Posts

Showing posts with the label UPAssemblyElections2022

UP polls: कूड़े की गाड़ी में पोस्‍टल बैलेट मिलने के मामले में कार्रवाई, सपा के हंगामे के बाद हटाई गईं बहेड़ी SDM

Image
कूड़े की गाड़ी में पोस्‍टल बैलेट पेपर मिलने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था (प्रतीकात्‍मक फोटो) लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के गुरुवार  को आने वाले नतीजों के पहले बरेली जिला प्रशासन ने कूड़े की गाड़ी में पोस्‍टल बैलेट पेपर मिलने पर सपाइयों के हंगामे के बाद कार्रवाई की है. बरेली में मतगणना स्थल पर कूड़े को गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद ज़िला प्रशासन ने आरओ-एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार को हटा दिया है. उनके स्थान पर राजेश चन्द्र को नई तैनाती मिली गई है. जानकारी के अनुसार, पारुल तरार को एसडीएम और रिटर्निंग ऑफिसर दोनों जिम्‍मेदारी से मुक्‍त कर दिया गया है. वे कल बैलेपेपर वोट को बॉक्‍सों में भरकर कूड़ा गाड़ी में मतगणना स्थल में ले जाने को लेकर विवादों में घिर गई थीं.  यह भी पढ़ें गौरतलब है कि कल यूपी के बरेली में सपा के कार्यकर्ताओं ने कूड़े की गाड़ी में तीन संदूक पकड़े थे. कार्यकर्ताओं का आरोप था कि तीनों संदूकों में बैलेट पेपर थे हालांकि बरेली पुलिस ने इस मामले में अपनी सफ़ाई दी है. बरेली पुलिस के मुताबिक़ संदूकों में बैलेट पेपर नहीं...

यूपी : अखिलेश यादव के EVM 'चोरी' के आरोप के बाद वाराणसी समेत तीन जगहों के अधिकारियों पर कार्रवाई

Image
सपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के काउंटिंग सेंटर से ईवीएम मशीनों को ले जाते हुए पकड़ा था. लखनऊ: यूपी में विधानसभा चुनाव के गुरुवार को आने वाले नतीजों से पहले इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) से जुड़े तीन मामलों में कार्रवाई की गई है. बनारस में EVM 'चोरी' के आरोप मामले में ADM रैंक के अधिकारी को हटाया गया है. इसी क्रम में बरेली में मतगणना स्थल पर कूड़े को गाड़ी में पोस्टल वैलेट मिलने पर सपा कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद ज़िला प्रशासन ने आरओ-एसडीएम बहेड़ी पारुल तरार को हटा दिया है. एक अन्‍य मामले में सोनभद्र में एसडीएम को हटाया गया है. प्रशासन ने माना कि ईवीएम को लेकर नियमों का पालन नही किया गया. बता दें, तसमाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के काउंटिंग सेंटर से ईवीएम मशीनों को ले जाते हुए पकड़ा था.वाराणसी के कमिश्‍नर ने इस मामले में चूक को स्‍वीकार किया था. बाद में चुनाव आयोग और वाराणसी के प्रशासन ने सफाई देते हुए कहा था कि वोटिंग में इन ईवीएम का इस्‍तेमाल नहीं किया गया था, अधिकारियों ने दावा किया था इन ईवीएम को ट्रेनिंग के लिए ले जाया जा रहा था.   यह भी पढ़ें विधानसभा च...

