वक्‍त हॉस्पिटल में हैं. हरजोत सिंह के पिता केसर सिंह और मां का भी रो-रोकर बुरा हाल है और वे बेटे की सुरक्षित वापसी चाहते हैं. हरजोत की मां ने कहा कि अस्पताल आने के चार दिन बाद यानी बेटे को होश आया और उसे पता चला कि वो अस्पताल में भर्ती है. तब उसे डॉक्टरों ने बताया कि उसे गोली लगी थी, जो निकाल दी गई हैं. फिर बुधवार दोपहर यानी 2 मार्च को उसने घर फोन किया और डॉक्टर के फोन से भी उनके पास कॉल आया था.  हरजोत के पिता केसर सिंह ने कहा कि 26 फरवरी के बाद से बेटे से कोई संपर्क नहीं था. जबकि पहले उसका एक दिन में दो बार फोन जरूर आता था, लेकिन एक भी कॉल न आने से वो लोग परेशान हो गए. तब दो मार्च को ये फोन आया कि जब वो मेट्रो पर सवार होने जा रहा था तो किसी ने गोली मारी, लेकिन ये नहीं पता कि किसने ये हमला किया. केसर का कहना है कि उनके बेटे का कह...

यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास को किया गया बंद : सूत्र

Image
Ukraine capital Kyiv में रूसी सेना का लगातार हमला जारी है नई दिल्ली: Indian embassy In Kyiv: यूक्रेन की राजधानी कीव (Ukraine Capital) में भारतीय दूतावास को बंद  कर दिया गया है. माना जा रहा है कि इसे समीपवर्ती शहर लीव में शिफ्ट किया जा सकता है. सूत्रों ने मंगलवार को ये जानकारी दी. रूस ने राजधानी कीव को चौतरफा घेर रखा है और लगातार गोलाबारी कर रहा है. कीव के अलावा खारकीव शहर में भी रूस के लगातार हमले हो रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास को यह सुनिश्चित करने के बाद बंद कर दिया गया है कि वहां अब कोई भारतीय नहीं रह गया है. कीव रूस (Russia Attack) के सबसे बड़े हमले का शिकार है. रूसी सेना वहां रिहायशी इमारतों और प्रशासनिक भवनों को भी निशाना बना रही है. सूत्रों का कहना है कि यूक्रेन में भारतीय दूतावास के राजदूत और अन्य स्टाफ युद्धग्रस्त देश के पश्चिमी हिस्से की ओर चले गए हैं. यह भी पढ़ें विदेश सचिव हर्षवर्धन शृंगला ( Foreign Secretary Harsh Vardhan Shringla) ने भी कहा है कि यूक्रेन की राजधानी कीव से सभी भारतीय चले गए हैं. शृंगला ने खारकीव और अन्य युद्ध...

यूक्रेन में रूसी सेना की बमबारी में भारतीय छात्र की मौत, एक अन्य जख्मी

Image
PG कोर्स में अंतिम वर्ष की मेडिकल छात्रा पूजा प्रहराज ने कहा, "वह सिर्फ खाना लेने के लिए बाहर गया था... होस्टल में रहने वाले अन्य बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था हम करते हैं, लेकिन वह गवर्नर के आवास के पीछे एक फ्लैट में रहा करता था... वह एक घंटे से भी ज़्यादा वक्त से लाइन में खड़ा था, तभी हवाई हमला हुआ, जिसमें गवर्नर हाउस उड़ा दिया गया और वह भी मारा गया..."  पूजा ने बताया, मारे गए छात्र का फोन मिलाए जाने पर एक यूक्रेनी महिला ने जवाब दिया. उसने कहा, "जिनका यह फोन है, उन्हें इस वक्त मोर्ग (मुर्दाघर) में ले जाया जा रहा है..." नवीन के साथी श्रीधरन गोपालकृष्‍णन ने बताया, 'नवीन की यूक्रेनियन समय के अनुसार सुबह 10.30 बजे मौत हुई. वह ग्रॉसरी (किराना) शॉप के बाहर लाइन में खड़ा था तभी रूसी सेना की लोगों पर की गई गोलीबारी में मारा गया. हमें उसके शव के बारे में जानकारी नहीं है. हममें से कोई भी अस्‍पताल  जाने की स्थिति में नहीं है, जहां संभवत: इसे रखा गया होगा.' यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के वीडियो में रूसी सैन्‍य हमले से हुई व्‍यापक क्षति को दिखाया गया है....

यूक्रेन से 250 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची

Image
नयी दिल्ली: Russia-Ukraine War: रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से यूक्रेन में फंसे 250 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया की दूसरी निकासी उड़ान रविवार को तड़के दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी. नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई अड्डे पर यूक्रेन से आए लोगों का गुलाब देकर स्वागत किया. भारत ने शनिवार को यूक्रेन में रूसी सैन्य हमले के बीच फंसे अपने नागरिकों को निकालने का सिलसिला शुरु किया. पहली उड़ान, एआई 1944 शाम को बुखारेस्ट से 219 लोगों को लेकर मुंबई आई. दूसरी उड़ान दिल्ली पहुंची. यह भी पढ़ें एयर इंडिया ने ट्विटर पर सिंधिया की हवाई अड्डे पर निकासी की तस्वीरें साझा कीं. एयरलाइन ने कहा, "विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भारतीय नागरिकों की आगवानी का. नागरिकों को 27 फरवरी की सुबह एआई 1942 द्वारा बुखारेस्ट से दिल्ली वापस लाया गया. युद्ध से तबाह यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए यह उड़ान संचालित की गई थी."  #WATCH | Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia & MoS MEA V Muraleedharan welcome the Indian nationals safely evacuated from Ukraine via ...

