Posts

Showing posts with the label delhincrnews

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस कल 10 घंटे बंद रहेगा, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्तों का रूट बताया

Image
दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर 10 घंटे यातायात बंद रहेगा नई दिल्ली: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे कल 10 घंटे बंद रहेगा. 23 मार्च को इंडियन आर्मी में  अहीर रेजिमेंट (Ahir Regiment)   की मांग को लेकर दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर 10 घंटे के लिए ट्रैफिक बाधित रहेगा. गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस (Gurugram Traffic Police) ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है, साथ ही साथ इसे लेकर एडवायजरी भी जारी की है. जानकारी के अनुसार, इंडियन आर्मी (Indian Army) में अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर खेरकी धौला टोल से लेकर हीरो होंडा चौक पर मार्च निकाले जाने की आशंका के चलते यह डायवर्जन किया गया है. गुरुग्राम एक्सप्रेसवे बंद करने के कारण गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक रास्ते तलाशने का सुझाव यात्रियों को दिया है.  यह भी पढ़ें ट्वीट देखें #TrafficAdvisory :- Important Information by @TrafficGGM pic.twitter.com/ReEjTORh86 — Gurugram Traffic Police (@TrafficGGM) March 21, 2022  ट्रैफिक शेड्यूल इस तरह से रहेगा बसों को अनुमति नहीं है, सिर्फ छोटी गाड़ियां ही आ सकती हैं जयपुर से दिल्ली का ट्रैफिक खेरकी दौला...

दिल्ली के गोकुलपुरी की झुग्गियों में लगी आग, 7 की मौत; CM केजरीवाल ने किया मुआवजे का ऐलान

Image
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के उत्तर पूर्वी इलाके गोकुलपुरी स्थित झुग्गियों में देर रात भीषण आग लग गई. आग से जलकर सात लोगों की मौत हो गई. झुग्गियों में आग लगते ही चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. झुग्गियां जलने पर चारों तरफ धुआं फैल गया. सूचना मिलने पर दमकल की करीब 13 गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए कई घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी. इस भीषण आग में तकरीबन 60 झुग्गियां जल गई. यह भी पढ़ें जानकारी के मुताबिक फायर डिपार्टमेंट (Fire Department) को आधी रात को इलाके में आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर 13 फायर बिग्रेड की गाड़ियां पहुंची. अब तक मिली जनाकारी के आधार पर फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. यह घटना गोकुलपुरी के पिलर नंबर 12 के आस-पास की बताई जा रही है. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि घटना में जिन 18 साल से ज्यादा की उम्र के लोगो की जान गई है उनके परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिल्ली सरकार देगी. घटना में मृतक बच्चों के परिजनों को भी 5-5 लाख रुपये और जिनकी झुग्गियां जल गईं, उन्हें ...