VIDEO: बनारस में तीन दिन तक कबीर मठ में रुकीं प्रियंका गांधी, समझा कबीर-दर्शन

Image
तीन दिन तक बनारस के कबीर मठ में रहीं प्रियंका गांधी..... बनारस: यूपी (UP Assembly elections 2022) में अंतिम चरण के चुनाव के लिए प्रचार के लिए कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बनारस में हैं. बनारस में प्रियंका गांधी तीन दिन तक कबीर मठ में रुकीं. 3 दिन उन्होंने यहां एक कमरे में प्रवास किया, यहीं से वह सुबह प्रचार करने जाती थीं और शाम को वापस आ जाती थीं. प्रचार के बाद प्रियंका जब खाली होती थीं तो वह कबीर के दर्शन पर चिंतन-मनन करती थीं. कबीर मठ के विवेक दास बताते हैं कि वह कबीर के दोहे की किताब के साथ अरदास और भोजन के पनघट में भी बैठीं और कबीर मठ के बगल की गलियों में संगीतज्ञों के घर भी गईं और उनका हालचाल जाना. यह भी पढ़ें VIDEO- प्रियंका गांधी के इस 3 दिन का प्रवास कैसा रहा इस पर तफ़सील से बात की अजय सिंह ने कबीर मठ के महंत विवेक दास से- बता दें कि यूपी में सातवें और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को होगा. इस दौरान 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग होगी. 10 मार्च को नतीजे घोषित किए जाएंगे. Source link https://myrevolution.in/politics/video-%e0...

मुख्‍तार अंसारी के गढ़ मऊ से इस बार मैदान में बेटा अब्‍बास, फिल्‍मी स्‍टाइल में चल रहा प्रचार...

Image
उत्तर प्रदेश की मऊ सदर सीट को जेल में बंद माफ़िया मुख़्तार अंसारी का गढ़ माना जाता है, मुख़्तार 1996 से लगातार यहां से विधायक हैं , इस बार सपा के सहयोगी ओपी राजभर ने मुख़्तार के बेटे अब्बास अंसारी को टिकट दिया है. क्या अब्बास अपने पिता की सीट बचा पाएंगे, यह जानने की उत्‍सुकता हर किसी को है.अब्बास का चुनाव प्रचार किसी हिंदी फ़िल्म के सीन की तरह है. उनकी गाड़ी के आगे उनके समर्थक मोटरसाइकिलों से नारे लगाते हुए चलते हैं. फिर अब्बास की SUV कार रुकती है और धूप का चश्मा लगाए अब्बास अंसारी गाड़ी से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हैं. अब्बास के नज़दीक पहुंचने के लिए लोग धक्कामुक्की भी करते नज़र आते हैं. यह भी पढ़ें 30 साल के अब्बास पेशेवर शूटर हैं और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं. अब्‍बास नहीं मानते कि उनके पिता मुख़्तार अंसारी माफ़िया या डॉन हैं. उन्‍होंने यह भी दावा किया कि इस सीट पर उनके लिए कोई चुनौती नहीं है. अब्‍बास ने कहा, 'माफ़िया डॉन.... ये सब मेरे पिता को मीडिया या बीजेपी वाले कहते हैं पर आप लोगों से पूंछिए कि वो क्या हैं? क्या वो ऐसे ही जेल से चुनाव ...

समाजवादी पार्टी नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर कुशीनगर में पथराव, कार के शीशे टूटे

Image
पुलिस को घटना के बारे में जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य के काफिले पर पथराव हुआ है. पथराव में कार के शीशे टूट गए. मौर्य ने बीजेपी पर इस हमले का आरोप लगाया है. गौरतलब है कि स्‍वामी प्रसाद मौर्य यूपी की योगी आदित्‍यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री थे, राज्‍य में विधानसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही वे बीजेपी छोड़ सपा में शामिल हुए हैं.मौर्य ने बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है. उन्‍होंने बताया कि पथराव के कारण कई गाड़‍ियों के शीशे चटख गए हैं. घटना खलवा पट्टी गांव में उस वक्‍त हुई जब स्वामी प्रसाद मौर्य अपने समर्थकों के प्रचार करने जा रहे थे. घटना को लेकर सपाइयों में आक्रोश है,  स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थकों ने सड़क जाम की. सपा प्रत्याशी स्वामी प्रसाद के अलावा उनकी बेटी और बीजेपी सांसद  संघमित्र मौर्य भी मौके पर पहुंची. बीजेपी से सांसद संघमित्र मौर्य ने अपनी ही पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं पर मारपीट का आरोप लगाया.  पथराव के का...