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कहा, बदलते घटनाक्रम और स्थिति पर करीब से रख रहे नजर

Image
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को कहा कि वह देश के पूर्वी हिस्सों में बदलते घटनाक्रम और स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. इसके साथ ही दूतावास ने भारतीय नागरिकों से धैर्य से काम लेने और सुरक्षित रहने की अपील की. दूतावास ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वह भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में है. ट्वीट में कहा गया है, “यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में बदलते घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं. हमारे नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं. यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों को हमारा संदेश है कि हम आपके साथ हैं.” Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b5/?feed_id=14218&_unique_id=621cf516c120c

पालतू डॉगी के बिना यूक्रेन छोड़ने को राजी नहीं भारतीय स्टूडेंट, वीडियो पोस्ट कर लगाई मदद की गुहार

Image
ऋषभ ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर किया है. नई दिल्ली: यूक्रेन से इंसान और जानवर के याराने की ऐसी कहानी सामने आ रही है, जो यकीनन किसी का दिल जीत लेगी. दरअसल युद्धग्रस्त इलाके में फंसे इंजीनियरिंग के एक छात्र ने अपने पालतू कुत्ते (Pet Dog) के बिना देश छोड़ने से इनकार कर दिया है. पूर्वी यूक्रेन (Ukraine) में खार्किव नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ रेडियो इलेक्ट्रॉनिक्स में पढ़ने वाले ऋषभ कौशिक (Risabh Kaushik) का दावा है कि वह सभी कागजी कार्रवाई और मंजूरी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका कुत्ता उनके साथ जा सके. लेकिन वो फिर भी वहीं फंसे हैं. यह भी पढ़ें ऋषभ कौशिक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Video)पोस्ट किया है. कौशिक का कहना है कि उन्होंने दिल्ली (Delhi) में भारत सरकार की एनिमल क्वारंटाइन एंड सर्टिफिकेशन सर्विस (एक्यूसीएस) और यूक्रेन में भारतीय दूतावास से संपर्क किया, लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए एक वीडियो (Video) में, ऋषभ ने यह भी दावा किया कि उसने अपनी स्थिति के बारे में दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे (IGI Airport) पर किसी को फोन किया लेकिन दूसरे छोर प...

हवाई क्षेत्र बंद, यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए अब भारत इस रणनीति पर कर रहा काम

Image
उन्होंने कहा, "भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हम अथॉरिटीज के संपर्क में हैं. भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और यूक्रेन में भारतीय दूतावास स्थिति को लेकर अलर्ट है और भारतीयों को यूक्रेन से बाहर निकालने के तौर-तरीकों पर काम कर रहे हैं. देख रहे हैं कि हम हमारे नागरिकों को पड़ोसी देशों और यूक्रेन से लगती पश्चिम सीमाओं के जरिये कैसे निकाल सकते हैं."  Ambassador's Video Message to the Indian Nationals in Ukraine. @MEAIndia @PMOIndia @PIBHindi @DDNewsHindi @DDNewslive @DDNational @IndianDiplomacy @IndiainUkraine pic.twitter.com/yjDzE3xzxq — India in Ukraine (@IndiainUkraine) February 24, 2022 राजदूत ने कहा, ‘‘हवाई क्षेत्र बंद है, रेलवे की समयसारिणी अनिश्चित है और सड़कों पर भीड़भाड़ है. मैं सभी से शांत रहने और स्थिति का सामना धैर्य के साथ करने का अनुरोध करता हूं.'' उन्होंने कहा कि कीव में भारतीय दूतावास खुला हुआ है और उसका कामकाज जारी है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे आग्रह करता हूं कि कृपया आप जहां भी हों, अपने परिचित स्थानों पर रहें. जो लोग पारगमन में हैं, कृपया...

रूस और बेलारूस ने यूक्रेन की सीमा के पास सैन्य अभ्यास शुरू किया

Image
First Published: February 12, 2022 | Last Updated:February 12, 2022 रूस और बेलारूस ने 10 फरवरी, 2022 को यूक्रेन के साथ बेलारूसी सीमा के पास संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू किया। मुख्य बिंदु  यह सैन्य अभ्यास 10 दिनों के अभ्यास के एक भाग के रूप में शुरू हुआ। लगभग 30,000 रूसी सैनिक और सभी बेलारूसी सशस्त्र बल इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं। यह सेनाएं तब शामिल हुईं हैं जब रूस ने यूक्रेन के साथ अपनी सीमा के साथ-साथ क्रीमिया प्रायद्वीप में सेना को जमा कर दिया है। इस अभ्यास के लिए कई उपकरणों को रूस से हजारों मील की यात्रा के बाद लाया गया। रूस की S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली यूक्रेन के साथ सीमा के पास बेलारूस में सक्रिय हो गई है। यूक्रेन की प्रतिक्रिया यूक्रेन ने इसके जवाब ने स्वयं का 10 दिनों का अभ्यास शुरू किया है। यूक्रेन के अभ्यास में करीब 10,000 सैनिक शामिल हैं। यूक्रेन के अभ्यास में जेवलिन एंटी-टैंक मिसाइलें शामिल होंगी जो हाल ही में अमेरिका ने उसे दी  हैं, उसके अलावा इस अभ्यास में ब्रिटिश NLAW एंटी-टैंक हथियार भी शामिल होंगे। काला सागर में रूस का मिसाइल परीक...