UP विधानसभा चुनाव का 5वां चरण : अयोध्या और अमेठी पर टिकीं निगाहें, कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर, 10 बड़ी बातें
लखनऊ: UP Assembly Elections 2022 : आज उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान हो रहा है. मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं. आज 12 जिलों में कुल 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. इस चरण में अयोध्या और प्रयागराज सबसे ज्यादा चर्चा में रहा है. इन क्षेत्रों से कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है. पांचवें चरण में 692 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनके राजनीतिक भाग्य का फैसला करीब 2.24 करोड़ मतदाता करेंगे. मामले से जुड़ी अहम जानकारियां : यूपी के पांचवे चरण के मतदान में शामिल क्षेत्रों में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाला निर्वाचन क्षेत्र अयोध्या है, जिसका कारण राम मंदिर का निर्माण है. गौरतलब है कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर 2019 के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में यह पहला बड़ा चुनाव है. सन 1980 के दशक में राम जन्मभूमि आंदोलन शुरू होने के बाद से अयोध्या (पहले फैजाबाद) जिला 1991 से बीजेपी का गढ़ रहा है. अयोध्या में बीजेपी के मौजूदा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के खिलाफ सपा ने ब्राह्मण चेहरे ...