'मेरी मां 100 साल की है लेकिन लाइन में लगकर वैक्‍सीनेशन करवाया'' : पीएम मोदी ने विपक्ष पर बोला 'हमला'

Image
पीएम ने अमेठी में कहा, 'मेरी मां 100 साल की है लेकिन वैक्‍सीन के लिए लाइन को 'जंप' नहीं किया' (फाइल फोटो) अमेठी : UP Polls 2022: उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को राज्‍य के अमेठी में एक रैली को संबोधित किया. रैली में पीएम ने कहा, कि उनकी 100 साल की मां ने अपने कोविड टीकाकरण के दौरान लगी लाइन को कभी नहीं 'तोड़ा' हालांकि 'परिवारवादी' ऐसा करेंगे. अमेठी में उन्‍होंने कहा, 'मैंने और मेरी मां, दोनों ने वैक्‍सीन ले लिया है. वे 100 साल की है लेकिन वैक्‍सीन के लिए लगी लाइन को 'जंप' नहीं किया. उन्‍होंने अपनी बारी आने का इंतजार किया और उसके बाद वैक्‍सीन ली. ' यह भी पढ़ें खतरे की आशंका के आधार पर गुरमीत राम रहीम को दी गई सुरक्षा : हरियाणा के CM खट्टर बोले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम ने कहा, 'वे (मां) 100 साल की है लेकिन co-morbidities नहीं है, यहां तक कि उन्‍हें बूस्‍टर डोज भी नहीं लगा है. यदि 'परिवारवादी' होते तो सुनिश्चित करते कि उन सभी ...

यूपी के चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्‍या, NDTV से चर्चा में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने जताई अलग राय

Image
उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चरणवार वोटिंग के साथ ही सियासी चर्चाओं का दौर बढ़ता जा रहा है. राज्‍य में पहले दो चरण के लिए वोटिंग हो चुकी है. उत्तर प्रदेश चुनाव के चौथे चरण में उन्नाव में मतदान है और कानपुर और कानपुर देहात में तीसरे चरण में मतदान होना है.NDTV ने यूपी की लाइफलाइन कही जाने वाली रोडवेज बस पर सवार होकर चुनावों को लेकर आम वोटरों का मूड टटोला. लखनऊ से झांसी जा रही इस बस पर सवार होकर उन्‍होंने मुख्‍यत: निम्‍न और मध्‍यम वर्ग के लोगों से बात की. मुद्दे के बारे में पूछने पर एक बुजुर्ग रामश्रवन ने कहा कि हम घरेलू मुद्दों पर सोचने लगे तो फिर हो गया. हमें देश के लिए सोचना है. यह पूछने पर कि देश के लिए कौन सी पार्टी अच्‍छी है तो उन्‍होंने कहा-जो इस समय बैठी है. यह भी पढ़ें झांसी जा रहे युवा वोटर संदीप पाल ने कहा कि हमें तो सबसे बड़ा मुद्दा रोजगार का लगता है. ये प्रतियोगी परीक्षा नहीं होने दे रहे जो परीक्षा हुई उसका भी रिजल्‍ट नहीं आ रहा. एक वोटर सैफ ने कहा कि कुछ साथी कह रहे राशन बंट रहा है. लेकिन इस महंगाई में कुछ हो नहीं पा रहा. हर चीज में महंगाई है. लोग गुजर बसर नहीं कर...

2022 का चुनाव यूपी के माफियाओं को चुन-चुनकर खत्‍म करने का चुनाव : लोनी में अमित शाह

Image
UP Assembly Elections 2022: केंद्रीय गृह मंत्री और वरिष्‍ठ बीजेपी नेता अमित शाह ने गुरुवार को दिल्‍ली से सटे उत्‍तर  प्रदेश   के  लोनी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित किया. अपने संबोधन के दौरान शाह ने इतिहास के तैमूर लंग से लेकर पाकिस्तान तक का मुद्दा उठाया. अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए उन्‍होंने कहा कि सपा प्रमुख धारा 370 हटाने का विरोध कर वोट बैंक की राजनीति कर रहे थे. अमित शाह ने कहा, "चाहे तैमूर लंग से लड़ना हो या अंग्रेजों से ... लोनी की इस भूमि ने कभी पीठ नहीं दिखाई...धारा 370 हटाने का अखिलेश यादव क्यों विरोध कर रहे थे? क्या वोट बैंक के लिए आप विरोध कर रहे थे?".   यह भी पढ़ें 'हारने की हिम्मत नहीं, बहुत हार चुका हूं', रोते हुए सपा प्रत्याशी व उनकी पत्नी का वीडियो वायरल 2022 की लोनी की जंग में अमित शाह अपने भाषण में तैमूर लंग से लेकर पाकिस्तान तक को ले आए. लोनी विधानसभा क्षेत्र में करीब 36 फीसदी मतदाता मुस्लिम है और उनकी नजर यहां चुनावों में वोटरों के ध्रुवीकरण पर है. अमित शाह ने कहा, "आजम खान कहां है... जेल में है. अतीक अहमद कहां है... जेल ...

