Posts

Showing posts with the label Republicdaycelebration

मध्य प्रदेश में गणतंत्र दिवस समारोह में कलाकारों पर गिरा ड्रोन, 2 घायल

Image
भोपाल: मध्यप्रदेश के जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. ड्रोन समारोह के दौरान कार्यक्रम पेश कर रहे कलाकारों के ऊपर ही गिरा, जिसमें दो लोग घायल हो गए. इंदु कुंजम (38) और गंगोत्री कुंजम (18) परफॉर्म कर रहे थे जब उनके सिर पर यह ड्रोन गिरा, ​जिसके बाद दोनों बेहोश हो कर गिए गए. खून से लथपथ दोनों कलाकारों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के इस कार्यक्रम के लिए दोनों लोग आदिवासी नृत्य करने जबलपुर आए थे, तभी मध्य प्रदेश के कृषि विभाग की झांकी में मौजूद ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह भी पढ़ें Source link https://myrevolution.in/politics/%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%a6/?feed_id=9485&_unique_id=61f28a9d630c4

Photos: गणतंत्र दिवस के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक पर फहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें

Image
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोगों ने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी श्रीनगर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीनगर के मशहूर लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. सामाजिक कार्यकर्ता साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर भट ने दर्जनों समर्थकों के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर घंटाघर में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया था. तस्वीरों में देखें कैसा रहा कार्यक्रम: राष्ट्रगान के गायन के बीच एक्टिविस्ट ने हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से घंटाघर के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. यह भी पढ़ें समारोह में कश्मीर मार्शल आर्ट अकादमी के युवा खिलाड़ियों ने भी भाग लिया. 73वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर मार्शल आर्ट की वर्दी पहने बच्चों ने राष्ट्रीय ध्वज लहराया. प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य किया जबकि, सैकड़ों पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान घंटाघर के चारों ओर पहरा देते रहे. गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान लोगों ने लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. आपको बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने 1992 में घाटी में उस समय लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था जब यहां आतंकवाद चर...