Posts

Showing posts with the label UnionMinisterNarayanRane

दिशा सालियान मानहानि मामला : केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे को गिरफ्तारी से अंतरिम संरक्षण

Image
दोनों पर सुशांत राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान के बारे में भ्रामक बयान देने का आरोप है मुंबई: एक अदालत ने दिशा सालियान मामले में केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे को शुक्रवार को गिरफ्तारी से 10 मार्च तक अंतरिम संरक्षण प्रदान किया है. नारायण राणे और उनके बेटे नितेश राणे पर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व प्रबंधक दिशा सालियान के बारे में मानहानिकारक और भ्रामक बयान देने का आरोप है. मामले में गिरफ्तारी की आशंका से पिता-पुत्र ने अपने वकील सतीश मानेशिंदे के माध्यम से उपनगरीय मलाड में डिंडोशी सत्र अदालत के समक्ष अग्रिम जमानत याचिका दायर की. मामला सुनवाई के लिए आने पर विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा. यह भी पढ़ें अदालत ने पुलिस को सुनवाई की अगली तारीख तक उन्हें गिरफ्तार नहीं करने का निर्देश दिया. इसके बाद मामले की सुनवाई 10 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी. पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-41ए के तहत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता तथा उनके बेटे के खिलाफ नोटिस जारी किया और उन्हें बयान दर्ज कराने के लि...

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के 'ईडी नोटिस' के दावे पर भड़की शिवसेना, बीएमसी ने केंद्रीय मंत्री के बंगले पर चस्पा किया नोटिस

Image
BJP और शिवसेना नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति में बीजेपी और शिवसेना के बीच आरोप-प्रत्यारोप और वार-पलटवार तेज हो गया है. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता नारायण राणे (BJP leader Narayan Rane) के शिवसेना नेताओं को ईडी का नोटिस जारी होने के दावे के बाद सत्तारूढ़ पार्टी ने पलटवार किया है. शिवसेना सांसद संजय राउत(Shiv Sena MP Sanjay Raut) , विनायक राउत और बीएमसी प्रमुख किशोरी पेडनेकर ने शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस कर पलटवार किया. वहीं केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बंगले के निरीक्षण के लिए बीएमसी ने एक नोटिस भी जारी किया है. नारायण राणे ने शुक्रवार को दावा किया था कि बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री' के 4 लोगों के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का नोटिस तैयार है. राणे ने ट्वीट कर ये दावा किया और कहा कि लोकसभा सदस्य विनायक राउत के लिए यह खास खबर है. एक बार ऐसा हो गया तो वह और उनके बॉस कहां भागेंगे? यह भी पढ़ें वहीं शिवसेना और बीजेपी के बीच जारी जुबानी जंग के बीच बृहन्मुम्बई महानगरपालिका (बीएमसी) ने जुहू में केंद्रीय मंत्री ...