UP Polls 2022: करहल सीट पर कौन मारेगा बाजी, अखिलेश यादव या एसपी सिंह बघेल, लोगों ने कही यह बात..

Image
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट पर 'लड़ाई' को बीजेपी ने दिलचस्‍प बना दिया है. मैनपुरी जिले की करहल सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं. यादव परिवार का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट पर अखिलेश की जीत बेहद आसान मानी जा रही थी लेकिन बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद एसपी सिंह बघेल को उम्‍मीदवार घोषित करके मुकाबले को रोमांचक बना दिया है. माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी में रह चुके एसपी सिंह बघेल के आने से अखिलेश की राह उतनी आसान नहीं होगी, जितनी पहले मानी जा रही थी. NDTV ने मैनपुरी में लोगों से बात करके जिले के चुनावी माहौल और बघेल के मैदान पर आने के बाद करहल सीट पर बने सियासी समीकरण के बारे में लोगों की राय जानने की कोशिश की.  यह भी पढ़ें सर्दी के मौसम में गर्मागर्म भुने हुए आलू का मजा ले रहे ब्रजेश ने कहा, 'मुझे लग रहा कि अखिलेश जीत जाएंगे.' इसका कारण पूछने पर उन्‍होंने कहा कि वे अच्‍छा काम कर रहे हैं. सांवरिया नाम के एक अन्‍य व्‍यक्ति ने भी कहा कि अखिलेश यादव ही जीतेंगे. उनका अच्‍छा ...

'सभ्य समाज के लिए ये सही नहीं' : RSS के मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने धर्म संसद में दिए 'हेट स्पीच' की आलोचना की

Image
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की मुस्लिम इकाई ने रविवार को उत्तर प्रदेश के तीन जिलों में सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाया और विधानसभा चुनाव में समर्थन जुटाने के उद्देश्य से मुस्लिम उलेमा और विद्वानों के साथ बैठकें की. मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि संगठन के 10 सदस्यों के एक दल ने अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर जिले में अभियान चलाया.  यह भी पढ़ें बयान के अनुसार, बैठक में एमआरएम ने कहा कि मुस्लिम समुदाय ने समाज में बढ़ रही नफरत पर चिंता व्यक्त की. हाल में उत्तराखंड में आयोजित हुई ‘धर्म संसद' में की गई टिप्पणी का हवाला देते हुए एमआरएम ने कहा, 'उन्हें ऐसा लगता है कि धर्म संसद में की गई टिप्पणी किसी सभ्य समाज के लिए सही नहीं हैं.' एमआरएम के राष्ट्रीय संयोजक मोहम्मद अख्तर ने कहा कि संघ या सरकार का ऐसी धर्म संसद से कोई नाता नहीं है और एमआरएम ऐसे आयोजनों का समर्थन नहीं करता तथा धर्म संसद में दिए गए बयानों की निंदा करता है. (हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।) Source ...

यूपी के निर्दलीय बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार

Image
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत नई दिल्ली: यूपी के निर्दलीय बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी चुनाव के दौरान जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह जमानत के लिए उपयुक्त मामला नहीं है, हालांकि सबूतों की रिकॉर्डिंग होने के बाद याचिका को पुनर्जीवित किया जा सकता है. यह भी पढ़ें जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि फिलहाल इस मामले में जमानत नहीं दी जा सकती. दरअसल भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश की आगरा सेंट्रल जेल में बंद हैं. लम्बे वक्त से विजय मिश्रा आगरा की सेंट्रल जेल में बंद हैं. मिश्रा पर कई तरह के आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुका है. इस आधार पर ही जिला पुलिस के मुकदमे पर संज्ञान लेते हुए ED मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से मिश्रा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शाहीन बाग धरना मामले के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगने वाली याचिका ...

