यूपी के निर्दलीय बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देने से किया इंकार
बाहुबली विधायक विजय मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत नई दिल्ली: यूपी के निर्दलीय बाहुबली विधायक विजय मिश्रा (Vijay Mishra) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से राहत नहीं मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने यूपी चुनाव के दौरान जमानत देने से इनकार कर दिया है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह जमानत के लिए उपयुक्त मामला नहीं है, हालांकि सबूतों की रिकॉर्डिंग होने के बाद याचिका को पुनर्जीवित किया जा सकता है. यह भी पढ़ें जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि फिलहाल इस मामले में जमानत नहीं दी जा सकती. दरअसल भदोही की ज्ञानपुर विधानसभा सीट के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा फिलहाल उत्तर प्रदेश की आगरा सेंट्रल जेल में बंद हैं. लम्बे वक्त से विजय मिश्रा आगरा की सेंट्रल जेल में बंद हैं. मिश्रा पर कई तरह के आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, वहीं आय से अधिक संपत्ति के मामले में भी प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई कर चुका है. इस आधार पर ही जिला पुलिस के मुकदमे पर संज्ञान लेते हुए ED मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से मिश्रा पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. शाहीन बाग धरना मामले के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगने वाली याचिका ...