'दिल्ली सरकार, सबसे ईमानदार, PM मोदी ने दिया सर्टिफिकेट', गोवा में 13 सूत्री एजेंडा पेश कर बोले केजरीवाल
केजरीवाल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर सरकारी पदों को भरने के लिए रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए अपनी प्रेस वार्ता शुरू की और कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो गोवा में “अवसर की समानता” सुनिश्चित करेगी. Goa Assembly Elections: भाजपा 40 में से 38 सीटों पर लड़ेगी चुनाव उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के इस दावे पर गोवा के युवाओं ने सवाल उठाए हैं और उनकी चिंता जायज है क्योंकि चुनाव से पहले सभी कहेंगे... 'हमारी पार्टी सबसे अच्छी है'. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, "दिल्ली में हमने इसे साबित कर दिखाया है. पीएम मोदी ने ही इसका सर्टिफिकेट दिया है, जिन्होंने मुझ पर और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर सीबीआी और पुलिस के छापे मरवाए थे.. उन्होंने एक आयोग का भी गठन किया था. हमारी 400 फाइलों की जांच की गई लेकिन उन्हें एक भी गलती नहीं मिली..." 'BJP अब जनता की पार्टी नहीं रही...' : गोवा विधानसभा चुनाव से पहले MLA माइकल लोबो ने दिया इस्तीफा दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, "तो... यह साबित करता है कि आप सबसे सजग और ईमानदार पार्टी है. अगर हमें गोवा में सरकार बनाने का...