UP Polls: प्रचार के दौरान BJP प्रत्‍याशियों को करना पड़ रहा लोगों की नाराजगी का सामना, पूछा-कहां थे 5 साल

Image
नई दिल्‍ली : उत्‍तर प्रदेश में पांच साल तक सत्ता में रही भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशियों के विरोध के कई वीडियो मुजफ्फऱ नगर से लेकर शामली तक से आ रहे हैं. कुछ प्रत्‍याशियों का जहां पांच साल निष्क्रिय रहने को लेकर विरोध किया जा रहा है, वहीं कुछ प्रत्‍याशी का विरोध क्षेत्र में विकासकार्य नहीं होने के कारण किया जा रहा है. गन्‍ना किसानों के भुगतान में देर का मुद्दा भी विरोध का कारण बना हुआ है. मुजफ्फर नगर में पुरकाज़ी विधानसभा के बीजेपी उम्मीदवार  प्रमोद ऊंटवाल जब प्रचार के लिए निकले तो लोगों ने पूछा 'कहां थे 5 साल?'इससे पहले मुजफ्फर नगर में ही खतौली के मुनव्वर पुर गांव में वे जैसे ही पहुंचे, इनका विरोध शुरू हो गया.2017 में इन्हीं लोगों ने इनको चुनकर भेजा था... विकास कार्य न होने से ग्रामीण नाराज थे हालांकि विधायक ने कहा,' विरोध करने वाले ब विरोधी पार्टी के थे. खतौली विधानसभा के बीजेपी उम्‍मीदवार विक्रम सैनी ने कहा, 'मेरे कुछ विरोधी थे, गांव में उन्होंने ये सब कराया था.'  यह भी पढ़ें सिर्फ मुजफ्फरनगर ही नहीं शामली के कांडला गांव में बीजेपी उम्मीदवार तेजिंदर ...

UP Polls 2022: सरोजिनी नगर सीट ने बढ़ाई बीजेपी की 'उलझन', पति और पत्‍नी दोनों ठोक रहे टिकट पर दावा..

Image
लखनऊ: UP Polls 2022: उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा सीट से  विकट स्थिति पैदा हो गई है, जहां पति-पत्नी दोनों भारतीय जनता पार्टी (BJP)से टिकट के लिए दावा कर रहे हैं. यहां से मौजूदा विधायक और यूपी सरकार की मंत्री स्‍वाति सिंह और उनके पति दयाशंकर  सिंह, दोनों टिकट मांग रहे हैं. स्‍वाति ने अपने नाम की होर्डिंग अभी घर के अंदर ही रखीं है क्‍योंकि बीजेपी की ओर से अब तक उन्हें सरोजिनी नगर से लड़ने के लिए 'हां' नहीं किया गया है. इसकी वजह स्‍वाति के पति और यूपी बीजेपी के उपाध्‍यक्ष दयाशंकर हैं जो पत्‍नी की ही तरह सरोजिनी नगर से ही टिकट मांग रहे हैं.  यह भी पढ़ें 'यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार', योगी आदित्यनाथ ने जारी किया पार्टी का चुनावी गीत वे इस मामले में सीधे तौर पर तो कुछ नहीं बोल रहे है पर दबी जुबान में कह रहे हैं कि पिछली बार चुनाव लड़ाया था और इस बार लडूंगा.दयाशंकर कहते हैं, 'देखिए जो पार्टी कहेगी वो करूंगा पर पिछली बार लड़ाया था इस बार लडूंगा. हम पार्टी के कार्यकर्ता हैं. जो भी पार्टी कहेगी, करूंगा....

प्रियंका गांधी NDTV से बोलीं, "मैं लड़ सकती हूं यूपी चुनाव, ये नहीं मान सकती, मैं कांग्रेस की सीएम कैंडिडेट.."

