उत्तर कोरिया ने लांच की ह्वासोंग-12 मिसाइल (Hwasong-12 Missile)
First Published: January 31, 2022 | Last Updated:January 31, 2022 उत्तर कोरिया ने 30 जनवरी, 2022 को अपनी ह्वासोंग-12 इंटरमीडिएट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की। मुख्य बिंदु जनवरी का महीना उत्तर कोरिया के लिए मिसाइल परीक्षणों के सबसे व्यस्त महीनों में से एक था। ह्वासोंग-12 के लांच के साथ, उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों की डिलीवरी के लिए अपनी विश्वसनीय प्रणाली सुनिश्चित करने के प्रयासों पर प्रकाश डालता है। उत्तर कोरिया का परीक्षण कार्यक्रम नई “हाइपरसोनिक मिसाइल” के प्रक्षेपण के साथ शुरू हुआ, और बाद में लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें, छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें शामिल की गईं, जिन्हें रेलकारों और हवाई अड्डों से लॉन्च किया गया था। पृष्ठभूमि उत्तर कोरिया ने 2017 के बाद से अपने परमाणु हथियार या सबसे लंबी दूरी की अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (intercontinental ballistic missiles – ICBMs) का परीक्षण नहीं किया है। हालांकि, ह्वासोंग -12 के प्रक्षेपण ने संकेत दिया कि वह जल्द ही इस तरह का परीक्षण शुरू कर सकता है। जनवरी 2022 में हथियारों का परीक्षण हाइपरसोनिक ...