Posts

Showing posts with the label laborministryofficer

दिल्ली में IAS के बेटे ने छठवीं मंजिल से लगाई छलांग, दर्दनाक मौत

Image
[ad_1] दिल्ली में आईएएस के बेटे ने बिल्डिंग से छलांग लगाकर खुदकुशी की (प्रतीकात्मक फोटो) नई दिल्ली: दिल्ली में आत्महत्या का एक खौफनाक वाकया सामने आया है, जिसमें  एक आईएएस अधिकारी के बेटे ने आत्महत्या कर ली. ये IAS अधिकारी जॉइन सेकेट्री लेवल के अधिकारी हैं और इस समय  श्रम मंत्रालय में तैनात हैं.  दिल्ली पुलिस के मुताबिक,  राजधानी के कॉमन वेल्थ गेम्स विलेज की बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदकर 15 साल के बच्चे ने मौत को गले लगा लिया. यह मामला शनिवार रात करीब 8.30 बजे का है.घटना के वक्त परिवार में मां और पिता मौजूद नही थे. केवल बच्चा घर मे अकेले था. इसी दौरान उसने घर की बालकनी से छलांग लगा दी. इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण वो बुरी तरह लहूलुहान हो गया. आवाज सुनने के बाद पड़ोसी बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. दिल्ली पुलिस के मुताबिक बच्चा मानसिक रूप से परेशान था. उसका बीते सितंबर से ही इलाज चल रहा था. हालांकि घटना की तात्कालिक वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है. दिल्ली पुलिस भी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई.  दिल्ली में कुछ दिनों पहले ह...