Image
नई दिल्‍ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि वे यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. NDTV से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'मैं यूपी चुनाव में लड़ सकती हूं लेकिन यह नहीं मान सकती कि मैं मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार हूं.' शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में किए गए कमेंट का जिक्र करते हुए प्रियंका ने कहा, यह केवल जुबानी टिप्‍पणी के रूप में था. आज सुब‍ह जब प्रियंका से पूछा गया था कि यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस का मुख्‍यमंत्री उम्‍मीदवार कौन होगा तो उनका जवाब था- आप हर कहीं मेरा चेहरा देख सकते हैं. नहीं देख सकते क्‍या? . यह भी पढ़ें इस जवाब के बाद यह अटकलें शुरू हो गई थी थी कि अब तक सक्रिय सियासत से दूर प्रियंका अब इसके लिए तैयार हैं.यूपी में पार्टी के चुनाव अभियान का नेतृत्‍व कर रही प्रियंका से जब यह सवाल दोहराया गया था तो उन्‍होंने कहा था, 'आप मेरा चेहरा देख सकते हैं, नहीं देख सकते.' उन्‍होंने इंटरव्‍यू में कहा, 'मैंने स्‍पष्‍ट रूप से कहा कि यह एक टिप्‍पणी की थी. ' यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटी कांग्रेसने  शुक्रवार को अप...

बीजेपी ने यूपी में उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी की, जानें किसे कहां से मिला टिकट....

Image
अदिति सिंह को बीजेपी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. बगावत कर बीजेपी में आईं  कांग्रेस एमएलए अदिति सिंह को पार्टी ने रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारा है जबकि हाल ही में इस्‍तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण कन्‍नौज से पार्टी प्रत्‍याशी होंगे. रिया शाक्‍य को बिधुना (ओरैया) से उतारा गयाा है, रिया के पिता ने हाल ही में सपा ज्‍वॉइन की है.इस सूची में पार्टी ने 85 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, इनमें 15 महिलाएं हैं. इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब तक 194 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पहली सूची में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित 107 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी. भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने होने वाले आगामी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के लिए निम्नलिखित नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है। https://t.co/JSyLu6qcVc — BJP (@BJP...

UP: सपा विधायक नाहिद हसन को झटका, कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

Image
नाहिद हसन, यूपी की कैराना सीट से सपा के टिकट पर नामांकन दाखिल कर चुके हैं (फाइल फोटो) मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश में कैराना की विशेष अदालत ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी (SP) विधायक नाहिद हसन (Nahid Hasan)  की जमानत अर्जी खारिज कर दी. हसन को पिछले हफ्ते गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार किया गया था. यूपी विधानसभा चुनाव में कैराना सीट से सपा के टिकट पर नामांकन कर चुके 34 वर्षीय हसन को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. इस सीट के लिए चुनाव 10 फरवरी को पहले चरण में होगा. सांसद-विधायक विशेष अदालत के जज सुबोध सिंह ने कहा कि जमानत का मामला नहीं था, इसलिए जमानत अर्जी खारिज कर दी गई. इस पर हसन के वकील ने कहा कि वह जमानत के लिए हाईकोर्ट जाएंगे.सरकार के वकील अशोक पुंधीर के मुताबिक, शामली जिले में स्थित कैराना की विशेष अदालत ने 15 जनवरी को विधायक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. यह भी पढ़ें सपा पर पांच वर्षों में सबसे ज्यादा झूठे केस किसी ने लगाए तो भाजपा सरकार ने लगाए : अखिलेश यादव पुलिस के मुताबिक हसन समेत कुल 40 लोगों पर पिछले साल मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में अधि...

कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण हुए BJP में शामिल, हाल ही में लिया था VRS

Image
भाजपा असीम अरुण को उनके गृह जिले कन्नौज से उम्मीदवार बना सकती है. लखनऊ: कानपुर के पूर्व पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी रहे अरुण ने भाजपा सरकार की सराहना करते हुए दावा किया कि पिछले पांच वर्ष का कार्यकाल कानून-व्यवस्था के लिए बहुत बेहतर था और पुलिस कर्मियों और अधिकारियों को काम करने के लिए इससे पहले कभी इतना सुखद अवसर नहीं मिला. यह भी पढ़ें उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी असीम अरुण ने हाल में कानपुर के पुलिस आयुक्त पद पर रहते हुए स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री तथा पार्टी के सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में असीम अरुण को पार्टी की सदस्यता दिलाई. खबरों में दावा किया जा रहा है कि भाजपा असीम अरुण को उनके गृह जिले कन्नौज से विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बना सकती है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि असीम अरुण एक बेहतरीन अधिकारी रहे हैं और उनके पिता पूर्व पुलिस महानिदेशक श्रीराम अरुण ने अपराधियों ...

योगी कैबिनेट में मंत्री रहे दारा सिंह चौहान और MLA आरके वर्मा समर्थकों समेत SP में शामिल

Image
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री पद से हाल ही में इस्तीफा दे चुके दारा सिंह चौहान और भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी ‘अपना दल (सोनेलाल)' के विधायक डॉ. आरके वर्मा रविवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गये. सपा मुख्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की मौजूदगी में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दारा सिंह चौहान तथा प्रतापगढ़ जिले के विधायक आरके वर्मा के अपने-अपने समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल होने की घोषणा की.  यह भी पढ़ें इस मौके पर चौहान ने कहा कि 2017 में जब भाजपा की सरकार बनी तब ‘सबका साथ-सबका विकास' का नारा दिया गया था, लेकिन कालांतर में साथ तो सबका लिया गया, मगर विकास कुछ चंद लोगों का हुआ. इस प्रदेश में चंद लोगों का विकास हुआ और बाकी लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया. चौहान ने कहा, ‘सपा मेरा पुराना घर है और हम उत्तर प्रदेश की सियासत की बदलकर अखिलेश यादव को फिर से उप्र को मुख्यमंत्री बनायेंगे.' उन्होंने कहा कि वह आने वाले दिनों में सभी पिछड़ों और दलित समाज को लामबंद करेंगे. विरोधी लाख साजिश कर लें, लेकिन यह तूफ...

बीजेपी नेता 15 दिन पहले तक दावा करते थे यूपी में पार्टी फिर सत्‍ता में आएगी लेकिन अब.... : शरद पवार

Image
शरद पवार ने कहा, यूपी मंत्रिमंडल के लोग भी अब पार्टी छोड़ रहे हैं और यही हाल जिला स्तर पर भी है मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता 15 दिन पहले तक पूर्ण विश्वास के साथ दावा करते थे कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में दोबारा सत्ता में आएगी, लेकिन अब कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब नेताओं के बीजेपी छोड़ने की खबर न हो. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मंत्रियों और विधायकों के पार्टी छोड़ने के मद्देनजर पवार ने यह टिप्पणी की.गौरतलब है कि पिछले तीन दिनों में भाजपा के तीन मंत्रियों सहित आठ विधायकों ने इस्तीफा दिया है. यह भी पढ़ें ''ड़ेढ साल पहले हमने तय कर लिया था, बीजेपी छोड़ेगे'' : NDTV से बोले यूपी के मंत्री रहे धर्मपाल सैनी पवार ने राकांपा के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘यदि आप उत्तर प्रदेश की तस्वीर देखें, तो भाजपा नेता 15 दिन पहले कह रहे थे कि उत्तर प्रदेश में किसी और को देखने का कोई कारण नहीं है (पार्टी सत्ता में वापस आएगी).'' उन्होंने कहा कि यूपी मंत्रिमंडल के लोग भी अ...

बिना मास्क पार्टी का प्रचार करते दिखे BJP के UP अध्यक्ष - बैठक में मौजूद UP प्रभारी कोरोना पॉज़िटिव

Image
इतना ही नहीं, स्वतंत्र देव सिंह प्रचार के दौरान मास्क के बिना मतदाताओं से मिलते हुए दिखे. वह उनके घरों पर पोस्टर चिपकाते और उन्हें तिलक लगाते देखे गए. कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि स्वतंत्र देव सिंह जिनसे मिल रहे हैं, उन्होंने भी मास्क नहीं पहने हुए हैं. आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक संपन्न हुई। @JPNadda @blsanthosh pic.twitter.com/Pwk5zjEtju — Radha Mohan Singh (@RadhamohanBJP) January 10, 2022 यूपी भाजपा प्रभारी राधा मोहन सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, 'कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है. लक्षण बहुत शुरुआती हैं, मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं. पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, वो अपनी जांच करवा लें.' कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया, रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। लक्षण बहुत शुरुआती हैं, मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूँ। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्...